For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 नवंबर राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा आज बेहद खास, क्या है आपके भाग्य में

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और होगा उनकी समस्याओं का समाधान और किसकी किस्मत में है अभी और इंतजार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

भावनात्मक रूप से आज आप बहुत ही कमजोर महसूस करेंगे। आज छोटी छोटी बातें भी आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका दिन व्यर्थ जाएगा। यदि घर परिवार से जुड़ा कोई निर्णय आज आप लेने वाले हैं तो बहुत सोच समझकर कदम उठाएं क्योंकि आज लिए हुए फैसले का प्रभाव भविष्य में आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। यदि हाल में आपका धन कहीं अटक गया था या उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस नहीं मिल पा रहा था तो आज आपकी समस्या का समाधान होने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 42

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आप किसी कानूनी मामले में फंस गए थे तो आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप इस मुसीबत से बाहर निकल जाएं और आपका कुछ फायदा भी हो। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। सुस्ती और आलस रहने से काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मगर आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपके दिमाग में काफी उथल पुथल मची रहेगी। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं और यह सब आपके ग्रहों के फेरबदल के कारण होगा। आप धैर्य से काम लें। सब सामान्य हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का वातावरण आज शांत रहेगा और परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घरेलू जीवन में यदि आप किसी समस्या से गुजर रहे हैं तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है। आज आप तनावमुक्त रहेंगे और परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। कुछ समय से आप किसी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदरी से जुटे हुए थे, आज आपका वो कार्य पूर्ण होगा। अपने काम से आप काफी संतुष्ट रहेंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से उम्मीद के अनुसार सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको उधार देने से बचना होगा अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन तनावभरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने से आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें समझाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। काफी संघर्षों के बाद आज किसी अच्छी कंपनी में आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और वित्तीय समस्या के कारण आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज परेशानी का हल मिल सकता है। आज धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो आज त्वचा संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, ऐसे में आप साफ सफाई का खास ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। आज आप दोनों सारी जिंदगी साथ बिताने का निर्णय ले सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि काफी मेहनत के बाद भी आपको उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। नौकरी करने वाले जातकों के मन में बार बार नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपके अंदर काबिलियत है इसलिए आप अपने विचार सकारात्मक रखें और मेहनत करते रहें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्चा करने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। आप कुछ बेचैनी महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में निराशा का भाव रहेगा लेकिन जैसे जैसे समय बीतेगा चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। जीवनसाथी का समझदारी भरा बर्ताव देखकर मन काफी प्रसन्न होगा। उनकी मदद से घर का कोई गंभीर मुद्दा आप सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज वरिष्ठ आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई खास मुनाफा नहीं मिलेगा। आप कोई बड़ा लाभ कमाना चाहते हैं तो यह आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे, फायदा उतना बड़ा मिलेगा। आज आपको अनिद्रा की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान ना दें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई योजना या प्रयास सफल हो सकता है जिससे आपको अच्छे खासे धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन आपको अपने इस धन का सही उपयोग करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी मेहनत और काबिलियत देखकर आपके वरिष्ठ आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। यदि आप पूरी मेहनत से काम करेंगे तो आने वाले समय में आपकी तरक्की तय है। व्यापार करने वाले जातक आज छोटा मोटा निवेश कर सकते हैं, उचित लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज किसी भी मामले में आप ज्यादा उतावला होने से बचें। यदि आपके सामने कोई विपरीत परिस्थिति आती है तो उसका सामना समझदारी से करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह की बातों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट ना करें। घर के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने से आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आज काफी पैसा भी खर्च होने की संभावना है जिससे आपका बजट असंतुलित हो सकता है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और वेतन वृद्धि की इच्छा रखते हैं तो आज आपको सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर एक और कदम बढ़ाएंगे। रोमांटिक लाइफ में आज अपने पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। आज झगड़े झंझट से दूर केवल प्यार मोहब्बत की ही बातें आप दोनों के बीच होंगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आप मजेदार समय बिताएंगे। आज सभी के साथ आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। लंबे समय के बाद इस तरह की खुशी पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। यदि आप इसी तरह योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो जल्द ही आपके करियर में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आपने बैंक में कर्ज के लिए आवेदन दिया है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। चीजें आपके उम्मीद के अनुसार होने से आपको मानसिक स्थिरता का अनुभव होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज के दिन आप खुद को तनाव से मुक्त पाएंगे। आज लगभग हर मामले में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ गई थी तो आज आप दोनों के बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सारे गिले शिकवे भूलकर आप दोनों फिर से एक हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के कामों में आज वे आपका हाथ भी बंटा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने सारे काम-धाम छोड़कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। पिछले कुछ समय से लगातार प्रयासों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही थी लेकिन आज आपको कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है इसलिए मेहनत करते रहें। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम को प्रभावित करेगी। दफ्तर में काम में आपका मन नहीं लगेगा, हो सकता है इस कारण आपके कुछ कार्य आज अधूरे रह जाएंगे। पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आपको उन्हें लेकर अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। यदि आज आपको निवेश का मौका मिलता है तो अपने आर्थिक सलाहकार से सलाह लेकर ही कोई भी निर्णय लें। सेहत की बात करें तो आज आप सर्दी जुकाम या बुखार से परेशान रहेंगे। आप अपना विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज पुराने किसी निवेश का लाभ मिलने के आसार हैं। आपका व्यापार आगे बढ़ाने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर आज घर में कलह हो सकती है। ऐसे मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत होती है। लड़ाई झगड़े से किसी का भला नहीं होता है। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आप शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। मन कुछ परेशान रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 19 November 2019 Tuesday in Hindi

What does your Tuesday, November 19, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion