For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 अगस्त राशिफल: आज इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

|

अपने भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक, पारिवारिक, व्यवसायिक, नौकरी आदि से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्ति होगी। तो चलिए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

बेवजह की बातों से दूर रहें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। अगर आपको जीवन में आगे बढ़ना है तो नकारात्मकता से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो ओवर कॉन्फिडेंस में कोई भी फैसला न लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आपका कड़क रवैया अपनों को नाराज कर सकता है। आपके घर के बड़े आपके स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक तनाव कम होने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो समय से पहले आपके सारे काम पूरे हो सकते हैं। कोई लंबित काम भी आज आप पूरा करने में सफल रहेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच की अनबन कारोबार में नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है खासतौर पर ऑनलाइन क्लासेज मिस करना आपके लिए ठीक नहीं है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। दफ्तर में कार्य के प्रति आप ऊर्जावान रहेंगे और मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। साथ ही आपको अपने सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई छोटा मोटा निवेश करने का मौका आपको मिल सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। अपनी राय परिजनों पर थोपने से बचें। आपको उनकी भी पसंद नापसंद का पूरा ध्यान रखना चाहिए। छोटे भाई बहनों के साथ तालमेल ठीक करने की कोशिश करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। शाम तक आपके प्रिय की नाराजगी दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। कमजोर सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको किसी भी परिस्थिति में अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:15 बजे रात्रि 10:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको बहुत ही सोच समझकर और समझदारी से अपना हर कदम बढ़ाना होगा। जरूरत से ज्यादा दूसरों से उम्मीद न रखें अन्यथा आज यह आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। किसी अपने के कारण आज आपके दिल को ठेस पहुंच सकती है। आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत को देखते हुए आपके बॉस कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। हो सकता है जल्द ही आपकी तरक्की हो जाए। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में अगर आप खुद को शांत नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज को लेकर इस समय यदि आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। आज मन में किसी बात को लेकर अंजाना भय रहेगा। ऐसे में आपको अपने करीबियों से बात करनी चाहिए। इस तरह सोचते रहने से आपका तनाव बढ़ेगा जिसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा अपने मन की बात दोस्तों या परिजनों से साझा करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो काफी दिनों बाद जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई आर्थिक लेन-देन भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस बात की संभावना है कि आज आपको सफलता न मिले लेकिन इससे निराश होने की जगह आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपना प्रयास करते रहें। मुमकिन है जल्द ही आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, विशेष रूप से लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी से बचें। चालाक और स्वार्थी लोगों से बचकर रहें। आपको प्रशंसा और चापलूसी के बीच का फर्क समझना होगा अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। वरिष्ठ आपसे बेहद प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार बीतेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। आपके प्रिय आपका खूब ख्याल रखेंगे और आपके बीच लंबी खट्टी मीठी बातें भी होंगी। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हाल ही में आपके द्वारा लिए हुए सही आर्थिक फैसलों का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आर्थिक संकट दूर होने से आप कोई नया काम करने की भी योजना बना सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो कठोर परिश्रम के बावजूद आपके हाथ निराशा लगेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके बॉस आपकी मेहनत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज फायदा मिल सकता है। आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्य प्रसन्नचित रहेंगे। स्वास्थय की दृष्टि से समय अनुकूल है। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

निजी जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिस कारण आप काफी चिंतित रहेंगे और आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज डॉक्टर और अस्पताल में ही आपका अधिकांश समय चला जाएगा। इस समय आपको अपने पिता का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी से बात को बढ़ने नहीं देंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से पैसों को लेकर आपकी समस्या गहरी हो सकती है। दफ्तर में यदि आपके बॉस ने आपको कोई बड़ा काम सौंपा है तो उसे आज समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन उम्मीद की नयी किरण लेकर आएगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। यदि आप ट्रांसफर चाह रहे हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापरियों के हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आपका काम और आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपको अपने परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अपनी भावनाएं खुलकर अपने प्रिय के सामने व्यक्त करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपके स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी और आप सबके साथ विनम्रता से पेश आएंगे। इससे लोगों के बीच आपकी छवि काफी मजबूत होगी। आप अपनी पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर के सदस्य आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी नयी परियोजना पर काम शुरू हो सकता है और आप अपनी ओर से काफी कड़ी मेहनत करेंगे। व्यापारियों को इस समय धैर्य से काम लेना होगा। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 2 August 2020 Sunday

What does your Sunday, August 2, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, August 1, 2020, 13:50 [IST]
Desktop Bottom Promotion