For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 जनवरी राशिफल: जानें कैसा रहेगा साल का पहला शनिवार

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आज जमकर आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दिन की शुरुआत अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप ध्यानपूर्वक अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खर्चे भी कर सकते हैं। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच का सारा तनाव खत्म होगा। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट हैं तो आपको अपनी ओर से और मेहनत करनी होगी। आपको अपनी गलतियां खुले दिल से स्वीकार करनी होगी। बेवजह की बहसबाजी या झगड़े झंझट से नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी के कारण आपका कोई बनता हुआ काम बीच में ही अटक सकता है। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपके पिता की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। बड़े भाई की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से आपके कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दफ्तर में आज आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि इस समय आपको अपनी हर जिम्मेदारी को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। आप किसी भी जिम्मेदारी को उठाने में पीछे न रहें। आपकी आज की यह मेहनत आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप बात को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से दूर रहें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव आने वाला है। आपके कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपको खुलकर अपने विचार रखने होंगे। आपको किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहेगी। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अगर आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और आज आप उनके साथ काफी अच्छे समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज बेवजह मन उदास रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। ऐसे में आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप बेकार की बातों को सोचकर अपनी मानसिक शांति भंग न करें। यह समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने का है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा न करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की तो दफ्तर में काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रह सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपना कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बिना सोचे समझे न लें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आज अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है या आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी तैयारी के साथ जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी आर्थिक सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। निजी जीवन की बात करें तो आज कुछ बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पिता के साथ किसी बात पर आपकी कहासुनी होने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसी कोई बात न करें जिससे आपके पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 22

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और पिछले कुछ समय से वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से नाखुश हैं तो आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण और कठिन कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का लंबे समय से कोई अटका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह किसी बात पर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप बात को ज्यादा आगे न बढ़ाएं अन्यथा बेकार के झंझटों में आपका दिन व्यर्थ चला जाएगा। दफ्तर में बॉस की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। यदि आप अपने बॉस की सलाह अनुसार चलते हैं तो आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। अगर आप रियल एस्टेट से जुड़े हैं तो जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बड़ा खर्चा हो सकता है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज उच्च अधिकारियों की मदद से आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपका काम तेल से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय गुजारेंगे। आप अपने परिजनों के साथ आज सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार काम करने से बचें अन्यथा पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 4 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 2 January 2021 Saturday

What does your Saturday, January 2, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, January 1, 2021, 14:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion