For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 अप्रैल राशिफल: इस राशि के लोग उठाएंगे आज अच्छी सेहत का आनंद

|

अपने दिन भर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल, तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सेहत के प्रति आज अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आज आराम पर ज्यादा ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। अगर आज कोई मुश्किल आती भी है तो जीवनसाथी आपका पूरा साथ देंगे। आज घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में वे आपकी मदद भी करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का काम समय पर पूरा होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। पैसों की बात करें तो आज खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आज किसी भी तरह के झगड़े झंझट से आपको बचना होगा अन्यथा आपका दिन काफी कठिन हो जाएगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आप दोनों के बीच गलतफहमियां आज दूर हो सकती हैं। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर भरोसा करना होगा। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आप अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आज ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो। सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ रहें, इससे आपको भी अच्छा महसूस होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज पैसों से जुड़ा कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है। वहीं व्यवसाय से जुड़े जातक भी आज बड़े मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने व्यवहार के साथ साथ अपने शब्दों पर भी ध्यान देना होगा। आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने वजन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आज आप तनावमुक्त रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बेहतर होगा आप इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आप कोई नया निवेश करने का मन बना रहे हैं तो बेहतर होगा आज आप अपने फैसले को टाल दें। साथ ही आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई अधूरा कार्य आज पूरा हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको अपनी जुबान पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। दोस्तों पड़ोसियों से बहुत ही सोच समझकर बातचीत करें। आप नौकरी करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है, बेहतर होगा आप इसका भरपूर फायदा उठाएं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन वाकई बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज काफी दिनों बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ एक शांत भरा दिन गुजारेंगे। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। परिजनों में एकता और सौहार्द की भावना जागृत होगी। यह समय अपने आर्थिक मामलों को गंभीरता से लेने का है। यदि आप अतिरिक्त धन कमाना चाहते हैं तो आपको थोड़ा और प्रयास करना होगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार हो या नौकरी, आज अचानक आपको कोई फयादा मिल सकता है। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। पैसों की स्थिति में भी सुधार मुमकिन है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आपके सभी काम सुचारु रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातक आज बड़ा वित्तीय लेन देन कर सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन संभव है। आज आपके प्रिय का मूड कुछ ज्यादा ही गर्म रहेगा। ऐसे में आज छोटी छोटी बातों पर भी उनका गुस्सा भड़क सकता है। प्रेमी जोड़ों का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज आप मानसिक शांति की अनुभूति करेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों का दिन आज कुछ ज्यादा ही कठिन रहेगा। काम कुछ अधिक रहेगा और आपके पास समय की कमी रहेगी। ऐसे में सब कुछ संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। हालांकि आज आपको कामचोरी और आलस से बचना होगा। आपकी यह मेहनत जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। निजी जीवन में भी आप पर कई सारी जिम्मेदरियों का दबाव रहेगा लेकिन अपनों का साथ मिलने से आपकी परेशानी कुछ कम हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। मुमकिन है आप वित्तीय रूप से किसी अपने की भी मदद करें। आज आप किसी करीबी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। इससे आपका मन काफी शांत और संतुष्ट रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से आपका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए खूब मेहनत करेंगे। कोई कठिन कार्य आप समय पर पूरा कर सकते हैं। निजी जीवन में कोई समस्या आ सकती है। आज घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय पैसे के मामले में जल्दबाजी न करें यानी कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर ही लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। आज आपको अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 3:10 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको जो भी काम सौंपा जाए उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपकी लापरवाही आज आप पर भारी पड़ सकती है। आज अचानक आपके बॉस आपसे कई सवाल कर सकते हैं। तनाव के कारण आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। निजी जीवन के लिए आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। घर का माहौल आज अशांत रहेगा। माता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा अन्यथा आपको आलोचानाओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज सोच समझकर ही खर्च करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आप लापरवाही करते हैं तो आज पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके दिन भर की योजनाओं पर भी पड़ेगा इसलिए संभल कर रहें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 12:35 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

काफी दिनों बाद आज आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति लौट आएगी। आपके जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सबसे रोमांटिक दिनों में से एक हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। आज आप काफी प्रसन्न और भावुक रहेंगे। नौकरी में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि संभव है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या को नियमित कर लें। इससे आप समय पर अपने काम खत्म कर पाएंगे और खुद पर भी ध्यान दे सकेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 5:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी अटकी हुई कोई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। यदि आप अपने कार्य दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आमदनी आपकी बढ़िया रहेगी। आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा जिससे वरिष्ठ भी आज संतुष्ट नजर आएंगे। हालांकि अभी आपको और मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार करने वाले जातक आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। घर परिवार से जुड़ा कोई गंभीर मामला सुलझने से आपको काफी राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल रह सकता है। किसी कारणवश आप पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की स्थिति में गिरावट आज आपकी चिंता बढ़ा सकती है। पिछले कुछ समय से आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो रहे हैं जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। ऐसे में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप आपको कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है। आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपके काम में कई सारी कमियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप पूरी एकाग्रता के साथ अपने काम पूरे करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें। आपका उग्र स्वभाव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 2 April 2020 Thursday

What does your Thursday, April 2, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, April 1, 2020, 17:13 [IST]
Desktop Bottom Promotion