20 जुलाई राशिफल: सावन के तीसरे सोमवार इन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

आज का यह नया दिन आपके लिए क्या लेकर आया है अच्छा या बुरा। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो चलिए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप अपने दिन की शुरुआत महादेव की उपासना से करें। इससे विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत मिलेगी और आप सभी चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और घर से ही काम कर रहे हैं तो आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार में स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज छोटे मोटे मुनाफे की उम्मीद आप कर सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। आपके जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। यदि पहले से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

आज का राशिफल 20 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

विद्यार्थियों को इस समय अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ऑनलाइन क्लासेस मिस न करें अन्यथा आप पढ़ाई में बहुत ही पीछे रह जाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज गलतियों की कोई गुंजाइश न रहे। व्यापारियों को आज कुछ घाटा हो सकता है। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। घर का माहौल ठीक रहेगा। माता की ओर से कुछ लाभ संभव है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपके द्वारा चल रहे किसी प्रयास में सफलता मिलने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आपको मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। यदि जीवनसाथी से छोटी मोटी नोकझोंक होती है तो आप खुद को शांत रखें। याद रहे जहां प्यार होता है वहां इस तरह की तकरार होती ही है। आप अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। स्वास्थ्य की बात करें तो किसी पुराने दर्द से आपको आराम मिल सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है जिस कारण उच्च अधिकारियों को आपसे शिकायत रहेगी। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी कोई डील बीच में अटक जाती है तो गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। बेहतर होगा आज आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार खर्च करें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जहां एक ओर आपके माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा वहीं दूसरी ओर घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। इस समय आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है, नहीं तो आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों पर आज कार्यभार अधिक रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने का दबाव आप पर रहे सकता है जिस कारण आप काफी तनाव महसूस करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई अच्छी खबर सुनने के लिए तैयार रहें। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कुछ अनबन हो सकती है। उनका खर्चीला स्वभाव आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से समझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके दोस्त और परिजन आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके अपने आपसे कितना प्यार करते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बेहतर होगा आप पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करें। हो सकता है उच्च अधिकारी आप का इम्तिहान ले रहे हों। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो पैसों से जुड़ी समस्या आ सकती है। बेहतर होगा आप कुछ समय और प्रतीक्षा करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। इसके अलावा आज आप दोनों काफी बढ़िया समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो आपको दफ्तर के पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप इधर उधर की बातों में न पड़कर अपने काम पर फोकस करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो बासी भोजन का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक रूप से आप ज्यादा अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वे आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपका तनाव बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको धीरज से काम लेना होगा। आप बस अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी सौदेबाजी न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर आपको अपनी माता की सेहत का भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि विपरीत परिस्थितियों में भी समझदारी से काम लेंगे तो आप आसानी से इनका सामना कर पाएंगे। जोश में होश खोने की गलती न करें। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही शानदार गुजरेगा। पैसों की बात करें तो आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत से जुड़ी किसी परेशानी से आज आपको छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। दिमाग में कई नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। ऐसे में आज आप काफी दबाव और बोझिल महसूस करेंगे। आपको समझना होगा हर दिन एक जैसा नहीं होता। अगर आज आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिल पा रहे हैं तो कल का दिन आपके लिए उम्मीद की एक नयी किरण लेकर आएगा। आपको ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे आप मनोरंजन और ऐशो आराम की चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आज आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से अपने आपसे नाराज हो जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज कुछ लोग बेवजह की बातों से आपको परेशान कर सकते हैं। बेहतर होगा आप बेकार की बातों को दिल पर न लगाएं। इस तरह की नकारात्मक बातें आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। आज आपके जीवन मे एक नया मोड़ आ सकता है। हो सकता है आपके लिए शादी का प्रस्ताव आए। अगर बात पैसों की करें तो आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। बेहतर होगा सोच समझकर ही आप अपने आर्थिक निर्णय लें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ आपको मिलने के आसार हैं। हालांकि काफी कठिन परिश्रम के बाद ही आपको इस धन की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप इसका प्रयोग सही तरीके से करें। आज कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं लेकिन आपके जीवनसाथी की समझदारी से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज का बोझ आज आपका तनाव बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको एक बेहतर योजना के अनुसर ही अपने काम निपटाने चाहिए। कल के लिए अपना कोई भी काम न ही टालें तो अच्छा होगा। आज आपका अधिकांश समय व्यर्थ की भागदौड़ में जाएगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

Story first published: Monday, July 20, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion