Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
19 जून राशिफल: मीन राशि वाले आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो अपने प्रिय को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप बीपी के मरीज हैं तो आज के दिन आपको सावधान रहना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर में तनाव का माहौल रहेगा। हो सकता है घर के बड़े बुजुर्ग आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ डगमगा सकती है। आज जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। यदि आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज बिना सोचे समझे जल्दबाजी में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। दूसरों की बातों में आकर अपने जीवनसाथी के बारे में किसी भी तरह की राय न बनाएं। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय के साथ साझा करें। हो सकता है आपके बीच की सारी गलतफहमियां आज दूर हो जाए। निजी जीवन की परेशानियां काम को भी प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें और अपने काम पर फोकस करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की कोई बड़ी डील आज बीच में ही अटक सकती है। हो सकता है किसी कानूनी अड़चन के कारण आपकी कागजी कार्यवाही पूरी न हो पाए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो चिंता और थकान के कारण आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप मन लगाकर अपने काम करेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। एक दूसरे पर आपका विश्वास भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़े अन्यथा वरिष्ठ आपसे नाराज हो सकते हैं। बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है और आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। अपने घर के माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके अपने आपसे दूर हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आर्थिक परेशानी कुछ बढ़ सकती है। वेतन मिलने में विलंब होने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा धैर्य से काम लें, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ निराशाजनक रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अपनों के साथ समय बिता कर आपका तनाव कुछ कम होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आपको किडनी संबंधित कोई समस्या है तो आज लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज बेवजह मन कुछ उदास रहेगा और किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपको कोई अच्छी किताब पढ़नी चाहिए। इससे आपकी दिमागी कसरत होगी, साथ ही आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचें। आपको अपना व्यवहार विनम्र रखना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। व्यापारियों को आज बड़े आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। फुटकर व्यापारियों आज ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको यूरिन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आप ध्यान रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। आज आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। हालांकि आप इस तरह के मामलों में जल्दबाजी न ही करें तो बेहतर होगा। सोच समझ कर अपना फैसला लें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ राहत मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी सूझ बुझ बहुत से आज आपको अच्छा आर्थिक भी फायदा हो सकता है। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपका समर्थन भी करेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि किसी कारणवश आपका कोई काम बीच में अटक जाता है तो बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका काम तय समय पर पूरा होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप अपनों के लिए खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। एक दूसरे के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि लंबे समय से घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है विशेष रूप से यदि आप आपका काम लोहे का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावशयक खर्च बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करती हैं आपके काम की, दफ्तर में काम बोझ बढ़ सकता है। हो सकता है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े। आप जिम्मेदारी लेने से पीछे न हटे और जमकर मेहनत करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। मनोरंजन के साथ-साथ आप अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दें। घर का वातावरण ठीक रहेगा। माता पिता के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपके बड़े आपको कोई सलाह देते तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो हो सकता है आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय न मिले। बेहतर होगा काम आप खुद पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज दिन की शुरुआत देवी लक्ष्मी की पूजा से करें आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप अपने फैसले सोच समझ कर लेंगे तो आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आप के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। यदि किसी सहकर्मी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। बेहतर होगा आप भविष्य में इस तरह की बातों से बचें। जीवनसाथी के स्वभाव में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आज कुछ उदास रहेंगे। ऐसे में आपको उनसे खुलकर बातचीत करनी चाहिए। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। पैसों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है खासतौर पर वाहन का प्रयोग करते समय आप पूरी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











