20 मार्च राशिफल: इन 3 राशियों की चमक उठेगी आज किस्मत, मिलेगी अपार सफलता

क्या है आज आपके भाग्य में अच्छा या बुरा? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार, वैवाहिक जीवन आदि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करें। आज आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाए। इसके अलावा दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ आप तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि जल्दबाजी में लिया हुआ एक भी फैसला आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। बेहतर होगा आप अपने निर्णय बहुत ही समझदारी और सोच समझकर लें। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपका छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है। आपको शांति से काम लेने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू सुख सुविधाओं पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपने खानपान की आदतों में आपको कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। इस तरह की बातों से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। यदि आप इंजीनियरिंग या मेडिकल से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अधिक भागदौड़ से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रात: 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करना चाहते हैं तो यह आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार संभव है। हालांकि कोई भी आर्थिक लेन देन करते समय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो बाहर का भोजन करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

20 March 2021 Rashifal | आज का राशिफल 20 मार्च 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने सभी काम तेजी से और तय समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज घर पर ही आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए यादगार बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक रूप से आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट न करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। सेहत की बात करें तो आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय करने होंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो टैक्स के मामले में आपको बहुत ही सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आपका टैक्स बकाया है तो जल्द से जल्द उसे भरने का प्रयास करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अनावश्यक तनाव लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेगी। बेहतर होगा आप मेहनत करने में पीछे न हटें। आपकी इस मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको उच्च पद के रूप में मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपके किसी कार्य में कोई अड़चन आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने संपर्क का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसीलिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए आप कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। सेहत की बात करें तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें अन्यथा आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। अपने प्रिय से मिले प्रेम में आप डुबे रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अपने काम पर फोकस करें और बेवजह की बातों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो विचार-विमर्श करके ही अपना अंतिम फैसला लें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अतिरिक्त धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा फायदा मिलने के आसार है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके बढ़ते हुए खर्च आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर की टेंशन आप घर पर न ही लाएं तो बेहतर होगा अन्यथा आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध करने से बचें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड बढ़ सकता है। आपके बॉस का रवैया भी काफी कड़क रहेगा। आप पूरी गंभीरता और मेहनत से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापारी हैं और अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाना चाहते हैं तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो यदि आंखों में जलन, खुजली आदि जैसी समस्याएं होती है तो आप तुरंत अपनी आंखों की जांच करवाएं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए लाभ का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। अगर आज आप छोटा-मोटा निवेश करते हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज अपने घर की सजावट में कुछ बदलाव करने का भी मन बना सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक, लकड़ी, सोना चांदी, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। संतान की शिक्षा में बाधा आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। अपने बच्चों को टीवी और मोबाइल से दूर रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion