Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
18 नवंबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी आज मां लक्ष्मी की कृपा
आज किसकी होगी जीत किसकी होगी हार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। आइए देखते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके सहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब रहने के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। दफ्तर में अगर आप अपने जरूरी कार्यों को कल तक के लिए टालेंगे तो आज आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा इन्हें आज ही पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले सोच समझकर लें। दूसरों को खुश करने के लिए खर्च करने की आपकी आदत आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। आज रिश्तेदारों और दोस्तों से कुछ अनबन रहने की संभावना है। आप बहुत ही सोच समझकर अपनी बात रखें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:20 से रात्रि 10:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी रचनात्मकता को देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको इसका लाभ मिलेगा। आज मौज मस्ती का अवसर आपको मिल सकता है। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं लेकिन आपको अपने बजट पर भी नजर बनाए रखनी होगी। माता पिता का प्रेम और सहयोग प्राप्त होने से आपका उत्साह भी बढ़ेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन शुभ है। बेहतर यही होगा कि पहले आप अपने बड़ों से इस विषय में सलाह जरूर ले लें। आज आपका जिद्दी स्वभाव कोई मुसीबत खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप इसका ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 11:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर में शांति का वातावरण रहेगा और आप अपनों के साथ एक मजेदार दिन बिताएंगे। आज आपको घूमने फिरने का मौका भी मिल सकता है। माता पिता की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिलने की संभावना है जिससे आपकी खुशी और भी बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन में सुधार लाने की आपकी कोशिश आज कामयाब हो जाएगी और जीवनसाथी अपना कड़ा रुख छोड़कर आपसे प्रेम से पेश आएंगे। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे और वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज की गई यात्रा आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। अपने बड़ों से बातचीत करते समय आपको अपने वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। आपकी कोई बात उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है। आज आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाएंगे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपकी मानसिक परेशानियां कुछ कम होने से आपको राहत मिलेगी। पैसों को लेकर चल रही समस्या का आज समाधान हो जाएगा। अपने शौक पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। कुछ समय से आप स्वयं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आप अपने लिए भी समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आपका कोई काम किसी वजह से अटक रहा है तो आज आपके वरिष्ठों की मदद से वह पूरा हो जाएगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो यदि आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव मिलने का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। माता पिता भी आज सहयोगी रहेंगे। सेहत को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 43
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज कोर्ट कचहरी का कोई पुराना मामला सुलझने की प्रबल संभावना है। इससे आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। यदि आज आप अपने सभी काम अपनी योजना अनुसार करेंगे तो निश्चितरूप से आपको सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। पिछले कुछ समय से आपके बॉस या दूसरे उच्च अधिकारी आपके काम को लेकर असंतुष्ट चल रहे थे लेकिन आपकी लगातार कोशिशें और आपके काम करने के तरीके में सुधार आज आपके प्रति उनकी सोच को बदल देगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने के आसार हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज बच्चों के लिए आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। उनके चेहरे पर खुशी देखर आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ विवादों की लंबी कड़ी के बाद आप दोनों के रिश्ते में सुधार आएगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 2:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता पिता से कुछ मतभेद संभव है जिस कारण घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ अच्छा नहीं है। आमदनी आपकी ठीक रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा। आपकी भलाई इसी में है कि आप अपनी कमाई और खर्च में संतुलन बनाकर चलें। आपके कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रह सकता है। आपके बॉस का बर्ताव आज आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं, इधर-उधर की बातों में समय व्यर्थ ना करें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बच्चों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। उनका लापरवाह रवैया और जिद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। आज उनके साथ कुछ ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार में भागीदार के साथ आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जिससे भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज पैसा खर्च करते समय सावधानी बरतें। फिजूलखर्ची आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है जिस कारण आपकी योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। शाम को दोस्तों के साथ आपको कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दांपत्य जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज जीवनसाथी आपकी उम्मीदों पर एकदम खरा उतरेंगे। एक दूसरे का साथ पाकर आप दोनों को प्रसन्नता मिलेगी। दफ्तर में आपको अपने सहकर्मियों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपनी कोई गुप्त बात शेयर ना करें अन्यथा वे इसका गलत फायदा उठा सकते हैं और चीजें आपके विरूद्ध जा सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों की लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। कामकाज की टेंशन के अलावा आज आपके साझेदार से भी अनबन हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो अपना अच्छी तरह से ध्यान रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
लंबे समय से चली आ रही आपकी किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है। मुमकिन है यह मामला आपके घर परिवार से जुड़ा हो। आज काफी समय बाद घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आप अपनों के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपका सम्मान करेंगे। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक परिश्रम से अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का समय बहुत ही शुभ चल रहा है। ग्रहों की स्थिति आपकी तरक्की की ओर इशारा कर रही है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप दोनों एक दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और एक दूसरे को अपना पूरा सहयोग देंगे। आज रोजमर्रा के काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। मित्रों के सहयोग से आमदनी का कोई नया स्रोत आपको प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं, हाल ही में आपके द्वारा शुरू किये हुए किसी नए काम से भी कुछ वित्तीय मुनाफा मिलने की संभावना है हालांकि ये फायदा कुछ खास बड़ा नहीं रहेगा लेकिन इस समय आपके लिए पर्याप्त होगा। यदि छोटी मोटी परेशानी आती भी है तो आज पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ कुछ बढ़िया समय बिताने का भी मौका आपको मिल सकता है। बीते कुछ दिनों से अगर आपका कोई काम बनते बनते अटक रहा था तो आज उसके भी पूरे होने का योग बन रहा है। दफ्तर में आप अपने वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी जिससे आप दिनभर तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद गहरे हो सकते हैं जिससे घर में तनाव का माहौल रहेगा। घरेलू परेशानियां दिमाग पर हावी रहेंगी जिस कारण आज दफ्तर में आप ठीक से काम नहीं कर पाएंगे। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपके वरिष्ठ कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज अपने साझेदार की बातों से आप असहमत रहेंगे। यदि आप किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं तो बेहतर होगा किसी तीसरे से राय लेकर समस्या का समाधान करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आप दोनों का रिश्ता पहले के मुकाबले और भी मजबूत होगा। आज आप प्यार के रंग में डूबे रहेंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने सूझ बुझ और बुद्धिमता से काम लिया तो आपको आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है। कुछ समय से आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त चल रहे थे जिस कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आपको अपने लिए कुछ समय निकालने की जरूरत है और कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले। अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। गुरुजनों का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें अन्यथा आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको कुछ सुस्ती महसूस होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











