Aaj Ka Rashifal : 20 नवंबर राशिफल: धनु राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ

आज किन राशियों के प्रयास होंगे सफल और मिलेगी सफलता और किसकी किस्मत नहीं देगी उनका साथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप कुछ जरूरी मसलों पर ध्यान देंगे जो आपके परिवार से जुड़े हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से आपके निजी जीवन की परेशानियां आपको मन लगाकर काम करने नहीं दे रही थी। यदि परिजनों से आपकी अनबन चल रही है तो बात को बढ़ाने से अच्छा है कि आप इस तरह के मामलों को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। किसी खास से आपकी मुलाकात संभव है। आज आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

किसी अच्छे सलाहकार से करियर के लिए कुछ सलाह लेने का ये सही समय है ताकि आप सही दिशा में अपना कदम आगे बढ़ा सकें। यदि आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके दोस्त और परिजन आपकी मदद के लिए जरूर आगे आएंगे। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का चुनाव सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आप दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आपके पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। पैसों को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 7:55 से रात्रि 9:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज जीवनसाथी आपसे कुछ खास मांग कर सकते हैं। उस मांग को पूरा करने से आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक मोर्चे पर अगर आप अपने फैसले पिता की सलाह लेकर करेंगे तो आज आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। सेहत की बात करें तो अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं और खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए अच्छे खानपान के साथ थोड़ा व्यायाम करें। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आप अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाने में सफल रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके बॉस आपसे बहुत ही प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आप कोई कठिन कार्य बहुत ही आसानी से पूरा कर पाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन काफी भाग्यशाली रहेगा। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपको बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने के आसार हैं। आज आप जमकर खर्च कर सकते हैं। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लंबे समय से जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे आज आपकी वो परेशानी दूर हो सकती है। आज दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। लंबित पड़े कार्यों को लेकर आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते अपने काम पूरे कर लें। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया काम ना ही शुरू करें तो अच्छा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। लगातार काम करने से बचें और खुद पर ज्यादा दबाव ना डालें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने उग्र स्वभाव के कारण आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आप किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने से बचें। साथ ही किसी के मामले में टांग भी ना अड़ाएं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज वे आपके साथ काफी सख्ती से पेश आएं। ऐसी स्थिति में आप खुद पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक उद्देश्य के लिए की गई यात्रा आज शुभ फलदायी साबित होगी। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा और जल्द ही आपको बड़ी तरक्की मिलेगी। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व महसूस कराएंगे। आज आप उनके साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे जिससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। आज आपके पार्टनर आपको कोई खास सरप्राइज दे सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से उन्नतिकारक दिन है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने कार्य कौशल से वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति या किसी अच्छे आर्थिक सलाहकार से मदद ले सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में आज आपको कोई नया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज भविष्य की योजनाओं पर अपने प्रिय के साथ चर्चा कर सकते हैं। अपने माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें, नहीं तो वे उपेक्षित महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आज आपके पार्टनर आपसे किया हुआ कोई वादा पूरा कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक ठाक रहेगा। पर्याप्त आराम के लिए समय निकालें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। हो सकता है दिन की शुरुआत कुछ ठीक ना हो लेकिन बाद में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आपकी मेहनत से वरिष्ठ प्रसन्न हो सकते हैं। आज आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अपने आसपास के लोगों से ठीक से बर्ताव करें, नहीं तो आपकी छवि बिगड़ सकती है। आपके संबंध भी बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे जिससे आप दोनों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि परिस्थिति आपके लिए बेहतर हो रही है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास फायदेमंद नहीं है। आप सोच समझकर ही खर्च करें। शॉपिंग पर ज्यादा पैसा ना उड़ाएं बल्कि इस समय आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ग्रहों की दशा और दिशा इस बात की ओर इशारा कर रही है कि आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। हो सकता है आज आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल जाए। अगर आप घर से दूर रहकर काम करते हैं तो आपके शहर में ट्रांसफर हो सकता है। आज अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई बड़ा अवसर आपके हाथ लग सकता है। आज परिजन आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। आपके माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके जीवनसाथी आपसे ज्यादा समय की मांग करे तो आपको इस बात पर भी गौर करना चाहिए। आज उनके साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। उक्त रक्तचाप के मरीजों को अपना ज्यादा ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कुछ दिनों से आप काफी तनाव में थे लेकिन आज लंबे समय बाद आप राहत का अनुभव करेंगे। आज चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ छुपे हुए दुश्मन आपके रास्ते में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। आप सावधान रहें और समझदारी से काम लें। नौकरीपेशा जातकों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार लाने के लिए अपना प्रयास जारी रखें। जल्द ही आपके जीवनसाथी आपके पक्ष को समझेंगे और आप दोनों के बीच के मतभेद खत्म होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो रियल एस्टेट में निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। आप काम का दबाव महसूस करेंगे जिससे मानसिक रूप से आप काफी थके हुए रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे और घरेलू मुद्दों पर भी ध्यान देंगे। आज आप कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। संभावना है कि घर के कुछ सदस्य आपके फैसले से सहमत ना हों लेकिन आप अपने निर्णय पर अड़े रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप अपने बजट पर ध्यान नहीं देंगे तो आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप खुशी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप खाने पीने का ध्यान रखेंगे तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बाहर का ज्यादा तला भुना खाने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आज कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा है। कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें, तभी आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। किसी भी परियोजना पर काम करने से पहले भली-भांति सोच विचार कर लें जल्दबाजी करने से बचें। आज आपको कोई ऐसा अवसर प्राप्त हो सकता हैं जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। रोमांटिक लाइफ में आज कोई बखेड़ा खड़ा हो सकता है। आपके पार्टनर छोटी सी बात का बतंगड़ बना सकते हैं जिससे माहौल काफी गर्म रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 12 बजे तक

Desktop Bottom Promotion