For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान, लापरवाही से बचें

|

क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सारी चिंताओं को भूलकर आप खुद पर ध्यान दें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। आने वाले कल के बारे में सोचकर आप अपना वर्तमान नष्ट न करें। अपनी मेहनत और ईश्वर पर भरोसा रखें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी प्रतिभा को देखते हुए आपके बॉस आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आपका काम फाइनेंस से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अति आत्मविश्वास में पड़कर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। कामकाज के मामले में आपको बहुत ही समझदारी से अपने निर्णय लेने की जरूरत है। दफ्तर में सहकर्मियों की आलोचना या बुराई करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपकी आदत के कारण आज आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। अटकी हुई कोई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मानसिक तनाव स्वास्थ्य में गिरावट की वजह बन सकता है। आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्याओं का अंत जरूर होगा। पैसों की बात करें तो अगर आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है और आपके बॉस का मिजाज भी कुछ गर्म रहेगा। ऐसे में छोटी सी भी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी दांवपेच से बचना होगा। संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर आज भाइयों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आपको खुद पर नियंत्रण रखना होगा।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि इस फैली हुई वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका कंपटीशन बढ़ सकता है। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करें। आपको अपनी मेहनत का उचित फल आने वाले दिनों में जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। यदि आपके पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ रही हैं तो आपको लापरवाही से बचना होगा। फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से आप सलाह लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Rashifal 19 November 2020 | आज का राशिफल 19 नवंबर 2020 | Dainik Rashifal | Boldsky
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप एक ही गलती को बार-बार दोहराते रहेंगे तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। भविष्य में इससे आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। पैसे को लेकर यदि लंबे समय से आपका कोई प्रयास चल रहा है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

काम के साथ-साथ आपको आराम पर भी बराबर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी कमजोरी बढ़ सकती है। ध्यान रहे जीवन में सफल होने के लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। हालांकि अंत में आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। खुदरा व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज माता के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती हैं। आप उनके विचारों से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको मर्यादा में रहकर ही अपना पक्ष रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आपका काम फैशन से जुड़ा है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप खुद का नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आपको रोजाना योग और ध्यान करना चाहिए। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने गुरुजनों और बड़ों की मदद लें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके किसी भी कार्य में बाधा नहीं आएगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। तैश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप बड़ी मुसीबत में पड़ जाएं। कानूनी दांव पेंच से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अटका हुआ वेतन मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने से आप कुछ तनाव में रहेंगे। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके बीच कड़वाहट की वजह बन सकता है। उचित समय आने पर बातचीत के द्वारा आप अपनी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आपके काम आपकी योजना के अनुसार नहीं हो पा रहे हैं तो ऐसे में आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आपको समझना होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आपको और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी अपना तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ के बाद भी कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य का मामला बिगड़ सकता है। अगर आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदत है तो जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

भावनात्मक रूप से आज आप स्वयं को काफी कमजोर पाएंगे। कुछ पुरानी बातों को लेकर मन अशांत रहेगा। ऐसे में आपको परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए ताकि नकारात्मक विचारों से आप दूर रह सकें। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आप अपने दिल की बात अपनों से शेयर करें। इस तरह मन ही मन में घुटने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। अगर बात आपके कामकाज की करें तो आपको अपने क्षेत्र में लोगों से जान पहचान बढ़ानी होगी ताकि आपका काम आगे बढ़े और आपका कुछ फायदा हो सके। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो शेयर बाजार में निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपना तनाव कम करने के लिए आप ध्यान का सहारा लें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको निराशा हो सकती है। पैसों की तंगी के कारण आज कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट न करें बल्कि इस समय का आनंद लें। अपने भविष्य को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। हो सके तो कुछ जरूरी बदलाव भी करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने उच्च अधिकारियों की तारीफ और सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। यह समय आत्मनिर्भर बनने का है, दूसरों के भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़ें। अगर आपके विचार अच्छे रहेंगे तो आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

English summary

Daily Horoscope for 19 November 2020 Thursday

What does your Thursday, November 19, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, November 18, 2020, 17:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion