Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
20 जून राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, इन राशियों को भी मिलेगा किस्मत का साथ
क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। कामकाज की बात करें तो प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा सरकार की योजनाओं का भी लाभ आपको होगा। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल देने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है आज आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। सेहत में सुधार संभव है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
मैन्युफैक्चरिंग का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आ सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़े भाई के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो आपको अपने बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके घर में वाद विवाद का कारण बन सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट में इन्फेक्शन होने की आशंका है। बेहतर होगा आप खान पान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। फाइनेंस कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को भी अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करने में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप समझदारी से अपने व्यवसायिक फैसले लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज माता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें। आपकी यह आदत आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विद्यार्थी ज्यादा इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। यदि आप अपने सुंदर भविष्य के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। घर के माहौल में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव चल रहा है तो आज सारी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम की थकान और तनाव आपको बोझिल महसूस करा सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचें। इसके अलावा अपनी गुप्त बातें भी सहकर्मियों के साथ शेयर न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी आज की डेट बहुत ही खास रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको अपने अनियंत्रित खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो कामकाज का बोझ बढ़ने से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपको योजना के अनुसार ही अपने सारे काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको परिजनों के साथ सैर सपाटे पर जाने का भी मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको थकान और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों पर कानूनी दांवपेच से बचने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए भारी नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए और काफी उत्साहित रहेंगे। बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना आप पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपका कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। साथ ही बॉस की ओर से भी आपको तारीफें मिलेंगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। लकड़ी के कारोबारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में काम बहुत अधिक रहेगा, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। आप सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। व्यापार में अगर आप किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हड्डियों या मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। मित्रों या परिजनों के साथ आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। अपनों का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी से आपके वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि आप अपनी सूझबुझ से मामले को संभाल लेंगे लेकिन कुछ समय के लिए घर का वातावरण बिगड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का काम आज समय पर पूरा हो जाएगा। साथ ही आज आप अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान देंगे। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे



Click it and Unblock the Notifications











