Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
2 नवंबर राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल
आज का यह दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए रहेगा अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज के दिन आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद और झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। मुमकिन है आप किसी कानूनी मामले में फंस जाएं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने बॉस के द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आप उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। व्यापारिक मामलों में आपको कुछ कठिनाई हो सकती है लेकिन जल्दी आपकी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप चुनौतीपूर्ण कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और आपकी तरक्की का रास्ता भी खुलने की उम्मीद है। अगर आपका काम कॉस्मेटिक्स, कपड़ों या खाने पीने की चीजों से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। आपकी सकारात्मकता आज आपके आसपास के लोगों को काफी प्रभावित करेगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करें। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी न करने दें अन्यथा आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। मानसिक रूप से आज आप कुछ परेशान रहेंगे और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेवजह नष्ट करने की जगह आप अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातक को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा से आपको कुछ खास फायदा नहीं होगा। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है। जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। मित्रों की सहायता से आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। दूसरी ओर अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नयी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। संपत्ति से जुड़ा वाद विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। आपको आराम पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है आज आप भविष्य के निवेशों के लिए योजनाएं भी बनाएं। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से या झुंझलाहट में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। आज आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ खरीदारी या सैर सपाटे के लिए भी जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। यदि कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच चल रही कड़वाहट आज कम हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। बेहतर होगा आर्थिक मामलों में आप अपने फैसले सोच समझ कर लें अन्यथा भविष्य में आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो बैंकिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपकी छोटी सी गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारी बेहद नाराज रहेंगे। अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है और आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर चिंता बढ़ेगी। आय से ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज नसों और मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनी सकारात्मक सोच के बल पर आज आप कठिन परिस्थितियों का सामना भी आसानी से कर पाएंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो दफ्तर में अचानक आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपको कोई ऐसा कार्य दिया जा सकता है जिसमें आपका अनुभव कुछ कम हो। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा इसलिए आप ज्यादा चिंतित न हों और अपने काम पर फोकस करें। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी रुकी हुई कोई पुरानी डील पूरी होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अगर आप क्रोध और अहंकार का त्याग कर प्यार से काम लेंगे तो जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचना होगा। सेहत की बात करें तो अनावश्यक तनाव लेने से बचें, नहीं तो मानसिक तनाव आपको शारीरिक रूप से भी कमजोर कर सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको कुछ सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है और आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें। इसके अलावा योग भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दफ्तर में आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य दिया जा सकता है। हो सकता है आपके बॉस आपको परख रहे हों। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके गृहस्थ जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर के कार्यों में आज कुछ बाधा आ सकती है। मुमकिन है किसी तकनीकी खराबी की वजह से आप काफी परेशान रहें। हालांकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है इसलिए आप धैर्य से काम लें। वहीं दूसरी ओर आपको अपने बॉस के सामने ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उग्र होकर बात करने से बचें अन्यथा आपकी आलोचना हो सकती है। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में समझदारी से अपने फैसले लेने की जरूरत है। उधार में माल देने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपकी कार्यकुशलता से वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लम्बे समय के बाद आप अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा और रोमांटिक समय गुजारेंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने किसी लंबित बिल का भुगतान कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। शाम को अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है तो आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाल रहेगा। मुमकिन है आपके जीवनसाथी का गुस्सा शांत हो जाए और आपके बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो जाए। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी रचनात्मकता देख दफ्तर में हर कोई प्रभावित होगा। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। अगर बात पैसों की करें तो कोई भी आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। आज उधार लेने और देने से बचें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने पिता की सलाह जरूर लें। आपका एक गलत निर्णय आपके पूरे परिवार को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर आज आपको ध्यान देने की जरूरत है। सेहत का मामला ठीक ठाक रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











