For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 मार्च राशिफल: मिथुन और तुला राशि वालों को होगी आज अच्छे फल की प्राप्ति

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का आज कैसा प्रभाव पड़ेगा सभी 12 राशियों पर जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप अपने महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से लेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। इस समय आपको अपने निजी जीवन से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों पर गौर करना चाहिए। आप जरूरत से ज्यादा समय और पैसा मनोरंजन पर खर्च करेंगे तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। इससे आपकी योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या भी गहरी हो सकती है। दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बढ़िया है। इसमें आप अपने सहकर्मियों की मदद ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर ला सकता है। आज आपके हाथ कोई ऐसा काम लग सकता है जिससे आपका व्यापार आगे बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका स्वस्थ अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको धन कमाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। इस समय आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है ताकि भविष्य में आपको इसका फायदा मिल सके। घर की शांति बनाए रखने के लिए आप अधिक क्रोध करने से बचें और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। यदि आज आपके पिता आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को ध्यान से सुनें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आप दोनों मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप महसूस करेंगे कि आपका प्यार सच्चा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समय अपर अपने सारे काम पूरे कर पाएंगे और दबाव भी कुछ कम रहेगा। सेहत को लेकर छोटी मोटी समस्या आ रही है तो उसे नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही प्यार भरा बीतेगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है और आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया और बड़ा काम आपको मिल सकता है। हालांकि इससे जिम्मेदरियां बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। आज आप घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होने से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आपको खुद पर भी ध्यान देने का समय मिलेगा। आप उसका भरपूर लाभ उठाएं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा। आज घर के सदस्यों के बीच कोई बड़ा विवाद हो सकता है। आपसी तालमेल बिगड़ने से परिजनों की एकता भंग हो सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे और कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति आज ठीक ठाक रहेगी। आपको अपने पिता से वित्तीय सहायता मिल सकती है। अतीत में पैसों को लेकर की गई गलतियों से आपको सबक लेने की जरूरत है इसलिए कोई भी काम बहुत ही सोच विचार कर ही करें। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में अतिरिक्त काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने वरिष्ठों को खुश करने के लिए आप खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज एक ओर जहां आपको कुछ मामलों में सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी कार्यक्षमता काफी अच्छी रहेगी और आपके काम में तेजी देखने को मिलेगी। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। छोटा मोटा निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको आज उधार देने से बचन होगा अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ आज कुछ कहासुनी हो सकती है। अगर आप प्यार से मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे तो बिगड़ी बात बन सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपके पार्टनर का बर्ताव आज कुछ अजीब रहेगा। वे आपसे कुछ छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 43

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पिछले कुछ समय से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो इसका कारण है आपका बढ़ता हुआ तनाव है। आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अच्छे खान पान के साथ छोटी छोटी बातों पर चिंता करने की अपनी आदत को बदलना होगा। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग कर रहे हैं। इस समय आपको अपने परिवार के साथ भी पर्याप्त समय बिताना चाहिए। कामकाज के दबाव में आप अपने परिजनों को ठीक से समय नहीं दे पा रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारियों के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस के कड़क रवैये का शिकार होना पड़ सकता है। हालांकि आपका कोई काम रुकेगा नहीं लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का वातावरण आज काफी बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा। आज छोटे भाई या बहन को लेकर आपकी कोई चिंता भी समाप्त हो जाएगी। अगर आपके रिश्ते में दूरियां आ गई थी तो आज सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आज दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज किसी मामले को लेकर आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। आप सही फैसला लेने में सक्षम महसूस न करें तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें। आप अपने बड़ों से सलाह लेकर ही कोई भी निर्णय लें। आज जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा आपको मिल सकता है जिससे आप काफी खुश रहेंगे। दफ्तर में आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि आज आप कुछ बड़े खर्चे कर सकते हैं लेकिन आमदनी में वृद्धि होने से आपको किसी भी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

लंबे समय बाद आज आप खुद को सुकून में पाएंगे क्योंकि आज आपका कोई उलझा हुआ मामला सुलझने की प्रबल संभावना है। यह बात आपके निजी जीवन से जुड़ी हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। आज परिजनों द्वारा आपके रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है। सिंगल जातकों को भी प्रेम प्रस्ताव मिलने का योग बन रहा है। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आप शांत और प्यार भरा समय बिताएंगे। आज पैसों के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आज धन हानि होने की संभावना है। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं हो पाएगा जिससे आप कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि शांत दिमाग से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम से 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज को लेकर अगर आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अत्यधिक शुभ है। आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से यदि आप अपना छोटा मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपके रास्ते में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा। जहां तक हो सके वाणी पर संयम रखें ताकि आप दोनों के बीच के ये फासले न बढ़ें। पैसों की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चे कम होंगे और आप बचत भी कर पाएंगे। आज की गई यात्रा मंगलमय ही नहीं बल्कि काफी मनोरंजक भी रहेगी। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। अचानक कोई शारीरिक समस्या आ सकती है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 35

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। आपके उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत को काफी सराहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है क्योंकि आज आपके किसी अपने द्वारा आपको वित्तीय सहायता मिल सकती है। आज पैसों की वजह से रुके हुए आपके कुछ अधूरे कार्य भी पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही शानदार गुजरेगा। आज आप अधिकांश समय सैर सपाटे में बिताएंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता सभी का सहयोग और प्यार मिलेगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा है। आज की गई यात्रा शुभ फलदायी साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज पैसों से जुड़ा जो भी काम आप करेंगे उससे आपको फायदा ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से काम करेंगे। आज आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को हाल ही में शुरू किये गए अपने नए व्यापार से कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे जिससे आप एक साथ कई काम पूरे कर पाएंगे। किसी मामले में आज आप जरूरत से ज्यादा जिद्दी हो सकते हैं लेकिन यह आपके लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं होगा। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके सामने कुछ चुनौतिया आ सकती हैं, बेहतर होगा आप स्वयं को मानसिक रूप से तैयार रखें। हालांकि अगर आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो आप बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना आसानी से कर लेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खास लाभदायक नहीं है इसलिए आज आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा। जरूरत की चीजों पर ही अपना पैसा खर्च करें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके परिश्रम का फल आपको मिल सकता है। आप काम से जुड़ी विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी। आज घर में वाद विवाद हो सकता है। अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12:15 से रात्रि 8:05 तक

English summary

Daily Horoscope for 20 March 2020 Friday

What does your Friday, March 20, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, March 19, 2020, 15:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion