For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 जुलाई राशिफल: जानें शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

|

आज के दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आपको संभल करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अचानक ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत बनाए रखने का प्रयास करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आप घर से बाहर सारी जरूरी सावधानियां बरतें। सामाजिक दूरी का पालन करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोना चांदी का कारोबार करने वाले लोगों के कारोबार में सुधार होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाए। साथ ही आपको बचत पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

बड़े भाई के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर आप पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको उनकी सलाह से अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर आज आपके प्रिय के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपके बेहतर मैनेजमेंट के लिए आपको काफी सराहना मिलेगी। उच्च अधिकारी आप के काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा से फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। पिता की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको गरिष्ठ भोजन के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। शौक मौज पर खर्च करने के लिए आपको कर्ज या उधार लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय से किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत न करें। सेहत की बात करें तो खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में वाद विवाद से आपको बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की इन बातों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट न करें। इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। अगर आप कारोबार में किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़ी बहन की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। हो सकता है आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास तेज करना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो नयी नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज मानसिक रूप से काफी उथल-पुथल महसूस होगी और आप कई सारी चिंताओं से घिरे रहेंगे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है। दफ्तर में आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। विदेशी कंपनी में कार्यत जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो किसी कागजी अड़चन की वजह से आपका काम बीच में ही अटक सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके प्रिय का गुस्सा शांत होगा और आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके पार्टनर पर आपका भरोसा मजबूत होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। हो सकता है आज आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। अगर आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में छोटी-छोटी गलतियों को दोहराने से बचें। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति के लिए कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। अचानक आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी ऑपरेशन हुआ है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। हो सकता है आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको पदोन्नति के रूप में मिले। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका नुकसान हो सकता है। अगर आप नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। आप अपनी समझदारी और सूझ बुझ से जल्द ही मामले को निपटाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आप के कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को भी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच की दूरियां खत्म हो सकती है। आपके प्रिय का मूड कुछ बदला हुआ रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपकी तरक्की हुई है तो आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर में वाद विवाद होने की आशंका है। घरेलू कलह को बढ़ावा न दें। खुद पर नियंत्रण रखें और शांति से बात को संभालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। इस समय उन्हें लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 2 July 2021 Friday

What does your Friday July 2, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, July 1, 2021, 15:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion