18 मई राशिफल: इन 3 राशियों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा साथ, बदल सकती है जिंदगी

आज के दिन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन यादगार रहने वाला है। आपको अपने किसी करीबी से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। काफी समय बाद आपका आज का दिन फायदे में रहेगा। आपको खुशी का अनुभव होगा। पैसों की बात करें तो आज उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा जरूरी ना हो तो उधार न लें। आज काम का ज्यादा तनाव लेने से बचें क्योंकि ऐसे में आप मन लगाकर काम नहीं कर पाएंगे। यदि इस समय आपके प्रदर्शन में गिरावट आती है तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि अभी ज्यादा घर से निकलना आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: प्रातः 4:30 से दोपहर 2:20 तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि मन में कोई अज्ञात भय है तो उसे बाहर निकाल दें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। किसी भी दुविधा में ना रहें क्योंकि आप सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में जाएगा। व्यापारियों का दिन फायदेमंद रहेगा। अगर आप सरकार के नियमों का पालन करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अचानक पीठ के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप हल्का-फुल्का व्यायाम रोजाना करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ज्यादा आलस करने से बचें। खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए अच्छे खान-पान के साथ रोजाना व्यायाम भी करें। इस समय स्वास्थ्य के साथ लापरवाही करने से बचें। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का मूड आपके लिए भारी पड़ सकता है। आज कुछ मामलों में आपको संभल कर रहना होगा। यदि आपके सामने कोई विपरीत परिस्थिति आती है तो उसे समझदारी से संभालने की कोशिश करें। बात को ज्यादा तूल पकड़ने ना दें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज समय पर कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आप पूरा कर पाएंगे। इससे आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर रहेगा। इस समय कोई बड़ा निवेश करना ठीक नहीं होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज का तनाव आज कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। वर्तमान स्थिति आपके हित में नहीं है लेकिन जल्द ही आपके हाथ कुछ अच्छे अवसर लग सकते हैं इसलिए सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ते रहें। घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा हो सकती है। आज माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। उनकी कड़वी बातें आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उनकी संगत बिगड़ने के आसार हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। ऐसे में आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आज अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास में आज आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज का तनाव आज कुछ कम हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आप पूरी मेहनत करेंगे। कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। इससे एक बार फिर आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज आप काफी अच्छा वक्त बिताएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को दखलअंदाजी करने ना दें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। आप अपने घर में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। साफ-सफाई से लेकर साज सजावट करने में आपका अधिकांश समय जाएगा। इसके अलावा काफी दिनों बाद आज आप अपने माता पिता के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आज आपको उनसे कुछ अच्छा सीखने को भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो आज आपके बॉस आपसे कुछ नाराज रहेंगे। यदि गलती आपकी ओर से हुई है तो आपको उसे खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। बेहतर होगा आप समझदारी से इस मामले को निपटाएं। अगर आप दूध का व्यापार करते हैं तो आज अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने की आपकी आदत आज का दिन बिगाड़ सकती है। बेहतर होगा आप इससे बचें। आज आप में धैर्य की कमी रहेगी। ऐसे में आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए। जल्दबाजी में आप खुद को ही नहीं बल्कि दूसरों का भी नुकसान करा बैठते हैं। कामकाज की बात करें तो अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा वरिष्ठ आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापारियों को आज घाटा हो सकता है। आप ज्यादा चिंता ना करें जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। मानसिक तनाव आपको शारीरिक रूप से भी कमजोर कर रहा है। बेहतर होगा अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पिछले कुछ दिनों से यदि आप काम का बोझ कुछ ज्यादा महसूस कर रहे थे तो आज आपको राहत मिलेगी। समय से पूर्व आपका काम पूरा होगा जिससे आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। बेहतर होगा आप इस समय का सदुपयोग करें। दवाई का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। निजी जीवन में आज कोई समस्या आ सकती है। परिजनों की एकता भंग हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज विपरित परिस्थितियों का सामना भी आप पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। दफ्तर का काम करते समय आज किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपसे गलतियां हो सकती हैं। इस समय ऐसी गलतियां करना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। हालांकि आपको अपने सभी व्यवसायिक निर्णय सोच समझकर लेने चाहिए। आर्थिक तौर पर कुछ सुधार संभव है। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में कोई गलत कदम ना उठाएं। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड देखकर ही उनसे बात करें अन्यथा आपके बीच विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज में आजकल बाधाएं आएंगी। व्यापारियों की योजनाएं बीच में ही अटक सकती हैं। ऐसे में आपको काफी निराशा होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक नुकसान संभव है। आज आपके गुप्त शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। बेहतर होगा आप सावधान रहें। यदि किसी कारणवश आज आपको घर से बाहर जाना पड़े तो आप पूरी सावधानी बरतें। जहां तक हो सके कम से कम लोगों के संपर्क में आएं अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। मुश्किल वक्त में परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें अन्यथा आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी बात पर अपने सीनियर्स के साथ बहस करने की जगह आपको उनकी बातों को महत्व देना चाहिए, इसी में आपकी भलाई है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अपने बढ़ते हुए वजन पर जल्द काबू करें अन्यथा आपको कोई गंभीर रोग अपनी चपेट में ले सकता है। इस समय आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 से 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। पढ़ाई से उनका ध्यान हट सकता है। यदि आप उनके साथ मित्र बनकर व्यवहार करेंगे तो अच्छा होगा। ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वालों की चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय आप सब कुछ भूलकर सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। लॉकडाउन के बाद आपके पास कई अच्छे विकल्प होंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर रहेगा। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता आपकी आलोचना कर सकते हैं। ऐसे में आपको उनकी बातों से दुखी होने की जगह उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक

Story first published: Monday, May 18, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion