Latest Updates
-
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को इंस्टा स्टोरी पर किय शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन
18 मार्च राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां
आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज आपको राहत मिलने की संभावना है। आप सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च करने का विचार कर रहे हैं तो आने वाले समय में इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण निर्णय में उनका पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। प्यार मोहब्बत में आज आपके पार्टनर का गलत रवैया आप दोनों के बीच अनबन की वजह बन सकता है। आप उनकी गैर जरूरी मांगों के आगे न झुकें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके ज्यादातर काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप धीरे धीरे अपने सभी कार्य समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपको परिवार के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। माता पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा और वे आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपना व्यापार बढ़ाने का कोई अवसर प्राप्त हो तो फौरन उस पर कोई फैसला न लें, पहले सोच विचार जरूर कर लें। ज्यादा उतावलापन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपके जीवनसाथी आपको महसूस कराएंगे कि आप उनके लिए कितनी अहमियत रखते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आज आप अपने पुराने किसी बिल का भी भुगतान कर पाएंगे। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आज आपको किसी से वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है समय पर आपके सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे ना आएं। निराश होने की जगह आपको इसे एक सबक के तौर पर याद रखना चाहिए। भविष्य में आप किसी से भी ज्यादा उम्मीदें न रखें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और मिठास बनी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी पुराने संपर्क का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। आपका अटका हुआ काम आज बन सकता है और जल्द ही आपको बड़ा वित्तीय लाभ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आप किसी नए कारोबार में कुछ निवेश करने का मन बनाएंगे। अपने पिता से विचार विमर्श करके फैसला लेने से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आपके जीवनसाथी का कड़क मिजाज आज आप दोनों के बीच विवाद का कारण बनेगा। प्रेमी जोड़ों को परिजनों से अपनी शादी को लेकर बातचीत करने मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज भाग्य पक्ष मजबूत रहने से आपके सोचे हुए सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आज पैसों को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। धन कमाने का कोई अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है। कामकाज के क्षेत्र में आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। आपको किसी अच्छी जगह से बड़ा ऑफर मिल सकता है। बेरोजगारों को भी रोजगार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ भी कुछ अच्छा समय गुजार पाएंगे। दांपत्य जीवन में आज आपके जीवनसाथी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज धन लाभ का योग बन रहा है। दूसरों के कहने पर अपने वित्तीय फैसले लेने से बचें। आप निवेश करना चाहते हैं तो स्वयं ही इससे जुड़ी सारी जानकारी हासिल करें। जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा करने से आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा। आज आपके पिता की नाराजगी दूर होने से भी आपका तनाव दूर होगा। उनका आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आप अपनी मेहनत से अपने वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे लेकिन अपने विरोधियों से आपको सावधान रहना होगा। वे आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। सेहत के मामले में आज आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घरेलू समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। आज पारिवारिक मुद्दे आपके काम को प्रभावित करेंगी। भाई बहनों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं जिस कारण आज आप दिन भर उदास रहेंगे। अपने रिश्ते में सुधार लाना चाहते हैं तो सबसे पहले दूसरों पर दबदबा बनाए रखने की अपनी आदत बदलें। साथ ही जहां तक हो सके दफ्तर की परेशानी घर पर न लाएं। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आज आप कड़ा संघर्ष करेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई फायदे का सौदा कर सकते हैं। अधिक परिश्रम करने से आज आपको थकान महसूस होगी और स्वास्थ्य भी आपका कमजोर रहेगा। ऐसे में आप पर्याप्त आराम करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अतीत में लिए हुए कुछ गलत फैसले आज आपकी बेचैनी का कारण बन सकते हैं। आज आप बहुत ही अकेला महसूस करेंगे और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेग। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है इसलिए ज्यादा खर्च करने से बचें। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। दफ्तर में आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। बोझिल कामकाज की वजह से आप थका हुआ महसूस करेंगे। मानसिक तनाव का असर आपके स्वभाव पर भी नजर आएगा। आज बेवजह आपको गुस्सा आएगा और आपके आस पास के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं, आप धैर्य से काम लें। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी करीबी से आपका वाद विवाद हो सकता है। पैसों को लेकर आपकी चिंता आज बढ़ सकती है। आज आपको जो आर्थिक लाभ मिलने वाला था वो टल सकता है जिससे आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में वे आपका आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। दफ्तर में आज आप जमकर मेहनत करेंगे जिसका आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप अपने वरिष्ठों की उमीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आज किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर का माहौल अचानक बिगड़ सकता है। आज किसी सहकर्मी के साथ आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। ऐसे में आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। गलत शब्दों का प्रयोग करके आप अपनी छवि खराब न करें। आज आपके उच्च अधिकारी कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। निवेश के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर रहे हैं तो पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। आज घर परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज कुछ कानूनी अड़चनें आ सकती हैं जिस कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। गुरुजनों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। खुद को साबित करने के लिए आज आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। इस मौके के साथ कुछ चुनौतियां भी रहेंगी जिनका सामना आप पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। घरेलू मामलों को सुलझाने के लिए आपको आक्रामकता नहीं बल्कि समझदारी दिखानी होगी। गुस्से में आकर किसी का भी अपमान न करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आप अपनी सूझ बुझ से कोई आर्थिक फायदा कमाने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है जिससे मन में कुछ उदासी रहेगी। प्रेम से सब कुछ जीता जा सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप ताजगी का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का भरपूर प्रयास करेंगे। आज आपके उच्च अधिकारी आपको वो मौका दे सकते हैं जो आने वाले समय में आपकी तरक्की का रास्ता खोल सकता है। बेरोजगार जातकों को भी आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार में कुछ नया करने के लिए दिन अच्छा है। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आपके प्रिय आपकी किसी परेशानी को दूर करने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर सकते हैं। आज आप सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











