Latest Updates
-
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को इंस्टा स्टोरी पर किय शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन
19 अगस्त राशिफल: आज इन तीन राशियों का बढ़ सकता है तनाव, रहें सावधान
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामनाएं, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति आपका मोह बढ़ सकता है। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। हाथ खोलकर खर्च करना, आने वाले दिनों में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बॉस की बातों को गंभीरता से लें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आपके पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे हैं तो आज उनकी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। आपके लिए यह मुलाकात काफी यादगार साबित होगी। कामकाज की बात करें तो आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। कुछ समय से यदि आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट नहीं चल रहे हैं तो आज आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उनकी सारी शिकायतें दूर करने में सफल रहेंगे। इससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पैसों की लेन देन में आज आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर की सजावट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो काफी कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना हर काम ध्यानपूर्वक करें। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी सी भी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अगर घर में तनाव चल रहा है तो आज आप अपनी ओर से मामले को निपटाने की पूरी कोशिश करें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर वित्तीय रूप से आप संतुष्टि चाहते हैं तो पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझकर लें। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कुछ समय से यदि आपका कारोबार घाटे में चल रहा है तो जल्दबाजी में कोई भी ऐसा फैसला न लें जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। अगर आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप कोई भी विवादित मुद्दा न उठाएं। माता-पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा और आज आपको उनके साथ कुछ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। इस वजह से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। घर मे स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। परिजनों के बीच वाद विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ते नज़र आ रहे हैं। आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर काम दबाव अधिक रहेगा ऐसे में आप अपने सभी काम योजनाओं के अनुसार करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों को लाभ हो सकता है। स्वास्थ की बात करें तो आप गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज को लेकर आज आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में लगातार आ रही गिरावट आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो ग्राहकों के साथ वाद-विवाद से बचें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। साथ ही आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। डॉक्टर और दवाइयों के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। दफ्तर में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है या आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कपड़ों का व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ी दरार आ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक गंभीर रहने की जरूरत है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप जमकर मेहनत करें। सेहत की बात करें तो आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको सुस्ती, आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको कुछ समय आराम के लिए भी निकालना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टेशनरी का व्यापार करने वाले जातकों को आज लाभ हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। किसी करीबी मित्र के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। साथ ही आपको अपने शब्दों का भी प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नुकीली और धारदार वस्तुओं का प्रयोग आज आप थोड़ा संभलकर करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। दफ्तर में यदि आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में आपकी गलतियां निकालें तो आपको अपनी भूल को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। अपने अहम को बीच में आने न दें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक चीजों का कारोबार करते हैं तो आज आपको फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो योजना अटक सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे जिसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप टारगेट बेस्ट काम करते हैं तो आज आसानी से आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने किसी करीबी के साथ साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो हो सकता है आज उनकी ओर से आपको नकारात्मक जवाब मिले। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपका कटु व्यवहार घर के बड़ों को नाराज कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा चिकना, मसालेदार या तला भुना खाना खाने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपका पारिवारिक जीवन ही आपकी प्राथमिकता होगी। आप घर के छोटे बड़े मसलों को सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको घर के दूसरे सदस्यों की भी राय जान लेनी चाहिए। पैसों की बात करें तो आज उधार देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो यदि आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आप विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाएंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज आपको छोटा-मोटा फायदा मिल सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको सबसे पहले खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखना होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
परिजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद में बीतेगा। छोटी छोटी बातें भी आज आपको बड़ी खुशियां देगी। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है तो आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपके इस नुकसान की भरपाई हो सकती है। दफ्तर में अचानक आपको आपके ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। छोटे भाई बहनों के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा। आज करियर से संबंधित आप उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











