Latest Updates
-
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को इंस्टा स्टोरी पर किय शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन
20 अगस्त राशिफल: इन 4 राशियों की आज चमक उठेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं आज ग्रहों की चाल क्या इशारा कर रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। करियर को लेकर यदि मन में किसी तरह की दुविधा है तो आज आपकी दुविधा दूर हो सकती है। आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो धीमी गति से चल रहा आपका कारोबार आपकी चिंता का विषय बन सकता है। इस समय आपको अपनी अटकी हुई योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कुछ अनबन हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। आर्थिक रूप से मजबूती के लिए आपको वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप जमकर मेहनत करेंगे। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद से कम लाभ हो सकता है। हालांकि इससे आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आपकी मेहनत जल्द ही आपको अच्छा फल देगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और पढ़ाई में आपका मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुस्से या बहसबाजी से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा घर में बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर खर्चों में भी इजाफा हो सकता है। अगर आप भविष्य की योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा नहीं चाहते हैं तो इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आज आप समय पर ऑफिस पहुंचने की कोशिश करें। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने परिजनों और मित्रों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आप अपना गुस्सा छोड़कर अपने प्रिय के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने की पूरी कोशिश करें। मुमकिन है वे आपकी बात को समझेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। बेहतर होगा आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों की सूची तैयार कर लें और इन्हें पहले पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारी वर्ग आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को लेकर घर के बड़ों के साथ आपकी कोई विशेष चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। सोना-चांदी का कारोबार करने वाले जातकों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वभाव में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा। आपकी जरा सी लापरवाही किसी गंभीर रोग का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पिता से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है जो आपके करियर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। दफ्तर में यदि किसी कार्य को लेकर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपको कानूनी दांवपेच से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। नियमों का उल्लंघन करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
ज्यादा तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा बेवजह की चिंता छोड़कर अपनी सेहत का ध्यान रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने आपको ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखें। उग्र होने या बहसबाजी करने से नुकसान आपका ही होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। घर का माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। पैसों की कमी के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा होगी। दफ्तर में आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है वो अभी आपके काम से ज्यादा संतुष्ट न रहें। ऐसे में निराश होने की जगह आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको अपने सहकर्मियों के साथ टकराव से बचना होगा अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापारी अगर कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय प्रतीक्षा करनी चाहिए। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके कटु वचनों के कारण घर में आज बड़ा बवाल हो सकता है। सेहत की बात करें तो यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपके स्वास्थ्य में और गिरावट आ सकती है। आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। बेहतर होगा आप अपने बॉस को शिकायत का मौका न दें। व्यापारियों को आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। आप बस धैर्य से काम लें जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। माता की ओर से आज कुछ लाभ संभव है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा लेकिन आज वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। इस तरह की परिस्थितियों में घबराने या चिंता करने की जगह आपको यह सोचना चाहिए कि आप कैसे इस तरह के कार्यों को पूरा कर सकते हैं। यदि आप अपनी सोच सकारात्मक रखेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो इस समय आपको उसके प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। यदि आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो आने वाले दिनों में उसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। दफ्तर में यदि किसी कार्य को पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस हो रही है तो आपको वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों की मदद लेनी चाहिए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप मौज मस्ती और मनोरंजन पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन प्यार और शांति में गुजरेगा। लंबे समय बाद आपको एक दूसरे के साथ अपने दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। बेहतर होगा आप ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करके अपना समय नष्ट न करें। ऐसा करके आप अपने काम के साथ-साथ अपनी छवि भी बिगाड़ सकते हैं। आपको अपने सहकर्मियों की गलतियां निकालने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं और नया माल लेने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको अच्छा लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। आपको उन्हें प्यार से संभालने की जरूरत है। किसी कारणवश यदि आपके जीवनसाथी आपसे नाखुश चल रहे हैं तो आज आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार बैठकर काम करने की वजह से आपको पीठ और कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











