Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
20 मई राशिफल: सिंह और तुला राशि वाले आज पैसों के मामले में न करें ये गलती
क्या आप अपने दिनभर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं? अगर हां तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
निजी जीवन में आज आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपके बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आज कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। थकान और तनाव बढ़ने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आपकी माता स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। काफी दिनों बाद आप माता पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप अविवाहित है और आपकी शादी में कोई रुकावट आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। मुमकिन है आपकी चट मांगनी और पट ब्याह हो जाए। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको बड़े मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कोई ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है खासतौर पर करियर के मामले में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको आगे बढ़ने का कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। अगर आप प्रमोशन का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। मुमकिन है आपकी किसी बात से परिजन सहमत न रहें। बेवजह की बहसबाजी करने से आपको बचना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपकी सेहत की करें तो आज कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस समय आप जो मेहनत कर रहे हैं जल्द ही उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। यदि भाई के साथ अनबन चल रही है तो आज आप सारी गलतफहमियां दूर करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आप तेजी से प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के दूसरे सदस्य भी आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही है। कामकाज के बढ़ते हुए बोझ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप समय निकालें और स्वयं पर भी ध्यान दें। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें। शाम को अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। अगर आपको सांस से जुड़ी बीमारी है तो आज संभलकर रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच अनबन हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप अपना कोई भी फैसला उन पर न थोपें और उनके पक्ष को समझने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। अगर आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। अगर आप व्यापार करते है तो किसी कागजी मामले के अटकने से आपका काम बीच में रुक सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको वायरल हो सकता है। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 6:50 से दोपहर 12:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आय का नया स्रोत मिल सकता है। आज आप अपनों पर भी दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। यदि कुछ दिनों से आप अपने काम को लेकर व्यस्त चल रहे हैं आज आपको मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को पैसों के मामले में संभल कर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। हो सकता है घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो जाए। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप ज्यादा चिंता न करें। आप बस समय पर खान पान के साथ आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है जिससे आपका तनाव दूर होगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी। मुमकिन है आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उनकी तरक्की हो सकती है इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज बॉस की गर्म मिजाजी आपके लिए तनाव की वजह बन सकती है। छोटी छोटी गलतियों पर भी आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापारियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज कठिन परिश्रम के बाद भी आपको सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। आपको कोई एलर्जी का इन्फेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर अगर कोई समस्या आ रही है तो आप घबराएं नहीं बल्कि धैर्य से काम लें क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थायी है जल्द ही इससे आपको छुटकारा मिल जाएगा। आप बस जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अगर आप नौकरी करते है तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है। आपका बजट डगमगा सकता है। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। वहीं दूसरी ओर यदि आज आपसे कोई उधार की उम्मीद करता है तो उसे न कहने के लिए आप तैयार रहें। अगर आप सिंगल है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही फैसला लें। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को जल्दबाजी में अपने काम पूरे करने से बचना होगा। छोटी से गलती आप पर भारी पड़ सकती है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र में आज विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना आसानी से कर पाएंगे। भविष्य में अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए आप मेहनत और प्रयास करते रहें। व्यापारियों को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज आपको किसी छोटे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज मनमुटाव हो सकता हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। माता पिता का सहयोग मिलेगा और आज उनके साथ आज आप अच्छा समय बिता पाएंगे। सेहत का मामला आज नरम गरम रहेगा। अगर आपको छोटी सी भी परेशानी होती है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम के लिए ही लिए आप दूसरों पर निर्भर न रहें तो अच्छा होगा अन्यथा आपके हाथ निराशा ही लगेगी। आज आपके समक्ष कोई ऐसी चुनौती आकर खड़ी हो सकती है जिसके कारण आपका काफी समय और ऊर्जा नष्ट हो सकता है। अगर आप थोड़ी सूझ बुझ दिखाएं तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की बात करें तो यदि आप इसी तरह शौक मौज पर खर्च करते रहेंगे तो जल्द ही आप पर भारी संकट आ सकता है। अपने कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको बचत पर ध्यान देना होगा। आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है इस वजह से उन्हें आपसे काफी शिकायतें रहे। सेहत से जुड़ी परेशानियां उभरने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लगातार काम करने से बचें आपकी आंखों और पीठ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











