For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 जनवरी राशिफल: मिथुन राशि वालों की आर्थिक समस्या होगी दूर, इन राशियों को भी मिलेगा भाग्य का साथ

|

क्या है आज आपके भाग्य में, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। यदि आप किसी के साथ गलत व्यवहार करते हैं तो आपको भी बदले में वैसा ही व्यवहार मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलता नजर आ रहा है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। वहीं स्टेशनरी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ रूखापन देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको प्यार और शांति से उनके दिल की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य संबंधित कुछ दिक्कतें आने से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। खान पान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं रियल स्टेट का कारोबार करने वाले जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज अटके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बेवजह की बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। आपके इस रवैये के कारण वरिष्ठ अधिकारी कोई कड़ा फैसला भी ले सकते हैं। बेहतर होगा आप संभल कर रहें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपको समय का सदुपयोग करते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। खुदरा व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। तेल से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय के साथ शॉपिंग, लॉन्ग ड्राइव या डिनर के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 6:45 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज कुछ मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच में ही अटक सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की सलाह से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

19 January 2021 Rashifal | आज का राशिफल 19 जनवरी 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। जल्दबाजी में लिए हुए आपके किसी फैसले के कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में आपका कुछ खास मन नहीं लगेगा। सुस्ती और आलस्य के कारण आप चाहकर भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। साथ ही ध्यान भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। हालांकि परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी में बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इस समय आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप थोड़ा इंतजार करें और उचित समय आने पर ही कोई भी फैसला लें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें तेज करनी होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपको बच्चों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी थकान कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें। इस समय आपको अपनी संगति का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कुसंगति आपकी छवि बिगाड़ सकती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में आप कोई भी गलत रास्ता न अपनाएं। लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कार्यभार बढ़ने से आज आप कुछ तनाव में भी रहेंगे। आप शांत दिमाग से अपने सभी कार्य निपटाने का प्रयास करें। लोहे के कारोबारियों को आज कोई भी बड़ी डील न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी और महत्वपूर्ण डील करने वाले हैं तो मुनाफे और नुकसान का आंकलन सतर्कता से करें। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही अपने शब्दों का प्रयोग भी आप सोच समझकर करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 3:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अचानक आपको क्रोध आ सकता है और सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फुटकर व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आज उधार लेने और देने से आपको बचना होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आप को सम्मानित किया जा सकता है। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी जमकर आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही सहकर्मियों से भी आपको प्रशंसा मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको काफी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। अपनों के लिए आज आप जमकर खरीददारी भी कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जिसका आने वाले दिनों में अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में आप जरा सी भी लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 19 January 2021 Tuesday

What does your Tuesday, January 19, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, January 18, 2021, 15:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion