Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
19 सितंबर राशिफल: आज खुल सकते हैं इन राशियों के किस्मत के ताले
अपने दिन भर से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके बॉस आज आपके कार्यों का विवरण ले सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद को तैयार रखें। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। इसके अलावा आपको अपने उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना होगा। इसमें आपका ही फायदा है। अगर आप इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का व्यापार करते हैं तो आज आपको डबल फायदा मिल सकता है। आपको साझेदारी में कोई नया व्यापार करने का कोई प्रस्ताव भी मिलने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो संतान से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। साथ ही घर के सदस्यों के साथ बिगड़े हुए संबंधों में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और किसी बेहतर मौके की तलाश में हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज बात कुछ बनती नजर आ रही है। वित्तीय तौर पर दिन बढ़िया रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें तो अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने रिश्ते में एक नया जोश महसूस करेंगे। हो सकता है आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आज आप सेहतमंद और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ दिन: 8
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्र 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। लंबे समय से चले आ रहे घरेलू झगड़ों को आज आप सुलझाने की कोशिश करेंगे। वहीं दूसरी ओर आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए आज मनोरंजन पर भी ध्यान दें। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज उनका स्नेह आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय को कोई खास तोहफा दे सकते हैं। अगर हाल ही में आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिला है तो आज आप उस पर विचार कर सकते हैं। हो सकता है ये जीवन भर का साथ बन जाए। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: 4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आज आप बहुत ही कड़ा परिश्रम करेंगे। आप जी जान से मेहनत करेंगे ताकि आपको उचित परिणाम मिल सके। इतना ही नहीं, आपके बड़े संपर्कों का पूरा फायदा भी आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ अपने संबंध मजबूत रखने के लिए आपको उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लंबे समय से यदि आपका कोई काम नहीं बन पा रहा था तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आज धर्म कर्म के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। मुमकिन है आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद करें। इससे आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को भी मुनाफा मिल सकता है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ आप काफी मजेदार समय गुजारेंगें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और आप काफी झुंझलाहट महसूस करेंगे। मन अशांत रहने से किसी भी काम में आपका ध्यान नहीं लगेगा। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं और न ही उन पर किसी भी बात का दबाव डालें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। दफ्तर में आपकी धीमी गति के कारण कुछ काम अधूरे ही रह जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक फायदा मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। किसी अपने के साथ छोटी मोटी अनबन संभव है। आपको तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। सेहत आपकी गड़बड़ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे और पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। ऐसे में आपको अपनी रुचियों पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप तरोताजा हो जाएंगे और मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। हालांकि कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आपको अपने लंबित कार्यों को पहले पूरा करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। आपका कड़क रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। हालांकि आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। इससे आप जल्द से जल्द अपने कर्ज चुका सकते हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर आपकी बोरियत कम होगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और गहरा होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज मन में संतोष का भाव रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 3:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कम प्रयास में आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा होने से आपको उम्मीद के अनुसार ही लाभ होगा। अगर आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है। आप अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचाएं नहीं और खुलकर अपने दिल की बात कहें। दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आप वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। अगर आप डॉयबिटीज के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज चीजें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे। साथ ही वे आपकी कई गलतियां भी निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। किसी ग्राहक से आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का समर्थन मिलेगा। घर के बड़ों से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। पैसों की बात करें तो अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेवजह बर्बाद न करें बल्कि अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण क्लाइंट्स के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से काम के बढ़ते बोझ को आसानी से संभाल पाएंगे। इस समय काम के प्रति आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप तनाव मुक्त रहेंगे और काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपका जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपको सभी के साथ बहुत ही विनम्रता से पेश आने की जरूरत है। अपने परिजनों के साथ ठीक से बर्ताव करें अन्यथा घर में वाद विवाद हो सकता है। शांत रहकर आप आने वाली समस्या से बच सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप दोनों का रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका आज मिलेगा। पैसों की बात करें तो अगर आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











