For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 मार्च राशिफल: मिथुन राशि वालों की सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि, इनको भी मिलेगा आज किस्मत का साथ

|

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के दिन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। जी हां, यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, व्यापार, नौकरी, वैवाहिक जीवन आदि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से आपके जीवन में कोई तनाव चल रहा है तो आज आपको उससे छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बनने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 11 बजे दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर आपको हाई बीपी की शिकायत है तो अधिक तनाव और क्रोध से बचें। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। परिजनों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। कामकाज की बात करें तो अनाज का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं लकड़ी और लोहे के कारोबारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज घर के लिए आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं दिन के दूसरे हिस्से में अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अगर आप हार्डवेयर का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिकना, तला भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े लाभ की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। अपने ग्राहकों के लिए कुछ बढ़िया ऑफर रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। अपना टारगेट पूरा करने के लिए आपको बहुत ही कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत की बात करें तो यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो पर्याप्त आराम करें। साथ ही समय पर अपनी दवाइयां लेना न भूलें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। दफ्तर में आपकी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपके लिए जल्द ही तरक्की के नए रास्ते खुल सकेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आपका आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में जा सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक है। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको देर तक भूखा रहने से बचना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

02 March 2021 Rashifal | आज का राशिफल 02 मार्च 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी और आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर आज कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आज आपके बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। फुटकर व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल सकेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 9:50 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मित्रों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। जीवनसाथी का रवैया आपके प्रति काफी कड़क रहेगा। आपके बीच कुछ कहासुनी भी हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप खुद पर काबू रखें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप चिंता मुक्त रहेंगे और आपका दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और अपनों के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए आज का दिन अच्छा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आज आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए। आपके बॉस जमकर आपकी तारीफ भी करेंगे। व्यापारियों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर आज आप ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। अहंकार और टकराव से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आप किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा करके आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सेहत की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज आपको उनकी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने से घर का वातावरण अशांत रहेगा। आपको अपने गुस्से और शब्दों पर काबू रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। तेल का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं, आज आप कोई पुराना उधार भी चुकाने में भी सफल रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो अपने जीवनसाथी से बातचीत के द्वारा मामले को शांत करने का प्रयास करें। इस बात की प्रबल संभावना है कि आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। लोहे के व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों की भी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छा रहेगा। उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते और कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लेने की जरूरत है। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 2 march 2021 Tuesday

What does your Tuesday Febuary 2, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, March 1, 2021, 15:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion