Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
2 अक्टूबर राशिफल: अपने दिनभर का हाल जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल
क्या है आज आपके भाग्य में, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रहेगा। अचानक आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा और आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। बेहतर होगा आप भावनाओं में बहकर अपना कोई फैसला न लें। नौकरी करने वाले जातकों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आप अपना काम ध्यानपूर्वक करें और उच्च अधिकारियों को शिकायत का एक भी मौका न दें अन्यथा आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बड़े व्यापारियों को आर्थिक लेन देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आज आपकी यह समस्या बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा आपको मिल सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में आपको अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें तो अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने के आसार हैं। भागदौड़ की वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। अगर लंबे समय से व्यापार में आपको कुछ खास मुनाफा नहीं हो रहा है तो आपको अपनी योजनाओं पर एक बार फिर गौर करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। अपने प्रिय से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ी दरार पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने तय बजट से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप नौकरी करते हैं और किसी उच्च कुछ पद पर कार्यरत हैं तो दफ्तर में अपने जूनियर स्टाफ के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। आईटी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार की बात करें तो खुदरा व्यापारियों को आज ठीक-ठाक लाभ हो सकता है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए योजना बना रहे हैं तो आर्थिक समस्या के कारण आपकी यह योजना बीच में ही अटक सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण अचानक बिगड़ सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपकी अनबन संभव है। शाम को मेहमान नवाजी का मौका आपको मिल सकता है। मानसिक रूप से मजबूती के लिए आप रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपना कोई भी काम आज पेंडिंग न छोड़े। हाथ में आए हुए काम को समय पर बहुत ध्यान से पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे और बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि दिन ठीक ठाक रहेगा। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में कामकाज का बोझ कुछ बढ़ सकता है। आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पर सकते हैं लेकिन आपको ज्यादा घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सहकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आप कड़ा परिश्रम करते रहें। कपड़ों के व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। हालांकि लेन देन में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय उधार माल देना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का मूड काफी बढ़िया रहेगा और वे आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप काफी अच्छी मूड में रहेंगे और अपनी रुचियों पर भी ध्यान देने का समय आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। वे आपकी बातों को भी गंभीरता से लेंगे। अगर आप प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। व्यापार को विस्तार देने के लिए यह समय अनुकूल है। निजी जीवन में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। बातचीत के द्वारा बड़े से बड़े मसले का हल किया जा सकता है। यदि घर के सदस्य आपसे नाराज हैं तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ आपकी छोटी मोटी अनबन हो सकती है लेकिन जल्द ही आप दोनों का गुस्सा शांत हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मांसपेशियों से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आपका छोटा सा प्रयास आज आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपके जीवन में अच्छे और सकारात्मक बदलाव ला सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय से चली आ रही आपकी किसी समस्या का आज अंत हो सकता है जिससे आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। अगर आप सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो आज आपको ठीक-ठाक मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बेहतर होगा आप उनकी बातों को गंभीरता से लें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह को लेकर कोई चर्चा हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। बेवजह घर से निकलने से बचें और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने पर ध्यान दें। दफ्तर में अनुशासन का पालन करें। ज्यादा इधर-उधर की बातें या गप्पेबाजी करके अपना समय नष्ट करने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान लगाएं तो अच्छा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया काम न करने की सलाह दी जाती है। किसी पुराने मामले को लेकर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो आज माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पूजा-पाठ और धर्म कर्म की चीजों में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। बेहतर होगा आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करें। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह उन्हें नजरअंदाज करके आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अचानक किसी खोई हुई कीमती वस्तु के मिल जाने से आज आपको बेहद प्रसन्नता होगी। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत और प्रयासों का ही फल है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दफ्तर में तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं व्यापारियों को बड़े मुनाफे की प्राप्ति नहीं होगी लेकिन आपका नुकसान भी नहीं होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज के दिन कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आप अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट न रहें। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप मन लगाकर अपना काम करें और अपनी गलतियों को न दोहराएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











