For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 मई राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए है शुभ, बनेंगे हर बिगड़े काम

|

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक, पारिवारिक, व्यवसायिक और वैवाहिक जीवन से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त होगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लंबे समय से मन में दबी हुई कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है, इससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कामकाज के मामले में दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप तेजी से अपने हर काम को पूरा करेंगे। वहीं व्यापारियों को आज संभलकर रहना होगा। आर्थिक मामले में जल्दबाजी ना करें। अगर आप समझदारी से काम लेते हैं तो आज छोटा मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मुमकिन है आप अपने मन की बात अपने प्रिय से शेयर करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे अधिक नहीं होंगे। अपना मानसिक तनाव कम करने के लिए आप पूजा-पाठ पर ज्यादा ध्यान दें। ईश्वर की भक्ति करने से आपको जरूर सुकून मिलेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि मन में कोई दुविधा है या कोई बात आपको परेशान कर रही है तो ऐसे में आपको अपने करीबियों से बात करनी चाहिए। अगर आप अपने दिल की बात किसी से नहीं कहेंगे तो कोई आपकी मदद नहीं कर पाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी लेकिन आज आपको अपना कोई लंबित बिल चुकाना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और लॉकडाउन के कारण घर से ही काम कर रहे हैं तो आज अपना हर काम ध्यानपूर्वक करें क्योंकि आपके बॉस की नजर आप पर बनी हुई है। छोटी सी भी गलती आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। आप हर परिस्थिति में हिम्मत से काम लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है। हालांकि कोई भी बड़ा काम करने के लिए आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन की नीरसता खत्म होगी और आज आपको अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पैसों की बात करें तो यदि आप अपनी आमदनी से संतुष्ट नहीं हैं और आय में वृद्धि चाहते हैं तो आपको छोटा-मोटा निवेश करना चाहिए। उसके अलावा अपना बजट भी संतुलित रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रहेगी। सिर दर्द के साथ बुखार की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप कामकाज को अलग रखकर आराम पर ज्यादा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आपको समझना होगा की जान है तो जहान है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं लेकिन इससे आपकी वित्तीय स्थिति में कोई गिरावट नहीं आएगी। पारिवारिक जीवन में आज स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है। मुमकिन है आज भाइयों से आपकी कहासुनी हो जाए। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें और अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभल कर करें। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आप कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और इसका फायदा भी आपको मिलेगा। हालांकि आज काम का भार कुछ ज्यादा रहेगा लेकिन आप पूरी मेहनत और लगन से अपने हर काम को पूरा करेंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आपको कोई बड़ा व्यवसायिक डील करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप जमकर मेहनत करते रहें, आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। यदि आप कोई ऑनलाइन कोर्स करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय बहुत ही बढ़िया है। कामकाज की बात करें तो आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों की भी चिंता आज दूर हो सकती है। लंबे समय तक उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज आपको बड़ी राहत मिलने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो यदि आप समझदारी से काम लेते हैं तो आज आने वाली परेशानी से बच सकते हैं। घर के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में बात को ज्यादा आगे ना बढ़ाएं। वैसे भी बेफिजूल की बातों पर ध्यान देने से अच्छा है कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप काफी तनाव में रहेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेगी और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। हो सकता है चीजें यहां वहां रख कर भी भूल जाएं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि ज्यादा तनाव ना लें अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपका बुरा वक्त आपका इम्तिहान ले रहा है। अगर आप सकारात्मक विचार, हिम्मत और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपको जीत जरूर मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। साथ ही खर्च करने से पहले अपनी आमदनी पर भी नजर बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हो सकता है आज आप अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें जिससे परिजनों के साथ समय बिताने का आपको मौका ना मिल पाए।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आपकी उग्रता आपको अपनों से दूर कर रही है। साथ ही इसका पूरा असर आपकी छवि पर भी पड़ रहा है। घर हो या बाहर आपको अपने गुस्से पर लगाम लगानी चाहिए। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि आज आपके वरिष्ठ आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर गौर जरूर करें। उनकी बातों को अनदेखा करने की गलती ना करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक लेन देन करने से बचें। आज किसी से ना ही उधार लें और ना उधार दें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है और उससे आपको कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्दबाजी ना करें क्योंकि कारोबार को जमने में थोड़ा समय तो लगता ही है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका कोई आर्थिक प्रयास असफल हो सकता है। हालांकि इस समय खर्च बहुत सोच समझकर ही करें। निवेश का फैसला भी बहुत ही सोचकर लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि छोटी मोटी समस्या भी आ रही है तो फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप डाटा एंट्री का काम करते हैं तो अपना काम बहुत ही ध्यान से करें अन्यथा कोई गड़बड़ हो सकती है और आपको अपना सारा काम दोबारा करना पड़ सकता है। वहीं व्यापारियों को भी सलाह दी जाती है कि आज वाद-विवाद से बचें अन्यथा नुकसान संभव है। यदि मन कुछ उदास और बोझिल हो रहा है तो आप किसी अपने से बात करें। दोस्तों को फोन करें और अपनी खट्टी मीठी यादें ताजा करें। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। छोटी-छोटी बातों को दिमाग पर हावी न होने दें अन्यथा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बढ़ता हुआ खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहा है। बेहतर होगा समय रहते आप इस पर ध्यान दें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे और मिलकर जश्न मनाएंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। मुमकिन है आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो जाएगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करते भी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आज जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा आपको मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावुक महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बेहतर होगा आप इसके लिए खुद को तैयार रखें। यह मौका आपके सुंदर भविष्य को पूरा करने में आपकी मदद करेगा इसलिए जमकर मेहनत करें। व्यापारियों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कुछ चालाक प्रवृत्ति के लोग आज आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 19 May 2020 Tuesday

What does your Tuesday, May 19, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, May 18, 2020, 17:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion