For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 नवंबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ

|

हर दिन एक समान नहीं होता। अगर आज बुरा है तो कल अच्छा होगा। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन अगर आपको पहले ही अपने दिन भर की जानकारी हासिल हो जाए तो आप आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं और इसका सबसे अच्छा माध्यम है दैनिक राशिफल। आइए आपके आज के राशिफल से जानते हैं आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको अपनी रचनात्मकता और बेहतरीन कार्य प्रदर्शन के लिए दफ्तर में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आप दोनों किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आज आपको अपनी योग्यता साबित करने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है, बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे और शारीरिक रूप से भी तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अपना तनाव कम करने के लिए आज आप कहीं घूमने जाएं। इस तरह घर पर अकेले बैठने से आपकी उदासी बढ़ेगी। बेहतर होगा आज आप दोस्तों के साथ समय बिताएं। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपका कोई छुपा हुआ विरोधी आपको गलत साबित करने की पूरी कोशिश करेगा। आपको अपने पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करनी होगी। दफ्तर में ज्यादा वक़्त बिताना घर में तनाव का कारण बन सकता है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने का मौका आज आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। खुले दिल से अपनी मेहनत से कमाया हुआ पैसा खर्च करने से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए ध्यान व योग आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आज जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और अच्छा व्यवहार करें अन्यथा विवाद होने की संभावना है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से रात्रि 8:05 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज कुछ मामलों में आपको उचित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। वैवाहिक जीवन की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। अनावश्यक बहसबाजी से बचें। इससे आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। साथ ही घर का माहौल भी बिगड़ जाएगा। बेहतर होगा आप शांति से बैठकर अपने प्रिय से इस बारे में बात करें और अपनी समस्या का समाधान ढूंढें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के अनुसार होगा। आज आप छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं। खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है। आप ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको किसी पुरानी बीमारी से कुछ राहत मिल सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने का समय तो मिलेगा लेकिन आपकी मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं होगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 12:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपका मन खुली हवा में सैर करने का हो सकता है। आज आप खुद को रोजाना की अपेक्षा ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। चीजे कार्यक्षेत्र में बेहतर नजर आ रही हैं। आज आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इतना ही नहीं, आज आपके बॉस आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं। आपका मनचाहा ट्रांसफर या उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो विवादों की लम्बी कड़ी के बाद आज घर का माहौल कुछ ठीक रहेगा। परिजनों के बीच सब कुछ सामान्य रहेगा जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। आपको उनके लिए भी समय निकालना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। आपको भारी नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:15 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी परेशानी दूर होगी। हालांकि आपके प्रयासों में बाधाएं आएंगी लेकिन आप अपनी हिम्मत और सकारात्मकता के बल पर हर चुनौती का सामना डट कर करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर कुछ उतार चढ़ाव आ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने काम को ध्यान से करें। ज्यादा इधर उधर की बातों में ना रहें और जमकर मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कोट कचहरी का मामला परेशान कर सकता है। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और गैर जरूरी काम करेंगे तो उससे आपको केवल निराशा ही हाथ लगेगी। अपने फैसले लेते समय अच्छी तरह सोच विचार कर लें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ और प्रेम मिलेगा। शाम को किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार आज आपके प्रति कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। आज उनका मूड काफी रोमांटिक रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। आज वे आपके साथ एक सरप्राइज डेट पर जा सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको उचित परिणाम मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। अगर आपका कोई जरूरी काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी आर्थिक योजनाओं में आपने जो बदलाव किए थे उसका परिणाम आपको नजर आएगा। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आखिरी क्षणों में आपकी योजना में बदलाव आ सकता है। अपने जज्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 10:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली कीमत लोगों को बताएगा, खासतौर पर उन्हें जो हमेशा आपके काम में कमियां ढूंढते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को सराहेंगे और आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आप संतुष्ट रहेंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे रोमांटिक दिनों में से एक होगा। जीवनसाथी के साथ बिताए हुए कुछ लम्हे यादगार बन जाएंगे। अगर आर्थिक तौर पर बात की जाए तो आज पैसों को लेकर आप तनाव मुक्त रहेंगे। आमदनी का नया जरिया प्राप्त होने के आसार हैं। अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव ना डालें, उनकी इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है हालांकि अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन इससे आपकी पैसों की दिक्कत दूर नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। बेहतर होगा आप उनके सामने ठीक से बर्ताव करें। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करते समय कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन आप सफलतापूर्वक अपना काम खत्म कर लेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर पर आपका भरोसा मजबूत होगा। सेहमतमंद रहने के लिए आपको शराब के सेवन से बचने की जरूरत है। आज आपको अपनी किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कुछ समय से आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त चल रहे थे लेकिन आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। साथ ही आज ऐसी चीजों को करने के लिए दिन अच्छा है जिनमें आपकी दिलचस्पी हो। दाम्पत्य जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आएगा। वे अपने गलत बर्ताव के लिए आपसे क्षमा मांग सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं हैं। आपके पार्टनर कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आज उन्हें मनाने में आपको काफी मेहनत करनी पड़े। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार, आज आप जमकर मेहनत करेंगे और जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। दोस्तों के साथ आज की शाम कुछ मजेदार बीतने वाली है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको अपने वजन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

केवल ख्याली पुलाव पकाने और बेकार की चिंता करने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। इससे आप केवल अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। बेहतर होगा आप मेहनत करें और आगे बढ़ें। रोमांटिक लाइफ में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपके प्रेमी/प्रेमिका का मूड ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनकी परेशानी का कारण जानने की कोशिश करनी चाहिए। कोई ऐसी बात कहने से बचें जिससे उनकी उदासी और बढ़ जाए। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है लेकिन घर के बड़ों के हस्तक्षेप से शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप बोजगार हैं तो लम्बे समय से चली आ रही आपकी रोजगार की खोज आज खत्म हो सकती है। पैसों के मामले में आपके प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। आज आपको आय का नया स्रोत मिल सकता है। यात्रा के लिए आज का दिन काफी शुभ है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। एक दूसरे के साथ समय बिताने से आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। परिजनों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे, सबका सहयोग और प्यार मिलने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। घर की जिम्मेदारियों के प्रति आपकी गंभीरता देखकर आपके माता पिता आपसे काफी खुश रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आमदनी में इजाफा हो सकता है। दफ्तर में आज आप अपने सभी अधूरे कार्य पूरे करेंगे जिससे आपके काम का बोझ हल्का हो जाएगा। सेहत लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। शाम को सैर सपाटे पर जाना हो सकता है जिससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दान-पुण्य के काम में सहभागिता के जरिये आप मानसिक शांति पा सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 6:10 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो भविष्य में और भी तरक्की के रास्ते आपके लिए खुलेंगे। दांपत्य जीवन में आज आपको कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। साथ ही आप और आपके साथी सच्चे प्रेम का अनुभव करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं। आज का दिन इसके लिए अच्छा है। अपने लिए ढेर सारी शॉपिंग करें लेकिन ध्यान रहे अपना बजट असंतुलित ना होने दें। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज माता पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। सेहत की बात करें तो यदि आप शुगर के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 42

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 2 November 2019 Saturday

What does your Saturday, November 2, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, October 31, 2019, 16:47 [IST]
Desktop Bottom Promotion