Latest Updates
-
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश
2 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ
अपने दैनिक राशिफल से जानिए अपने दिन भर का हाल और बनाए इसे और भी खास। आइए जानते हैं आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। कोई असंभव बात आज संभव होती नजर आएगी जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ आपका प्रेम और रिश्ता दोनों मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो सुखी गृहस्थ जीवन का आप आनंद लेंगे। प्रेमी जोड़ों को अपने पार्टनर का एक अनोखा रूप देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप समय पर अपने काम निपटाने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। आपकी अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग से आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक उछाल आएगा। सेहत अच्छी रहेगी। आप काफी ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपकी कुछ पुरानी मीठी यादें एक बार फिर से ताजा हो जाएंगी। यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज के दिन परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और खूब मजे करें। वैसे भी पिछले कुछ समय से आप काफी तनाव में थे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा। आप अपनी मेहनत से आने वाले समय में कोई बड़ी तरक्की करने वाले हैं। ऐसा ग्रहों की चाल बता रही है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी आप अपनी कुशलता का परिचय देंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है या किसी प्रकार की एलर्जी होने की संभावना है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आप अपने प्रमोशन का सपना देख रहे हैं तो अपने उच्च अधिकारियों से बात करने का यही सही समय है। आपका कोई अटका हुआ काम बनने से धन लाभ संभव है जिससे आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज कुछ समस्या आ सकती है। आपके पार्टनर का मूड आज ठीक नहीं रहेगा इसलिए आपको बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा अन्यथा आप दोनों के बीच गलतफहमी हो सकती है। शादीशुदा जोड़ों के बीच कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। आपको उनसे बात करके इस मसले को सुलझाना चाहिए। सेहत का मामला ठीक रहेगा। हालांकि थोड़ी थकान रहेगी लेकिन कुछ खास परेशानी नहीं होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आप सही रणनीतियां बनाएं और उनके अनुसार ही आगे बढ़ें। अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करें लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी मेहनत का श्रेय आपको ही मिले। कोई दूसरा गलत फायदा ना उठा ले। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। यदि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से इस काम को पूरा करते हैं तो आपको मनचाहा फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यदि आपके रिश्ते की नई शुरुआत हुई है तो इस समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आंख बंद करके अपने पार्टनर पर भरोसा ना करें। पैसों के मामले में दिन शुभ है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
करियर के मामले आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी लगातार कोशिशें जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकती है। बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपने कहीं इंटरव्यू दिया हुआ है तो आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपना काम आगे बढ़ाने का कोई मौका मिल सकता है। शादीशुदा जोड़ों को बेवजह की बहस से बचना होगा अन्यथा आपके रिश्ते में एक बार फिर दूरियां आ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। यदि आपने हाल ही में कोई निवेश किया था तो आज उसका परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आज आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो जिनसे आपकी अनबन चल रही है उनके साथ आपके रिश्ते में खटास और बढ़ जाएगी। हो सकता है क्रोध में आप कुछ ऐसा कर जाएं जिससे माहौल और भी गर्म हो जाए। अपने बड़ों के सामने ठीक से व्यवहार करें। आपका बदला हुआ मूड आपके निजी जीवन में ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बिना किसी गलती के आज आप दफ्तर में अपने किसी सहकर्मी पर अपना गुस्सा निकाल सकते हैं। ऐसे में आपकी छवि बिगड़ सकती है इसलिए ध्यान रहे कि आप कोई गैर जिम्मेदाराना हरकत ना करें। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आपको अपना दिमाग ठंडा रखना होगा। खुद को तनाव से दूर रखें। आपके ऐसे बर्ताव के पीछे आपके पैसों को लेकर चल रही तंगी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आज काम के साथ साथ आप थोड़े मजे भी करेंगे। सहकर्मियों के साथ कुछ हंसी मजाक करके आपका तनाव बहुत हद तक कम हो जाएगा। घर में थोड़ी अशांति रहेगी। हो सकता है घर के छोटे सदस्य आज आपकी किसी बात से सहमत ना हों। यदि आप अपना आपा खो बैठते हैं तो बात बिगड़ सकती है इसलिए इस तरह के मामलों में आप समझदारी दिखाएं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में किसी से साझेदारी होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़ी खरीदारी के लिए दिन अनुकूल नहीं है। मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए आप अपने जीवन से हर तरह की नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यस्थल पर आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा वे आपके रास्ते में कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी नई डील को लेकर मन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने निर्णय लेने में बहुत दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा आप पहले अपनी ओर से निश्चिंत हो जाएं फिर कोई फैसला लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। धन प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है जिससे आपको अच्छा खासा पैसा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में शांति और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपकी सभी शिकायतें खत्म कर देगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विद्यार्थियों को अगर शिक्षा के क्षेत्र में किसी तरह की समस्या आ रही है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से मदद लेनी चाहिए। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप महसूस करेंगे कि आपकी योजना में ही कोई कमी थी। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों से सबक लें ताकि भविष्य में आपको पछतावा ना हो। आपके रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यदि आप सिंगल हैं तो आज किसी ऐसे शख्स से आपकी मुलाकात संभव है जो मन ही मन आपको चाहता हो और इस बात का पता आज आपको चल सकता है। शादीशुदा जातकों का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आप दोनों अपने अपने काम में कुछ अधिक ही व्यस्त रहेंगे। पैसे के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप अपनी मौजूदा नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने का यही सही समय है। नई नौकरी के लिए आप आवेदन दे सकते हैं। मुमकिन है आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को आज के दिन मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। इसके अलावा अगर आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से उचित सलाह लेकर आप शुरुआत कर सकते हैं। शादीशुदा जातक आज एक खुशनुमा दिन बिताएंगे। अगर बात पैसों की करें तो आपको खर्च और बजट में थोड़ा संतुलन बनाकर चलना होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहत का मामला ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आज आप अपने नए काम को लेकर बहुत उत्साहित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अपनी छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का है। दफ्तर में यदि आपको आज कोई जिम्मेदराी सौंपी जाए तो ध्यान से उस पर काम करें। यह आपके उज्जवल भविष्य की नींव साबित होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी अपना पूरा सहयोग देंगे। छोटे मोटे कामों में आपको उनका साथ मिलेगा। आपके लव लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर किसी कारणवश आपसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप उनके पक्ष को भी समझें। इससे रिश्ते में प्यार और मजबूती बनी रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज किसी छोटे से कर्ज से आपको मुक्ति मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। अतीत में लिया हुआ कोई वित्तीय फैसला आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज घर के किसी सदस्य से भी आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो जल्द ही अपने बचे हुए कर्ज को चुका पाएंगे। अपनी माता की सेहत को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन घबराने की बात नहीं है। आप बस उनका ख्याल रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। कामकाज के मोर्चे पर दिन आपका है। अपने बढ़िया प्रदर्शन से ना सिर्फ आप अपने बॉस और अन्य उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे बल्कि आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफों के पुल बाधेंगे। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक



Click it and Unblock the Notifications