For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज बड़ा आर्थिक लाभ

|

अपने आज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल, यहां आपको अपने आर्थिक, पारिवारिक, करियर और स्वास्थ्य से संबंधित हर छोटी बड़ी जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन काफी मौज मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ मिलना जुलना, खाना पीना आदि में आपका अधिकांश समय जाएगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आपके किसी भी काम में रूकावट नहीं आएगी और आप मन लगाकर अपने काम करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ आज की डेट कुछ खास होने वाली है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी आज अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 6:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया है जिस नए मौके की तलाश में आप थे आज वो अवसर आपके हाथ लग सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। साथ ही आप दोनों की आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज आपकी एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है लेकिन आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। रोमांटिक लाइफ में भी सब कुछ सामान्य रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। यात्रा के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज की गई यात्रा से आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। सेहत की दृष्टि से देखें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको थकान ज्यादा रहेगी लेकिन शाम को आराम करने आापको मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सेहत के मामले में किसी तरह की लापरवाही ना करें। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यदि आप घर से दूर हैं तो खाने में परहेज रखें। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है ऐसे में आपको बहुत ही शांति से काम लेने की जरूरत है। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो बात बहुत आगे बढ़ सकती है जिसका परिणाम आपके हित में नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ सकती है। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद आपके रिश्तों में खटास ला सकती है, बेहतर होगा आप अपना बर्ताव ठीक रखें। रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 10:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं इस पर ध्यान देने की जगह आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में अपना समय लगाएं। अगर आपका दिल साफ है तो सामने वाला आपकी कद्र जरूर करेगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ अनबन संभव है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप उनके मामलों में ज्यादा दखलंदाजी ना करें। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पार्टनर का रहस्यमयी बर्ताव आपको परेशान कर देगा। ऐसे में आप उनसे खुलकर बात करने का प्रयास करें क्योंकि बातचीत से ही ऐसे मसलों का हल ढूंढा जा सकता है। माता पिता के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। उनका आशीर्वाद मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक समय पर अपना काम पूरा कर पाएंगे जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को भी लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। अगर आप सूझ बुझ से काम लेंगे तो इस मौके का पूरा फायदा आप उठा पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। वहीं जीवनसाथी के साथ आज आप सैर सपाटे का आनंद लेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी प्रगति देख मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपके पार्टनर आपके सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में अचानक आपके सामने कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति आ सकती है जिससे निपटने में आपको काफी दिक्कत होगी। ऐसे में आपको शांत और ठंडे दिमाग से काम लेना होगा। यदि आप जल्दबाजी करेंगे तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई नया काम शुरू करने से बचना होगा अन्यथा आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आप दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। अगर आप अपना रिश्ता बचाना चाहते हैं तो अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपके पिता या माता की सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस समय आपको उनका अच्छे से ध्यान रखना होगा। साथ ही डॉक्टर से भी उचित सलाह लें। जीवनसाथी के साथ अनबन बढ़ने से बीच की दूरियां भी बढ़ सकती हैं। अगर आप थोड़ी सी कोशिश करें तो बात को संभाला जा सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में भी स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आप में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, बेहतर होगा आप खुलकर अपना पक्ष उनके सामने रखें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। फिजूल खर्ची से बचें। आज उधार लेने और देने दोनों से परहेज करें। स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने से आपको कमजोरी महसूस होगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। आज आप कुछ चीजों को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। मन भी काफी बेचैन रहेगा। दफ्तर में हो सकता है आपका काम में ध्यान न लगे। हो सके तो आज काम को अलग रखकर घर पर ही आराम करें। इससे आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय मिल जाएगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा हालांकि आपके परिजन आपकी उदासी से थोड़े परेशान रहेंगे। यदि आप अपने दिल की बात उनसे साझा करेंगे तो मुमकिन है आपकी समस्या का समाधान हो जाए। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन से कठिन परिस्थिति में उनका साथ और प्रेम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। साथ ही आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही तनावपूर्ण रहेगा। आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ती नजर आ रही हैं हालांकि आप अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन आपके पार्टनर को समझाना आपके लिए मुश्किल होगा। पैसों की स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। आज मिलने वाला आर्थिक मुनाफा टल सकता है। वहीं दूसरी ओर परिवार के सदस्य काफी सहयोगी रहेंगे। कामकाज में कुछ सकारात्मक सुधार आने की प्रबल संभावना है। आप मेहनत करते रहें। पिता की सेहत को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आप किसी तरह की इन्फेक्शन या बुखार से पीड़ित रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही रहेगा। मुमकिन है आज दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला काम निपटाना पड़े जिसे लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए और ऊर्जावान रहेंगे। साथ ही आपकी सकारात्मक सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। आज आपकी अतिरिक्त आय हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल या फिर किसी रिश्तेदार के यहां जाएं। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप ध्यान का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 7 से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। यदि सम्पत्ति से जुड़ा कोई मामला लम्बे समय से अटका हुआ था तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने से आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। यदि आपको लाटरी या सट्टेबाजी की बुरी आदत है तो आपको जल्द ही इससे छुटकारा पाना होगा। यदि आप इस पर अपना पैसा उड़ाएंगे तो निश्चित तौर पर आपको नुकसान होगा। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। साथ ही वरिष्ठों और सहकर्मियों से तालमेल और भी बढ़िया होगा। आज आपकी सभी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेगी जिससे भविष्य में आपको अच्छा खासा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आज किसी खास जगह पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा जिससे आपके काम में भी रफ़्तार आएगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अधिकांश मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप जिस भी काम को चुनेंगे उसे पूरा करने के लिए काफी मेहनत करेंगे जिससे आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इतना ही नहीं आपके उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत को देखकर काफी प्रसन्न होंगे और आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। लम्बे समय से आपके मन में यदि कोई इच्छा दबी थी तो वो भी आज पूरी हो सकती है। आज पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी क्योंकि जिस आर्थिक मुनाफे के लिए आप काफी वक़्त से प्रयास कर रहे थे वो आज आपको मिलने की संभावना है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। माता पिता भाई बहनों सभी का सहयोग मिलेगा। मुमकिन है आज आपके माता पिता आपके किसी फैसले में आपका पूरा साथ दें। वैवाहिक जीवन में आप दोनों के रिश्ते में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने दिन का भरपूर आनंद लेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 8:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 19 October 2019 Saturday

What does your Saturday, October 19, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, October 18, 2019, 15:16 [IST]
Desktop Bottom Promotion