19 मार्च राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए बन रहा है आज तरक्की योग

आज के दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय जरा सी भी लापरवाही न बरतें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके बॉस आपके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। सोना चांदी का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपका लापरवाह रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। हो सकता है आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़े। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 12:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपके करियर को ऊंचाई तक ले जाएगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कहीं साक्षात्कार दिया है तो आज सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। संतान की शिक्षा पर भी आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप एक शांत और प्यार भरा दिन बिताएंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज आपके प्रिय के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

19 March 2021 Rashifal | आज का राशिफल 19 मार्च 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल कुछ बिगड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप समझदारी से काम लें और बिगड़ी हुई बात को संभालने का पूरा प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। यदि आपको उनकी कोई बात नापसंद आती है तो बहसबाजी की जगह आपको अपने प्रिय को शांति से समझाने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अधिक खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह के मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। बेहतर होगा जो है जैसा है आप उसे ही आगे बढ़ाने का प्रयास करें। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तनाव और थकान आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। यदि कुछ समय से आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। लंबे समय बाद आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप स्वयं पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खोने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। जीवनसाथी पर अपना विश्वास बनाए रखें और एक दूसरे को अधिक समय देने का प्रयास करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपका खर्चा आपकी आमदनी से अधिक है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करें और बचत पर ध्यान दें। दफ्तर में काम का बोझ बढ़ सकता है। आप पर एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। व्यापारियों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यात्रा बेहद फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। किसी मित्र की ओर से आपको अच्छी सलाह मिल सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। दातों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है वे आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। इसके अलावा आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। वहीं कारोबारियों को चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचना होगा। अपने सभी व्यवसायिक फैसले समझदारी से लें। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। आपको अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आय का नया स्रोत मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आपको यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप भूमि या मकान में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। यदि जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज है तो हो सकता है आज अपनी नाराजगी भूलकर वे प्यार से आपकी और अपना हाथ बढ़ाएं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप भी अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। तेल से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचना होगा। काम के साथ-साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आज आपको पैसों के लेन देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। एक दूसरे के प्रति आपका विश्वास भी मजबूत होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने में ही आपकी भलाई है। जरूरत पड़ने पर आप उनकी मदद करने से पीछे न हटें। व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। मुमकिन है आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिले। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का अंत हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का भी मौका मिल सकता है। आप अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया उपहार भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप काफी फुर्तीले भी रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के प्रति लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। हो सकता है वे अचानक आपका ट्रांसफर करने का फैसला ले लें या फिर आपको दी हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी वापस ली जा सकती है। बेहतर होगा आप अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यान से करें। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज के दिन आपके हाथ निराशा लगेगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। उग्र होकर बात करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। हरी सब्जी और फलों का सेवन अधिक मात्रा में करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Friday, March 19, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion