Latest Updates
-
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर
18 मार्च राशिफल: धनु राशि वालों को भी मिलेगी आज बड़ी राहत, क्या है आपके भाग्य में?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर सहकर्मियों के साथ उलझने से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। हालांकि जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप कोई गलत फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक घर पर मेहमानों का आना हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। रोजाना योग और ध्यान आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। व्यापारियों को कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य की अचानक तबीयत बिगड़ने से घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आपको अपनी आंखों की जांच कराने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। यदि आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप उसे ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। यदि आपसे एक भी गलती होती है तो उसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार को भी पर्याप्त समय देने का प्रयास करना होगा। आपका गलत रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कोई बड़ा खर्च करने के लिए दिन से बचें। सेहत में गिरावट आने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करेंगे। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलता है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी मेहनत सफल हो सकती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। खाने पीने की चीजें का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सड़क पर चलते समय थोड़ी सावधानी बरतें अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। लगातार अभ्यास करते रहें। अगर आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आप अपने गुरुजनों और बड़ों की मदद लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे और सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा भी करेंगे। सेल्स से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। पैसों की बात करें तो यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि पैसों के मामले में जो भी फैसला लें बहुत ही सोच समझ कर लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी मेहनत और ईमानदारी से आपके बॉस काफी प्रभावित होंगे। वे आपकी तरक्की का भी फैसला ले सकते हैं। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह का योग बन रहा है। अगर आज आपके विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर गौर किया जा सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लोहे के कारोबारियों को आज बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। आप कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को लंबे समय बाद जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपकी भूमिका को काफी सराहा जाएगा। बॉस आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप एक प्यार भरा दिन गुजारेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना व्यवहार संतुलित रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेन देन आप करते हैं तो अधिक सतर्कता बरतें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की बात करें तो आज उधार लेन-देन करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। लंबित कार्य पूरे होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। मुमकिन है आप पर कर्ज का बोझ कुछ बढ़ जाए। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। अचानक कोई पुराना मुद्दा उभरने से घर का वातावरण बिगड़ सकता है। हालांकि जल्द ही सब कुछ शांत हो जाएगा। घर के सदस्यों के साथ आप तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। यदि आपको मधुमेह की शिकायत है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
करियर को लेकर यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको एक अच्छे और अनुभवी सलाहकार से सलाह लेने की जरूरत है। अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज आप पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपना हर एक काम पूरा करेंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आपको अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतें। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से आपको बचना होगा। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो उनको मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। हो सकता है आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज कोई जरूरी मीटिंग हो सकती है। मुमकिन है आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ जाए। हार्डवेयर, डेयरी उत्पाद, कॉस्मेटिक्स, कपड़े आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी अपने के लिए आप तोहफा खरीद सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इतना ही नहीं, आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि होगी। हालांकि आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका तनाव कुछ बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











