Latest Updates
-
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को इंस्टा स्टोरी पर किय शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन
2 सितंबर राशिफल: जानें आज किन राशियों को मिलेगी आपने प्रयासों में सफलता
अपने दिन भर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
खाने-पीने के मामले में आज आपको अपने मन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। ज्यादा चिकना, तला भुना या मसालेदार भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप समय पर अपने सभी कार्य पूरे करते हैं तो इसका अच्छा लाभ आपको जरूर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। अगर आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज धर्म-कर्म की चीजों में आपका ज्यादा मन लगेगा। आप अपनी क्षमता अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको बड़ी राहत मिलने की संभावना है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। काम का बोझ बढ़ने से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे लेकिन समय पर अपने कार्य निपटाने में आप सफल रहेंगे। व्यापारियों को अपने बड़े संपर्कों से लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आपका कोई काम आज पूरा ना हो सके तो निराश और उदास होने की जरूरत नहीं है। आशावादी सोच के साथ आगे बढ़ते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। दफ्तर में कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आप कोई बड़ी गलती भी कर सकते हैं। आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है तभी आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। अगर आप इसी तरह गलतियां दोहराते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापारिक मामलों में अपने फैसले समझदारी से लें अन्यथा आज आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या मित्र की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके बॉस आपकी किसी सलाह या सुझाव को काफी सराहेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का काम करते हैं तो आपके लिए यह समय बहुत ही लाभदायक है। आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे आज आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आपका एक गलत कदम आपके रिश्तों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो जब तक जरूरी न हो घर से बाहर निकलने से बचें, अन्यथा आप गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखने की जरूरत है अन्यथा आज हाथ आया कोई सुनहरा मौका आप खो बैठेंगे। कामकाज के मोर्चे पर अगर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं। आपको जरूरत है तो बस मेहनत करने कि इसलिए आप सकारात्मक रहें। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका उग्र स्वभाव परिजनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपनी जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। उन्हें नजरअंदाज करने से आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत की बात करें तो आज कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आपकी मेहनत और लगन के लिए आपको खूब सराहा जाएगा। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज अचानक आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अगर आप इस काम को सफलतापूर्वक और समय पर पूरा कर लेते हैं तो आपका कारोबार आगे बढ़ाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि भाई या बहन के साथ कुछ मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी की ओर से आज कोई बढ़िया सरप्राइज आपको मिल सकता है। आपके प्रेम और आपसी समझ में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में समय अनुकूल है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको अपनी वाणी और क्रोध पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका गुस्सैल स्वभाव और बिगड़े हुए बोल आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा। कामकाज में आपकी लापरवाही के कारण आपके बॉस का गुस्सा आप पर भड़क सकता है। वह आपको खूब खरी-खोटी भी सुना सकते हैं। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। आज आपको कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ऑयली खाने से परहेज करना होगा। आपके पिता की सेहत में भी गिरावट आ सकती है। आपको उन्हें तनाव से दूर रखना होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही रुकावट के कारण आपका कोई काम बाधित हो सकता है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपसे कोई गलती न होने पाए अन्यथा आपको दी हुई कोई बड़ी जिम्मेदारी आपसे वापस भी ली जा सकती है। घर का वातावरण अचानक बिगड़ सकता है। किसी बात को लेकर परिजनों के बीच विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने नीरस वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह लाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को समझने की जरूरत है। बेहतर होगा आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक तरह से रखना होगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको बैकपेन सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत हो सकती है। दफ्तर में अगर आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको दूसरे कर्मियों के साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। अत्याधिक क्रोध और कठोर वाणी से आपका नुकसान हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अचानक आपका बनता हुआ कोई काम बिगड़ने से आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में ऐसे उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं इसलिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के बीच प्यार और एकता बनी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। अगर आप मिलजुल कर काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। इसके अलावा अपने जरूरी दस्तावेजों को आप संभाल कर रखें। आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल मिसप्लेस हो सकती है। अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। सरलता से आपके सभी काम पूरे होंगे। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। छोटे भाई और बहनों के साथ आज आप खूब मौज मस्ती करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आपके जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इससे आपका मनोबल ऊंचा होगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। व्यापारियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का आपका कोई प्रयास फलीभूत हो सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। डॉक्टर और दवाइयों के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है। मानसिक शांति के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज धारदार वस्तुओं का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से व्यवहार करें। अगर आप उनकी सलाह अनुसार काम करेंगे तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। व्यापारियों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आज आपको फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटे भाई या बहन को किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











