For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 अप्रैल राशिफल: नौकरी और व्यापार में होगा इन राशियों का फायदा

|

क्या आज आपके महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे और मिलेगी आपको राहत, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। प्रमोशन की संभावना है। हालांकि अभी आपको बहुत आगे जाना है इसलिए अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से आप दूर रहें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपनी सफलता का भरपूर आनंद लें और अपनी मेहनत जारी रखें। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। इन खूबसूरत लम्हों को आज आप भरपूर जीना चाहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बीच कोई समस्या आ रही है तो थोड़ा समय दीजिये। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य की तबियत आज आपकी चिंता बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज पैसा कमाने के आपके रास्ते में कई सारी अड़चनें आएंगी। हो सकता है आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले लेकिन आप प्रयास करते रहें। जीवनसाथी से तर्क-वितर्क से बचें नहीं तो आज का दिन व्यर्थ ही जाएगा। साथ ही आप अपनी मानसिक शांति भी खो बैठेंगे। यदि संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता आपको सता रही है तो आपको कुछ ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपको अपने बच्चों को अनुशासित रखने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के बीच अनबन रहेगी लेकिन आपकी माता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों की मुलाकात आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। अपनी वाणी पर भी संयम रखें अन्यथा आज आप विवादों में घिर सकते हैं। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप अन्य दिनों की तुलना में खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी दिखेगा। यदि दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें आ रही हैं तो आप घर के बड़ों की सहायता लेकर मसले को सुलझाने का प्रयास करें क्योंकि कहीं न कहीं आपके निजी जीवन की समस्या आपकी तरक्की के रास्ते में बाधा खड़ी कर रही है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है इसलिए हो सके तो आज किसी भी तरह का निवेश करने से बचें, नुकसान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर कुछ बड़े बदलाव संभव है। दफ्तर में आपके बॉस आपसे प्रमोशन या फिर ट्रांसफर की बात कर सकते हैं। आप खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जो आपके लिए तरक्की के दरवाजे खोल सकता है। आप मौके का पूरा फायदा उठाएं। इसके अलावा सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह से अपने काम को अंजाम देंगे। बिजनेस में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की बात करें तो खर्चों में थोड़ी वृद्धि होने संभावना है। आज आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं तो भविष्य में आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और मेहनत करते रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ेगी। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में ज्यादा ही लगेगा। मुमकिन है आज आपको किसी संत महापुरुष का आशीर्वाद मिले। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपका बजट संतुलित रहेगा। शादीशुदा जिंदगी के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा। आज आप दोनों कोई समझदारी भरा फैसला ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज चीजें आपके पक्ष में ही रहेंगी और आप सभी से आगे रहेंगे। आपके बॉस और वरिष्ठों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ काफी प्रसन्न रहेंगे। आप में से कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और आपको अच्छी सफलता भी मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। साथ ही किसी नए काम के लिए भी आप आसानी से धन अर्जित कर पाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके महत्वपूर्ण कार्यों में जो बाधाएं आ रही थीं वो आज दूर होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने कीमती हैं। आज भाइयों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन बातचीत के द्वारा सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी और एक दूसरे को आप पूरा सहयोग देंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4 से 6:00 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपके करियर को एक नयी उछाल मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके शांत स्वभाव के कारण लोग आपके साथ सहज महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप वाद विवाद से दूर रोमांटिक दिन का आनंद उठाएंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आपके लिए यह बहुत ही आश्चर्यजनक रहेगा क्योंकि हो सकता है वे आपके करीबी मित्र हो। आज परिजनों के बीच आपसी मतभेद चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि मामला जल्द ही सुलझ जाएगा इसलिए आप ज्यादा न सोचें। आर्थिक मोर्चे पर उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है लेकिन यह समय धैर्य से काम लेने का है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों की स्थिति में आज सुधार आ सकता है। आपके द्वारा किये हुए प्रयासों का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा और आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। वरिष्ठ आपके कार्य को सराहेंगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। माता, पिता, भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ कड़वाहट रह सकती है जिस कारण आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप बिना किसी वजह उदास महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज के इस खूबसूरत दिन में जीवनसाथी से आपकी सभी शिकायतें दूर हो जाएंगी। इसके अलावा आप यह भी समझ पाएंगे कि वैवाहिक जीवन के और भी फायदे होते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपके प्रदर्शन में सुधार आने से आपके वरिष्ठ भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। इष्ट मित्रों के सहयोग से आपको व्यवसाय में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपका कोई अटका व्यवसायिक मामला सुलझ जाएगा। पैसों की बात करें तो आज के दिन आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं लेकिन किसी तरह की आर्थिक तंगी का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर में शांति और खुशियां बनी रहेगी। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द की भावना देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज लोग आपको कई तरह की सलाह देंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लें। इस समय नुकसान होने की प्रबल संभावना है। साथ ही आप लोगों को बताएं कि आप अपने फैसले लेने में खुद ही सक्षम हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपसी समझ और धैर्य रिश्ते को सफल बनाती है और यह बात आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पुराने कर्ज़ आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको रचनात्मकता और कुशलता का प्रयोग करना चाहिए। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। जब तक आप नकारात्मक विचारों से दूर नहीं रहेंगे आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से अस्वस्थ रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने जरूरत है। आपका क्रोधी स्वभाव आज आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा आप जो भी बोलें या करें बहुत ही सोच समझकर। दूसरों के मामले में दखलंदाजी न ही करें तो बेहतर होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले आपको एक दूसरे की बातों को सुनना और समझना चाहिए। शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको जिस वित्तीय सहायता की उम्मीद थी आज वो आपको मिल सकती है। सेहत की दृष्टि से आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आपके स्वभाव में भी विनम्रता रहेगी और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आप लगातार काम रहे थे लेकिन आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे। आज आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। अगर हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो उसके जमने में कुछ समय और लगेगा। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम से पेश आएं। रोमांटिक लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक मोर्चे पर भी आज आप सफल रहेंगे। आय में वृद्धि संभव है क्योंकि पैसा कमाने का कोई अच्छा अवसर आपको मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 20 April 2020 Monday

What does your Monday, April 20, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, April 18, 2020, 15:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion