18 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बनाकर इसे और भी व्यवस्थित और बेहतरीन बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आज आप कामकाज को लेकर सफर कर रहे हैं तो जरूरी दस्तावेज साथ रखना ना भूलें। हो सकता है आप अपने साथ कागजात ले जाना भूल जाएं और आपका केवल समय बर्बाद हो। बहुत ज्यादा चिंता न करें, इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। दफ्तर में काम का दबाव कुछ हल्का रहेगा। आज आपको अपने लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल पाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर बना रहेगा। आज भाई बहनों से कुछ कष्ट संभव है जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। किसी बात पर असहमति आपके बीच अनबन का कारण बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें। खुद को तंदुरुस्त और फुर्तीला रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें। अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से भी बचें अन्यथा आपके वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी छवि बिगड़ते देर नहीं लगेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको धन कमाने का नया मौका मिल सकता है। पिता के सहयोग से भी आज आपको आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। रोमांटिक लाइफ में आज अपने पार्टनर के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज परिवार के साथ बहुत ही मजेदार समय आप बिता सकते हैं। आज आप घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर आपकी उनसे तकरार हो सकती है लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है। शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। दफ्तर में इधर उधर की बातें और गप्पेबाजी से दूर रहें बल्कि लंबित कार्यों को भी पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की संभावना है। सफर के लिए दिन अच्छा नहीं हैं, विशेष रूप लंबे सफर पर जाने से बचें। इससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही जिस उद्देश्य से आप यह यात्रा कर रहे हैं उसके भी पूरे होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे लेकिन आपके वरिष्ठ कोई ना कोई कमी निकाल ही देंगे। ऐसे में आपको थोड़ी झुंझलाहट महसूस होगी लेकिन ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं हैं, आप बस मेहनत करें और अपनी गलतियों से सबक लें। वैवाहिक जीवन में खुशियां तथा प्रेम रहेगा और आपके जीवनसाथी सहयोग देंगे। आज कुछ लोग आपको अपनी बेवजह की बातों में फंसाकर आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ बड़ी ही चतुराई से पेश आएं। आर्थिक तौर पर अपने फैसले सोच समझकर लें क्योंकि आज कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। जल्दबाजी में निवेश ना करें। स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खाने पीने के साथ पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की स्थिति आज अच्छी रहेगी प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार होगा। आज आप जमकर खर्च करने के मूड में रहेंगे लेकिन इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप जोश से नहीं बल्कि होश से काम लें। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ घरेलू मुद्दों पर आपको फौरन ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ सकता है। पिछले कुछ समय से यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका था तो आज आपका प्रबल आत्मविश्वास आपके इस काम में आपको सफलता दिलाएगा। आप नौकरीपेशा हैं तो कोई नई जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। इससे आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे लेकिन शांत दिमाग और अच्छी योजना से सब कुछ मुमकिन है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने की अपनी आदत को बदलें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 6 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज कोई पुराना पारिवारिक कर्ज भी खत्म करने में कामयाब रहेंगे। आज आपके पिता आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे, हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत ना हो। इस समय आप घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक जीवन पर भी आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी से मनमुटाव दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। बातचीत से यह संभव है इसलिए आज खुलकर अपने प्रिय के सामने अपना पक्ष रखें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा बिल्कुल ना लें। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी। मुमकिन है शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन वृद्धि की भी खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और लगभग हर काम में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो आप बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं क्योंकि आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अनुकूल है। अपने पार्टनर के साथ आपका आज का दिन आनंद में बीतेगा, जरूरत पड़ने पर आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आपके कामकाज के स्तर में भी सुधार आएगा। आपके प्रयास फलीभूत होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। अगर आज आपके सामने कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति आकर खड़ी हो जाती है तो आप अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो आज मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आपका कोई पुराना और महत्वपूर्ण संपर्क आपके बड़ा काम आ सकता है। आज आप खुद को सुकून में पाएंगे और दिन का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सकारात्मक रवैये से अपने दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करें। इस तरह के मामलों में आपको समझदारी दिखाने की जरूरत है। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ सामान्य रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज अतीत किया कोई गलत फैसला आपकी मानसिक शांति भंग कर सकता है। आप खुद को अकेला पाएंगे और कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी करीबी से बात करें, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आपके अच्छे सितारे आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ करा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों का बोझ कुछ बढ़ सकता है हालांकि आपको वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए एकाग्र होकर अपना काम करें, आप जरूर सफल होंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप किसी मुश्किल में हैं तो अपने से बड़ों की सलाह मानें, आपको अपनी समस्याओं का समाधान जरूर मिलेगा। आज आप दफ्तर में जमकर मेहनत करेंगे। आज बिना किसी रूकावट के समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने साझेदार के साथ वाद विवाद से बचें अन्यथा इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की खराब सेहत आज आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। बेहतर होगा आप उनकी देखभाल में कोई कमी ना छोड़ें। पैसों के मामले समझदारी दिखाएं। उन लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपसे उधार की उम्मीद रखते हों। आज अचानक धन लाभ मिलने के भी आसार हैं। माता पिता का प्यार और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जोखिम भरे कार्य करने से बचें, आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन एकदम बढ़िया है। आपके प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं इसलिए आप बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे। घर में किसी पूजा या हवन का आयोजन भी हो सकता है और आप अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन समय बिता पाएंगे। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गई यात्रा शुभ फलदायी साबित होगी। आज किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें क्योंकि चीजें आपके विरूद्ध जा सकती है और आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर थोड़ी से कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके यादगार दिनों में से एक हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे आप दोनों के बीच गलतफहमियों का सिलसिला आज खत्म हो सकता है। आपको बस अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत हैं। आप महसूस करेंगे कि प्यार से सब कुछ जीता जा सकता है। यदि आज आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो ऐसे समय पर आपको धैर्य और होशियारी से काम लेने की आवश्यकता है। हद से ज्यादा क्रोध करने से आप अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आय के स्रोत मिलने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे जिसका आपको उचित परिणाम मिलेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

Desktop Bottom Promotion