Latest Updates
-
Sugar Patient को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल -
A अक्षर से जुड़वा बच्चों के लिए 100+ मॉडर्न और अर्थपूर्ण नाम, देखें 1 जैसे ताल वाले नामों की लिस्ट -
Lockdown In India: क्यों गूगल पर ट्रेंड कर रहा 'लॉकडाउन'? बंद हुआ सब तो इन चीजों की सप्लाई पर होगा असर -
Harish Rana Funeral Video: गायत्री जाप और 2 मिनट का मौन...13 साल बाद पंचतत्व में विलीन हुए हरीश राणा -
Gond Katira Ke Fayde: गर्मियों में गोंद कतीरा खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
क्या पीरियड्स के दौरान कर सकते हैं नवरात्रि कन्या पूजन? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और धार्मिक नियम -
Navratri Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 7 Wishes: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के भक्तिमय संदेश भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं -
Navratri 2026 Wishes In Sanskrit: मां कालरात्रि के दिव्य संस्कृत श्लोकों से दें भक्तों को शुभकामना -
Chaiti Chhath 2026 Usha Arghya Wishes: चैती छठ का तीसरा दिन आज, अपनों को भेजें ऊषा अर्घ्य की शुभकामनाएं
2 मई राशिफल: आज इस राशि के लोगों को आर्थिक फैसले लेते समय रहना होगा सावधान
आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और आज आप कुछ अतिरिक्त धन कमाने में भी सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी गर्ममिजाजी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। गुस्से में आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिसकी वजह से वरिष्ठों को कोई सख्त कदम उठाना पड़ जाएगा। आपकी भलाई इसी में है कि आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और अपने व्यवहार को भी ठीक रखें। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा और आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। आपके दाम्पत्य जीवन की बात करें तो बेवजह जीवनसाथी पर शक करना आपके रिश्ते के लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। आपको समझना होगा कि मजबूत रिश्तों की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। शारीरिक कमजोरी आपके काम में बाधा बन सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 6:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आपके खराब प्रदर्शन की वजह से आपके वरिष्ठ आपसे काफी निराश रह सकते हैं। यदि इस समय आप घर से काम कर रहे हैं तो अपना पूरा ध्यान काम पर ही लगाएं। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कारोबार मंदा रहने से आपका आर्थिक पक्ष भी कमजोर हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज आप अपने परिजनों से चल रहे वैचारिक मतभेदों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने से आपको काफी राहत मिलेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादास्पद रहेगा। किसी तीसरे की दखलंदाजी से आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य आज कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप पर दबाव ज्यादा है तो आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के मामले में ठंडे दिमाग से फैसले लेने चाहिए। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अपने घर के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। माता पिता का प्यार और सहयोग मिलेगा। अपने जीवनसाथी के साथ समय गुजारने के लिए दिन बढ़िया है। आज आप उनकी सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, बेहतर होगा आप सावधान रहें। पैसों की बात करें तो आज कुछ वित्तीय लाभ संभव है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है आप अपने इस दिन का जमकर आनंद उठाएंगे। आज आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन इससे आपका प्रेम कम नहीं होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। अतीत में किये गए परिश्रम का फल आज आपको प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। हालांकि इससे आपकी जिम्मेदरियां बढ़ जाएगी इसलिए आप और मेहनत करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा और आपका दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आप लोगों की मदद करेंगे जिससे समाज में आपका मान, सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही लोग आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा करेंगे।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको उचित समय की प्रतीक्षा करनी होगी। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार संभव है। आज आप अपनी सूझबुझ से कुछ धन कमा पाएंगे। हालांकि बड़े फायदे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। कुछ अटके हुए कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई में अपका मन कुछ कम लगेगा। आपको धैर्य से काम लेना होगा। साथ ही सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ आप ज्यादा समय बिताएं। अच्छी संगत और अच्छी सोच इस समय आपके लिए बेहद जरूरी है। परिवार में सुख और शांति रहेगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
परिजनों से किसी बात पर असहमति होने से उनके साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको आराम से बैठकर उन्हें अपनी बात समझानी चाहिए। बेवजह के झगड़ों से केवल आपके घर की शांति भंग होगी। आज जीवनसाथी की ओर से भी उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा। इससे आपकी भावनाओं को काफी ठेस पहुंचेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। आज आपका धन ज्यादा ही खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन थकान भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। व्यवसायिक मामलों को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। ऐसे में आपको कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। आज सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आपके जीवनसाथी को आपके साथ और प्यार की जरूरत है। हो सके तो उनके साथ आज आप ज्यादा समय व्यतीत करें और उन्हें महसूस कराएं कि जीवन के हर उतार चढ़ाव में आप उनके साथ हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है हालांकि आप अपनी सूझबुझ से मामले को संभाल लेंगे लेकिन भविष्य में ऐसी गलती न ही दोहराएं तो अच्छा होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। किसी भी व्यवसायिक प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बेवजह की चिंता करके आप अपनी मानसिक शांति को भंग न करें। यदि कोई समस्या है तो उसका हल ढूंढ़ने की कोशिश करें। इस तरह हिम्मत हारने से कुछ हासिल नहीं होगा। आर्थिक मोर्चे पर बात की जाए तो आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। इसके अलावा आज आप अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध में मधुरता रहेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप प्रेम विवाह करने की इच्छा रखते हैं तो आज आपके सामने कोई अवरोध उत्पन्न हो सकता है। दोस्त आपका उत्साह बढ़ाएंगे और उनका सहयोग मिलने से एक बार फिर आपकी उम्मीदें जगेंगी। आपकी सेहत में सुधार आने से आज आप अपने कुछ अटके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। जिस तरह आप जी जान से मेहनत कर रहे हैं उसे देखते हुए आपके वरिष्ठ आज आपको ये खुशखबरी दे सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज अपने काम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि व्यवसायिक मामलों में आप किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। लम्बे समय बाद आज आप अपने परिवार के साथ एक रोमांचक दिन बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी लाभदायक रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत अच्छी रहने से आप मानसिक रूप से भी शांति और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी का गुस्सा शांत होगा और आज मिजाज भी बदला हुआ रहेगा। अगर आप थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो आपके बीच की दूरियां खत्म हो सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जो आपके मानसिक तनाव की वजह बनेगा। हो सकता है आपका कोई काम बीच में ही अटक जाए। ऐसे में हैरान परेशान होने की जगह आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों की मदद लेनी चाहिए। व्यवसायिक दृष्टिकोण से उन्नतिकारक दिन है। हाल ही में किये हुए छोटे मोटे बदलाव का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप खुद के लिए समय निकाल लेंगे और आराम पर भी ध्यान देंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दूसरों के कहने पर यदि आप अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आज आपका नुकसान संभव है। पैसों के मामले में समझदारी से काम लें। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहेगा। आज आप परिजनों के साथ मिलकर घर पर ही खूब मौज मस्ती करेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और काम धंधे में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप कोई बड़ा व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। कुछ ईर्ष्यालु स्वभाव के लोग आज आपके लिए कोई मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सावधान रहें। सेहत की बात करें तो आज मानसिक चिंता दूर होगी और आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको कुछ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। व्यवसायिक योजनाएं फलीभूत होगी और एक बार फिर आपके कारोबार में रफ़्तार देखने को मिलेगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर आपके प्रति जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। मुमकिन है शादीशुदा जिंदगी से आपकी दिलचस्पी कम होने लगे। ऐसे में आपको एक दूसरे को दोबारा समझने की जरूरत है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि आज आपकी मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं होगी लेकिन अपने पार्टनर के साथ बिताए ये खूबसूरत पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











