Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
19 फरवरी राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन
कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
बातचीत के दौरान अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। दफ्तर में आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। आपको ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास और तेज करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम तेल से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त नहीं हो सकेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने ग्राहकों की पसंद नापसंद का खास ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। आप अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आप बड़ा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सेहत की बात करें तो लापरवाही आपकी सेहत में भारी गिरावट की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए काफी मनोरंजक रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आप चिंता मुक्त रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा माता या पिता की ओर से आपको कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। यदि आप उनकी सलाह अनुसार चलते हैं तो इसमें आपका ही फायदा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव से आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकता है। आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और लोगों के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्चों से बचें। इस समय आपको बचत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर समय पर पहुंचने का प्रयास करें। आपकी लेटलतीफी आज आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको पूजा-पाठ पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ी रुकावट आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप सोच समझ कर खर्च करते हैं तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आज आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आप उन्हें मनाने का प्रयास करें। आपके बीच का तनाव खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत के प्रति आपको अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी रोग का शिकार हो सकते हैं। यदि मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज आपको अपने परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। अपनों से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप लकड़ी का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। सीढ़ियां उतरते और चढ़ते समय आप सावधानी बरतें। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। व्यापारियों को आज बड़ी आर्थिक सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। आगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में अचानक एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप छोटी और बड़ी जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहें। आपकी मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप आर्थिक रूप से अपने किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको दूसरों के सामने से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। बेवजह किसी के भी मामले में टांग अड़ाने से बचें। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सावधानी से लेने की जरूरत है। दफ्तर का वातावरण अच्छा रहेगा और आज आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि लंबे समय से आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं चल रही है तो आज आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अच्छे खान-पान के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा जिसे लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ का रहने वाला है। किसी नयी डील को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप किसी ने व्यापार की शुरुआत करने का भी फैसला आज ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। घर के कुछ सदस्यों का रवैया आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको अचानक कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि सकारात्मक सोच के बल पर हम बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर सकते हैं। अगर आप थोड़ा बोझिल और उदास महसूस कर रहे हैं तो बाहर निकलें और दोस्तों के साथ मेल मिलाप करें। आपको अच्छा महसूस होगा। शादीशुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपके किसी काम में बाधा आ सकती है, लेकिन वरिष्ठों की मदद से आपकी समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











