Latest Updates
-
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल
2 अप्रैल राशिफल: मकर राशि वाले आज करें ये काम, मिलेगी अपार सफलता
क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और मिलेगी आपको अपने प्रयासों में सफलता? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेवजह मन उदास हो सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने समय का सदुपयोग करें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करें। टकराव और अहंकार से बचें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ काफी बढ़ सकता है। आज के दिन आपको अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। जरा सी भूल आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है जिस कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। लंबे समय बाद आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद सुखद रहने वाली है। परिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो अपने प्रिय को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। हो सकता है आपके बीच की सारी कड़वाहट आज खत्म हो जाए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज घर का वातावरण काफी प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है अपनों के साथ आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिले। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। आप मिलकर अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। व्यापारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। अगर कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। आपको मेहनत करने से पीछे न हटने की सलाह दी जाती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। लकड़ी के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। यह समय मेहनत करने का है इसलिए बेकार की बातों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। अगर आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी लत है तो आपको जल्द से जल्द इस से छुटकारा पाना होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
काफी दिनों के बाद आज आपको जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इसके अलावा आप भविष्य की योजनाओं पर भी कुछ चर्चा कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि दफ्तर में कोई परेशानी हो रही है तो आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करनी चाहिए। हो सकता है आपकी परेशानी दूर जाए। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आपका काम भूमि मकान से जुड़ा है तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में आज झुंझलाहट देखने को मिल सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझकर बातचीत करने की जरूरत है अन्यथा छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। सेहत की बात करें तो काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें अन्यथा पुराना कोई रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, यदि हाल ही में आपने नयी नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें, साथ ही अपना पूरा ध्यान अपने काम पर ही लगाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से यदि आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। परिजनों के साथ अपने मन की बात खुलकर साझा करें। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आप स्वयं को तनाव से दूर रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो कर्मचारियों के साथ अपना तालमेल बेहतर रखने का प्रयास करें। व्यर्थ के वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। आज पैसों के लेन-देन का हिसाब आप ठीक से रखें। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के प्रति लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपकी समझ बेहतर होगी। आपके प्रिय की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो जाए। पैसों की बात करें तो आज आपका धन कुछ नकारात्मक चीजों पर खर्च हो सकता है। आज लंबी यात्रा करने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रखें। अपने समय का सदुपयोग करें और कड़ा परिश्रम करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने बड़े और महत्वपूर्ण फैसले आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही लें, इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों की गलतियां निकालने से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें दो यदि आपको कोई दिक्कत महसूस हो रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज दिन की शुरुआत आप मां भगवती की पूजा अर्चना से करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आपके बॉस काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज उनके साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होगा। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। अचानक मेहमानों के आने से उनकी आवभगत में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उनका अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का वातावरण कुछ तनावपूर्ण रहेगा। छोटी सी बात पर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आप समझदारी से काम लें अन्यथा आपके घर में अलगाव संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आपके प्रिय को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज के दिन उन्हें संभल कर रहने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन बीच में अटका हुआ है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा किसी अन्य बड़ी कंपनी से आपको नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। निजी जीवन की बात करें तो आज अचानक कोई समस्या हो सकती है। किसी मित्र या परिजन के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। अधिक मात्रा में पानी पीएं। साथ ही खाने में हरी सब्जियों और फलों का सेवन ज्यादा करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











