For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 मई राशिफल: इन राशियों को मिलेगी आज बड़ी राहत, दूर होगी पैसों से जुड़ी चिंता

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका सामना किसी ईर्ष्यालु व्यक्ति से होगा। वह आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। साथ ही आपको अपना व्यवहार भी नियंत्रित रखना होगा। यदि मन में कुछ उथल पुथल चल रही है तो कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ें, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। दफ्तर के कार्यों में अधिकता रहेगी। इस कारण आप काफी तनाव में भी रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आप अपने निजी जीवन और काम में संतुलन बनाकर चलें। इस समय आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी बराबर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप रोजाना सुबह उठकर हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने होंगे। नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। यदि आज कोई आपसे मदद मांगने आता है तो अपनी क्षमता अनुसार उसकी मदद जरूर करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो इसके लिए सबसे पहले मानसिक रूप से आपको मजबूत होना पड़ेगा ताकि आप सही फैसला ले सकें। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको उदास कर सकता है। ऐसे में आपको उनसे बातचीत करके समस्या का हल ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा आपको उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक मोर्चे पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे तो जल्द ही आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बॉस के सामने अपनी अच्छी छवि बनाकर रखने की कोशिश करें, साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपसे कोई गलती ना हो। छोटे कारोबारियों को आज कुछ राहत मिल सकती है। यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में फिर से वही जोश और उत्साह चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी की खुशी का पूरा ध्यान रखें। लंबे समय से यदि आपने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त नहीं बिताया था तो आज सोशल मीडिया के माध्यम से ही सही आप अपने साथियों के साथ खूब हंसी मजाक करेंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 10:20 से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

परिवार में किसी बात को लेकर आज विवाद हो सकता है। ऐसे में घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप खुद को शांत रखें। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने मन की बात अपने साथियों से शेयर करके आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ना ही करें तो बेहतर होगा। इसके अलावा आज कोई वित्तीय लेन देन न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन विश्व में फैली इस महामारी के प्रति सतर्क रहें। शाम को अचानक कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपके चेहरे पर खुशी आ जाएगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों बल्कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान दें। आप अपना भला-बुरा बेहतर जानते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके पास कई ऐसे कार्य होंगे जिन्हें समय पर आपको पूरा करना होगा। ऐसे में आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। वहीं व्यापारियों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपकी अतिरिक्त कमाई हो सकती है, वहीं दूसरी ओर खर्चों में भी वृद्धि संभव है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो अगर आप लगातार बैठकर काम करते रहेंगे तो रीड की हड्डी से जुड़ी शिकायत हो सकती है। बेहतर होगा कि आप बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेते रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

काम का बोझ बहुत अधिक रहने से आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो चीजें आपके लिए काफी हद तक आसान हो जाएगी अन्यथा आप बेवजह के झंझटों में पड़कर केवल अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। आज आपका कोई करीबी आपको कष्ट पहुंचा सकता है। ऐसे में मन कुछ उदास रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो अनावश्यक घर से निकलने से बचें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज अपने शब्दों का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें अन्यथा आपकी कही हुई कोई बात किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से अपना हर काम पूरा करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ अच्छे और बढ़िया आइडियाज मिल सकते हैं जिससे आपके कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। परिजनों के बीच तालमेल बिगड़ने से घर में कलह हो सकती है। ऐसे में आपका मानसिक तनाव काफी बढ़ जाएगा। बेहतर यही होगा कि अभी आप खुद को शांत रखें। इस समय बात को ज्यादा बढ़ाना ठीक नहीं होगा। आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट संभव है। आपको थकान के साथ कमजोरी भी महसूस होगी। अच्छे खान-पान के साथ आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से किसी अटके हुए कार्य को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके बॉस आप पर विश्वास करके आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने समय का सदुपयोग करते हैं तो इसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध में मधुरता बनी रहेगी। आज आपके माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों की बात करें तो यदि आज आप किसी बिल का भुगतान करने वाले हैं तो यह काम सावधानी से करें अन्यथा आर्थिक नुकसान संभव है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि कामकाज को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो इस समय अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इससे आपको एक नई दिशा मिलेगी और जल्द ही बड़ा सुधार देखने को भी मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय किसी भी चुनौती को स्वीकार करने से पीछे ना हटें। हो सकता है यह आने वाले समय में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल दे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। मुश्किल वक्त में भी उनका प्रेम भरा साथ आपको मिलेगा और आपकी हिम्मत बनी रहेगी। आर्थिक तौर पर आज का दिन ठीक रहेगा। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आप कुछ नई योजनाओं पर गौर कर सकते हैं। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। यह सब हाल ही में आपके द्वारा किए हुए बदलावों का परिणाम है। इसके अलावा आज आपमें कुछ नया सीखने की इच्छा होगी। मुमकिन है इसके लिए आप अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भी संपर्क करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। यदि आज आप कोई निवेश करते हैं तो आने वाले समय में इसका अच्छा लाभ आपको जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। इसके अलावा जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक रूप से बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पिछले कुछ दिनों से यदि आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज ग्रहों की चाल कुछ बदली हुई नजर आ रही है जिसके प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि अभी आपको आराम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज के लिहाज से आज का दिन ठीक रहने वाला है। काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल पाएगा। आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ उलझे हुए घरेलू मामलों को सुलझाने के लिए आप अपने जीवनसाथी की भी मदद ले सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर ले लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यस्थल स्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल भी अच्छा रहेगा। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो मौजूदा हालात से निपटने के लिए आपको कुछ समझदारी भरे फैसले लेने होंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपके रिश्ते में खटास आ गई थी तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपके लिए बेहतर यही होगा कि भविष्य में आप ऐसी कोई गलती ना करें जिससे अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:55 तक

English summary

Daily Horoscope for 20 May 2020 Wednesday

What does your Wednesday, May 20, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, May 19, 2020, 18:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion