For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 जून राशिफल: इन राशियों की आज बढ़ने वाली है परेशानियां, बचने के लिए करें उपाय

|

क्या है आज आपके भाग्य में जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको काम के साथ आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। पैसों को लेकर ज्यादा तनाव लेना आपके लिए ठीक नहीं है। इस समय चीजें आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं हो पा रही हैं लेकिन आप हिम्मत न हारें जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार को विस्तार देने के लिए आपको नई योजनाएं बनानी चाहिए। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज का दिन अच्छा गुजरेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बेवजह की बातों पर ध्यान देने की जगह यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका परिवार आपके लिए आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। बेहतर यही होगा कि आप अपने परिजनों की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखें। पैसों की बात करें तो अपनी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने का प्रयास करें। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यदि कुछ समय से आपका वैवाहिक जीवन खराब दौर से गुजर रहा है तो आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपके जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी और वे आपके साथ प्यार से पेश आएंगे। बेहतर यही होगा कि आप एक दूसरे को थोड़ा समय दें। जल्द ही आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। बेवजह की चीजों पर पैसे खर्च करके आप स्वयं के लिए मुसीबत को न्योता दे रहे हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो अभी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। मौजूदा हालात के कारण इसकी संभावना काफी कम है। हालांकि आप अपना निरंतर प्रयास जारी रखें। व्यापार करने वाले जातक किसी उलझे हुए व्यवसायिक मामले को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आज आपको अपने क्रोध पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाद विवाद से आपका ही नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव रहेगा जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों को आज अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लेनी चाहिए। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आलस्य से बचें और जो भी लंबित काम है उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। इस समय आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। आप व्यापार करते हैं और पहले जैसी गति चाहते हैं तो इसके लिए अभी आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। बेवजह का तनाव लेने से आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे इसलिए बेहतर यही होगा कि आप इस तरह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें बल्कि प्यार और शांति से मामले को संभालने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:45 से सुबह 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके जीवन में छोटी मोटी चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आप अपना मूड अच्छा रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको काफी थकान रहेगी। अच्छा यही होगा कि आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें ताकि पूरी ऊर्जा और ताजगी के साथ अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर सकें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप छोटी सी यात्रा कर सकते हैं जो आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगी। परिजनों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज माता या पिता की ओर से मिली किसी सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको जितनी तेजी से गुस्सा आता है, उतनी ही जल्दी वह शांत भी हो जाता है। बेहतर यही होगा कि आप गुस्से में आकर कोई भी ऐसी बात न कहें जिसे लेकर आपको बाद में पछताना पड़े, खासतौर पर जब सामने वाला आपके बेहद करीब हो। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। बेहतर यही होगा कि आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। वहीं दूसरी ओर यदि वरिष्ठ आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिए क्योंकि आज का दिन आपका है। व्यापारियों को भी आज कोई अच्छी डील करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आप को भावनात्मक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके प्रति कितने ईमानदार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आज आप बच्चों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपकी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज के दिन की शुरुआत ढेर सारे काम और जिम्मेदारियों के साथ हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप अपनी योजनाओं के अनुसार ही हर काम को करें अन्यथा आप काफी दबाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि परिजनों के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मुमकिन है सारी गलतफहमियां दूर हो जाएं और आपके बीच वही प्यार और अपनापन देखने को मिले। दफ्तर के कार्यों को आप पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। आपकी कार्यकुशलता देखकर उच्च अधिकारी भी बेहद प्रभावित होंगे। आप व्यापार करते हैं और आपके रास्ते में कोई रुकावट आ रही है तो खुद पर विश्वास बनाए रखें और धैर्य से काम लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

लंबे समय तक व्यापार में उतार चढ़ाव देखने के बाद आज का दिन आपके लिए कुछ फायदेमंद साबित होगा। आज आपका अटका हुआ काम बन सकता है और आपका कारोबार एक बार फिर आगे बढ़ने लगेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने अधूरे कार्य निपटाकर आप राहत की सांस लेंगे। हालांकि इस तरह के दबाव से बचने के लिए आपको अपने काम समय पर पूरे करने चाहिए। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। मुमकिन है आज घर के सदस्य आपके खिलाफ रहें। बेहतर यही होगा कि आप अपना कोई भी फैसला अपने परिजनों पर थोपने से बचें। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस तरह बिना सोचे समझे खर्च करके आप अपने भविष्य की योजनाओं में बाधा डाल रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। बेकार की बातें सोचकर आप अपनी मानसिक शांति को भंग कर रहे हैं, साथ ही अपनी सकारात्मकता भी खो रहे हैं। बेहतर यही होगा कि आप अपनी सोच में बदलाव लाएं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन शुभ रहेगा। आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और उच्च अधिकारियों की कृपा से जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों का दिन काफी व्यस्त रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आपका अधिकांश समय जाएगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आपके रिश्ते की मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ में भी इजाफा होगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पिछले कुछ दिनों से आपके आर्थिक जीवन में लगातार उतार चढ़ाव स्थिति बनी हुई है इसलिए आज आप पैसों को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। ऐसे में आपको अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से कुछ योजनाएं बनाने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा। दफ्तर का काम अधिक रहेगा और समय पर उन्हें पूरा करने का दबाव भी आप पर बना रहेगा। बिजनेस में भी आपको खास फायदा नहीं मिल पाएग। अगर आप अपने व्यापार को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। हालांकि आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। आज आपकी सेहत कुछ नरम रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए संघर्ष से भरा रहेगा। हालांकि इस बात की संभावना है कि आपके हाथ निराशा लगेगी लेकिन जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आप नौकरी करते हैं तो आज कुछ सहकर्मियों के विरोध का आपको सामना करना पड़ सकता है लेकिन आखिरकार जीत आप ही हासिल करेंगे। ऐसी विषम परिस्थिति से निपटने में आप सक्षम हैं और आज आप अपनी समझदारी का परिचय भी देंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। मुमकिन है आज काम की वजह से आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय ना दे पाएं लेकिन इससे आपके बीच किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 2 June 2020 Tuesday

What does your Tuesday, June 2, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, June 1, 2020, 15:17 [IST]
Desktop Bottom Promotion