Latest Updates
-
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी
19 अप्रैल राशिफल: मीन राशि वाले आज जल्दबाजी से बचें, सोच समझकर लें अपना हर फैसला
क्या आज आपकी समस्याओं का होगा अंत या फिर ये दिन पड़ेगा आप पर भारी। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें आज का राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त होगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज घर के किसी सदस्य के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर करने का यही सही समय है। अगर आप अपने प्रिय की नाराजगी दूर करना चाहते हैं तो बेहतर होगा आज आप उन्हें कोई खूबसूरत सरप्राइज दें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सिंगल जातकों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिन्हें देखकर आपको पहली नजर में ही प्यार हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आपके किसी काम में आपके विरोधी बाधा डाल रहे हैं तो आज आप उन पर विजय हासिल कर सकते हैं। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको किसी करीबी से कोई खास तोहफा मिल सकता है। यह तोहफा आपका मनपसंद हो सकता है जिसे पाकर आप बेहद खुश होंगे। काफी समय से आप अपने घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान चल रहे थे लेकिन आज घर का वातावरण आपको कुछ अलग देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच चल रहा विवाद आज खत्म होने से एक बार फिर आपके घर में शांति लौट आएगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर से आपको वो प्रेम और सहयोग मिलेगा जिसकी आपको उनसे उम्मीद रहती है। आज आप फिर से वही जोश और उत्साह महसूस करेंगे। आप नौकरी करते हैं तो अपने काम पर पूरा ध्यान दें अन्यथा आपकी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से परहेज करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि हाल ही में आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हुई है तो आज आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे ताकि एक दूसरे को आप और गहराई से जान सकें। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आज आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही अच्छे मूड में रहेंगे। वे आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी कर सकते हैं जो कब से आपके मन में थी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि बड़ी खरीदारी करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम मिल सकता है। अगर आप पदोन्नति चाहते हैं तो अपने बॉस को प्रभावित करने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज कोई पुराना रोग उभर सकता है। इसके अलावा ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है। अगर संभव हो तो आज कामकाज को अलग रखकर आप आराम करें। पैसों की बात करें तो आज उधार दिए हुए रुपयों की वसूली होने से आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज आपके उच्च अधिकारी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आएंगे। मुमकिन है इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी पर संदेह करने से बचना होगा अन्यथा आप दोनों के रिश्ते में बड़ी दरार आ सकती है। यदि आपके मन में कोई भी शंका है तो खुलकर अपने प्रिय से बात करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा। आपके काम में कोई बाधा आ सकती है। आज आपके विरोधी आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। हालांकि जल्द पैसा कमाने के लिए आज कोई गलत रास्ता न ही अपनाएं तो बेहतर होगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप अपने डेली रूटिन से हटकर कुछ अलग करने का मन बना सकते हैं। मुमकिन है आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा जिससे मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। आप रोजाना कुछ समय निकालकर ध्यान करें इससे आप काफी तरोताजा रहेंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि आज पैसा कमाने का कोई मौका आपको मिलता है तो सोच समझकर ही फैसला लें जल्दबाजी ना करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर आगे बढ़ेंगे। आपकी काबिलियत देख उच्च अधिकारी भी बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बड़ी लागत वाला कोई भी काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा ध्यान लगेगा और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने काम के प्रति थोड़ा और गंभीर होना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस समय काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप समय का विशेष ध्यान रखें। पैसों की स्थिति आज कमजोर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च नहीं करेंगे तो आप पर बड़ा वित्तीय संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी घरेलू मुद्दे के सुलझने से आज आपको काफी राहत मिलेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। अपने प्रिय का साथ पाकर आपकी खुशियां बढ़ जाएंगी।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपके जीवनसाथी पुरानी सारी बातें और कड़वाहट भूलाकर एक बार फिर प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको भी अपना गुस्सा छोड़ देना चाहिए। रोमांटिक लाइफ में भी आज कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। आज काफी दिनों बाद आपकी मुलाकात कुछ खास रहेगी। इसके अलावा आपके पार्टनर आपको कोई प्यारा सा तोहफा भी दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज कामकाज को लेकर कुछ तनाव रहेगा जिसकी वजह से आपको थकावट महसूस होगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा। बेहतर होगा आप इसका भरपूर लाभ उठाएं। पैसों की कमी के कारण आज आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपका आज का दिन बहुत ही आनंदमय रहेगा। आज आप स्वयं को तनाव मुक्त पाएंगे। कामकाज की बात करें तो जिस तरह से आप मेहनत कर रहे हैं उसे देखकर आज आपके वरिष्ठ आपको कोई नया और महत्वपूर्ण कार्यभार सौंप सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही आपकी तरक्की भी हो जाए। वैवाहिक जीवन में भी परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी जिससे आपके बीच का प्रेम बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपका रुझान बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ काम होंगे। नयी आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का मामला आज बढ़िया रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति से आप अपने काम तेजी से पूरे करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करना सीखें, घबराकर पीछे न हटें। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम करें, जल्द ही आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ राहत मिल सकती है। आपकी कोई नयी योजना शुरू हो सकती है। इस समय आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चहिए। इसके लिए आपको अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। हद से ज्यादा काम का बोझ लेकर आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें। काम के साथ समय पर भोजन और आराम भी जरूरी है। आपको परिवार के लिए भी समय निकालना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन संभव है। हो सकता है आप उनसे किया हुआ कोई वादा भूल जाएं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद आप कर सकते हैं। यदि आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इस समय आपको पहले छोटी लागत वाला कोई व्यवसाय करना चाहिए। आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। हालांकि अपने बढ़ते हुए खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। मुमकिन है आपके जीवनसाथी का गुस्सा आज शांत हो जाए और उनके बर्ताव में भी बदलाव देखने को मिले। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस तरह छोटी छोटी बातों पर अपने पार्टनर से रूठने की आपकी आदत आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आप भली भांति सोच विचार कर लें तो अच्छा होगा। कई बार आप जोश में आकर कुछ ऐसे फैसले ले लेते है जिसका गलत नतीजा सिर्फ आपको नहीं बल्कि आपसे जुड़े लोगों को भी भुगतना पड़ता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके प्रिय आपका पूरा साथ देंगे। वहीं दूसरी ओर प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आपके पार्टनर का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेवजह की बातों पर झगड़े हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा मोटा नुकसान होने की संभावना है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नही रहेगी। आप बस अपने व्यवसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











