Just In
- 13 min ago हीरामंडी की प्रीमियर पर सितारों सा झिलमिल वाइट शरारा सेट पहन पहुंची आलिया भट्ट, लाखों में हैं कीमत
- 2 hrs ago Real Vs Fake Shampoo : आपका शैंपू असली है या नकली, इन ट्रिक्स से पता करें अंतर
- 2 hrs ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
- 4 hrs ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
Don't Miss
- News चीन एक नया पैंतरा, POK के पास बना रहा सड़क, सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर बड़ा दावा
- Movies Kalki 2898 AD में चंद मिनट के रोल के लिए 20 करोड़ वसूल रहा ये एक्टर, Amitabh Bachchan को भी छोड़ा पीछे
- Education CISCE 12th Result 2024: आईएससी 12वीं परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें? यहां देखें स्टेप्स
- Technology इस दिन होने जा रहा Apple का स्पेशल इवेंट, नए iPad के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
- Finance Bengaluru Lok Sabha Election 2024: फ्री Rapido,बीयर.! वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर्स को दिए जा रहे ऑफर्स
- Travel 5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला का 'द रिट्रीट', क्या है यह और क्यों रहेगा बंद?
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
18 जून राशिफल: तुला राशि वालों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति, क्या है आपके भाग्य में
आज के दिन आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ बेवजह के वाद-विवाद से बचें अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आज धन हानि होने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कुछ अच्छी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कानों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप खुदरा व्यापारी हैं और आज कोई बड़ी सौदेबाजी करने वाले हैं तो आपको समझदारी और सावधानी से काम लेना होगा। जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। दफ्तर में आज समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। आपकी लेट लतीफी बॉस के सामने आपकी छवि खराब कर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में मित्रों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। किसी करीबी मित्र से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। इस समय पढ़ाई के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बेहतर होगा आप उच्च अधिकारियों और बॉस को शिकायत का एक भी मौका न दें। आपकी मेहनत आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर न मिले। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को बिना किसी योजना के कोई भी काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आप जल्दबाजी न करें। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो पैसों को लेकर पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। उग्र होने से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको पैसों के मामले में संभल कर रहना होगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपकी कोशिश विफल हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा लेकिन आप अपने सभी टास्क सफलतापूर्वक तय समय पर पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से भी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आमदनी का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद शांत हो सकता है। इसके अलावा घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध भी बेहतर होंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और किसी कारणवश आपका प्रमोशन बीच में अटका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अनावश्यक यात्राओं से भी बचना होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो आज के दिन आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर हो या कार्यस्थल आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी बोझिल और तनाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें और शांत दिमाग से अपने सभी कार्य पूरे करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। इसके अलावा पैसों के मामले में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान भी शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं ही लें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको निवेश करने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के हाथ निराशा लगेगी। दफ्तर में अपने सभी लंबित कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि आप उनकी मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं तो आपको अपने प्रिय को प्यार से समझाना होगा। झगड़े झंझट से दूर रहें। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपके पुराने संपर्कों की मदद से आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। अगर आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पैसों के मामले में दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में आप ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। काम की थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। बेहतर होगा आप पर्याप्त आराम करें। साथ ही खान पान में भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 6:30 बजे तक