For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 मई राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी राहत, इन राशियों की भी पलटेगी किस्मत

|

आज के दिन आपके जीवन में कौन-कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं, अगर आप जाना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आज आप छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के हाथ निराशा लगेगी। आप के कारोबार में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको उनकी अधिक देखभाल करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपने बड़ों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। हो सके तो आज अपने जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताएं। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आपको इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अनिद्रा, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपको ज्यादा तनाव लेने से भी बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

18 May 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलते हैं तो इसका अच्छा फायदा आने वाले दिनों में आपको जरूर होगा। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिल ठीक नहीं है। हो सकता आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आएं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि परिवार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप लेते हैं तो अपने घर के सदस्यों की राय जरूर ले लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आप के कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर लोहे और लकड़ी के व्यापारियों को भी आज कुछ राहत मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने लंबित कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य तो उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के लिए आज आप अच्छे तोहफे खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो घर से बाहर आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो अत्याधिक टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आपको अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। हालांकि आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपके लिए आपका परिवार भी उतना ही जरूरी है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी कठिन आने वाला है विशेष रूप से अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। हालांकि इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बहसबाजी न करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे और किसी तरह की समस्या नहीं होगी। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको अपने संबंध मजबूत करने होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर कुछ दिक्कतें आ सकती है। हालांकि आप को शांत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से आपको अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपनी ओर से आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। फुटकर व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। माता-पिता के साथ आज आप को ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। आपका गलत रवैया अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है विशेष रूप से माता-पिता आपकी वजह से दुखी महसूस कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से आपको बचने की जरूरत है। एक दूसरे का सम्मान करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से पेश आएं। स्वास्थ्य की बात करें तो भाग दौड़ के कारण आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको अच्छा आर्थिक फायदा नहीं हो रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। हालांकि आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी तरक्की हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइस मिल सकता है। मुमकिन है आपके प्रिय आपको आपका मनपसंद तोहफा दें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आप की जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप अपना मूड अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप छोटी सी यात्रा कर सकते हैं जो आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। इसके अलावा आज माता या पिता की ओर से मिली किसी सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। घर की मरम्मत पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए साथ ही आपको नकारात्मक विचारों से भी दूर रहना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस समय आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आपको काम के साथ आराम भी करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि पैसों को लेकर समस्याएं आ रही है तो पर परेशान होने की जरूरत नही ही। आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित रहेगा। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 18 May 2021 Tuesday

What does your Tuesday May 18, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, May 17, 2021, 15:27 [IST]
Desktop Bottom Promotion