Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
18 सितंबर राशिफल: धनु राशि वाले भूलकर भी न करें आज ये काम, जानें क्या है आपके भाग्य में
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज के दिन आपको आलस अधिक महसूस होगा। मन अशांत रहने के कारण किसी भी काम को आप ठीक से नहीं कर पाएंगे। लंबे समय से यदि आपका कोई काम अटका है तो आज भी आपके हाथ निराश ही लगेगी। ऐसी परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों की मुलाकात आज किसी बड़े क्लाइंट के साथ हो सकती है। अगर आप कोई नया काम करने वाले हैं तो आने वाले दिनों में इस मुलाकात का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में इस समय किसी भी तरह का जोखिम न ही उठाएं तो अच्छा होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम के साथ खान पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 37
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी अच्छी वाणी और सकारात्मक विचारों से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज के दिन संभलकर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। कामकाज की बात करें तो आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात से आपका करियर एक नया मोड़ ले सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अगर आपका व्यवसाय तेल से जुड़ा है तो निश्चितरूप से आपको लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी दोस्त से आपकी अनबन हो सकती है। आपके बीच कुछ कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कामकाज में ज्यादा व्यस्त होने के कारण आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज वित्तीय तौर पर सुधार आ सकता है। मुमकिन है आपका कोई अटका हुआ काम बन जाए और आपको धन की प्राप्ति हो। आज बड़े भाई की ओर से भी लाभ संभव है। कामकाज की बात करें तो अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं। इस समय आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन आपके मानसिक तनाव की वजह बन सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आना चाहिए। यदि कोई समस्या है तो शांति से सुलझाने का प्रयास करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कुछ दिनों से अगर आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप मन लगाकर अपना काम करने की कोशिश करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति या मनचाहा ट्रांसफर आपको मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। पिता से अनबन हो सकती है। आपको उनका सम्मान करना चाहिए। संतान को शिक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शाम को अचानक किसी मेहमान के आने से घर का माहौल बदल जाएगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको कई मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पिछले कुछ दिनों से अगर घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं चल रहा है और घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से रिश्तों में दूरियां आ गई हैं तो आज परिस्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। दफ्तर में काम कुछ ज्यादा रहेगा। हालांकि आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी और आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो कुछ बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप शौक मौज पर भी खर्च कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं और आपके रास्ते में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत होगा। आने वाले दिनों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप कॉस्मेटिक, कपड़े या खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप एक प्यार भरा दिन गुजारेंगे। संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आप उनका मार्गदर्शन करते रहें। पैसों की बात करें तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका बजट संतुलित रहेगा। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अचानक आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको जोश से नहीं होश से काम लेना होगा। आपको अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। साथ ही अपनी भाषा का प्रयोग भी सोच समझकर करें। आज आप अनजाने में किसी अपने की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ तनाव से भरा रहेगा। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थकान महसूस करेंगे। अगर आप ठीक से आराम नहीं करेंगे तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यभार अधिक रहने के कारण आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। हालांकि आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे। दफ्तर में सभी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और जरूरत पड़ने पर आपको सहकर्मियों के साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप दवाइयों से जुड़ा काम करते हैं तो आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। अगर आप सूझबूझ और धैर्य से काम लेंगे तो आसानी से मामले को सुलझा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपको अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। देर तक भूखा न रहें और लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में आज कलह बढ़ सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध घर की शांति भंग कर देगा। आपको अपने जीवनसाथी के साथ गलत व्यवहार करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपने समय रहते परिस्थिति को नहीं संभाला तो भविष्य में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। इस तरह का बर्ताव करके आप अपनों को दुखी कर रहे हैं। दफ्तर में बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल करें। उत्तेजित होकर कोई भी ऐसी बात न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाए। व्यापारियों को कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। अगर आप बोझिल और उबाऊ महसूस कर रहे हैं तो घर से बाहर निकलें और दोस्तों के साथ समय बिताएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आज आप किसी लंबित बिल को चुकाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
केवल चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपका बढ़ता हुआ तनाव न सिर्फ आपके सोचने समझने की शक्ति को खत्म कर रहा है बल्कि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें, जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। दफ्तर में आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपका उग्र स्वभाव आज आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। आपको अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ सकती है। हो सकता है आपके किसी फैसले से परिजन सहमत न रहें। माता-पिता का समर्थन आपको नहीं मिलेगा। बेहतर होगा कोई भी निर्णय लेने से पहले आप अपने परिजनों की राय भी जान लें। अगर आप अपने मन की करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। कामकाज के मोर्चे पर कुछ बदलाव संभव है। नौकरीपेशा जातकों को इसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार करने वाले जातक सही सोच के साथ सही दिशा में आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की बात करें तो अगर आज आप कोई बड़ा खर्चा करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि वालों को आज सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप कला या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। वैवाहिक जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को प्रसन्न रखना होगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर भी ध्यान दें। शाम को दूर कहीं से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











