For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 अक्टूबर राशिफल: कुम्भ राशि वाले जल्दबाजी से बचें, हो सकता है नुकसान

|

ग्रहों की बदली हुई दिशा और दशा का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक साबित होगा। आप अपने पार्टनर के साथ काफी यादगार समय बिताएंगे। हो सकता है आज आप दोनों किसी अच्छे रेस्टोरेंट में अपने मनपसंद व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाएं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपका बिगड़ा हुआ मिजाज आपके जीवनसाथी का मूड भी खराब कर देगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस ओर अपना कदम बढ़ा सकते है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हल्के फुल्के व्यायाम से आप अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पिछले कुछ दिनों से आप काफी तनाव में थे लेकिन आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। मन शांत रहेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। परिजनों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जरूरत पड़ने पर सबका सहयोग आपको मिलेगा। आपके माता पिता आपके हर फैसले में आपका समर्थन करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में इजाफा होगा। आप दोनों मिलकर घरेलू मसलों पर ध्यान देंगे। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। किसी धार्मिक कार्य पर आप अच्छा खासा पैसा खर्च कर सकते हैं हालांकि इससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी बल्कि आप काफी संतुष्ट रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। अचानक काम को लेकर छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 35

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़े तो बेहतर होगा आप अपने निर्णय खुद ही लें। हर बात के लिए दूसरों पर निर्भर रहना अच्छी बात नहीं है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक अस्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। आज निवेश करने से भी आपको बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपका कोई सहकर्मी आपके काम में अड़ंगा डाल सकता है जिस कारण आप दोनों के बीच कुछ तू तू मैं मैं हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर संयम रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत की बात करें तो आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ काफी बढ़िया समय बिताएंगे। लंबे समय के बाद आज आप दोनों आराम से बैठकर ढेर सारी बातें करेंगे और अपने पुराने दिनों की खट्टी मीठी यादों को एक बार फिर तरोताजा करेंगे। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके पार्टनर के साथ आज आप किसी खास जगह पर मुलाकात के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मौजबूती आएगी धन लाभ मिलने का योग बन रहा है हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आर्थिक मामलों में आप अपने फैसले थोड़ा सोच समझकर लें ताकि आपको किसी तरह का नुकसान ना हो। दफ्तर में आज काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा लेकिन आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। आपको काम के साथ साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बीते कुछ दिनों से आपका जो काम अटका हुआ था आज आपके प्रयास से एक बार फिर पूरी गति के साथ आगे बढ़ेगा। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। नौकरी हो या व्यापार, आज आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है उनसे किया हुआ कोई वादा आप ना निभा पाएं जिससे उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाए। आपको उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करनी चाहिए। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही विवादास्पद रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है बेवजह उन पर शक करके आप अपने रिश्ते को कमजोर कर रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और आपके कार्यों में बाधा डालने की पूरी कोशिश करेगा। अगर बात पैसों की करें तो आज आपको धन की प्राप्ति होगी लेकिन अचानक खर्चों में वृद्धि होने से पैसा बहुत ही आसानी से आपके हाथ से सरक जाएगा। हो सकता है शाम को आप खाली हाथ ही घर वापस लौटें। इस समय आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में व्यवधान पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कोई महत्वपूर्ण कार्य आपको सौंपा जा सकता है और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को भी कोई नया काम मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दफ्तर में आपके नेतृत्व करने की क्षमता को देख आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। इसका लाभ आपको बहुत ही जल्द मिलेगा। आप मन लगाकार अपना काम करते रहें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के आसार हैं। आज आप काम से जुड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं खासतौर पर घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और धैर्य से काम लेना होगा। आपके सामने कैसी भी परिस्थिति हो आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद गहरे हो सकते हैं। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी पुराने रोग के उभरने से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत की खास रहेगा। आप अपने प्रिय के ख्यालों में डूबे रहेंगे। अपने पार्टनर के सामने विवाह का प्रस्ताव रखने के लिए समय अनुकूल है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की मदद से आपको कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है। साथ ही आज आप दोनों मिलकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। कामकाज को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है और आपको वो अवसर मिल सकता है जिसकी आपको लंबे समय से प्रतीक्षा थी। जमकर मेहनत करें और इस मौके का पूरा लाभ उठाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है जिससे आपको अच्छा खासा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत में सुधार के लिए संतुलित भोजन के साथ साथ आप पर्यपत आराम भी करें। इस समय आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा लेकिन व्यापार करने वाले लोगों को आज कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बड़े भाइयों से आपकी अनबन होने से घर का वातावरण अशांत रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप किसी तरह की बहसबाजी में ना पड़े। इससे मामला और बिगड़ सकता है। आज जीवनसाथी की ओर से भी कुछ सहयोग आपको नहीं मिलेगा। मुमकिन है आपके प्रिय आपसे नाराज रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज सोच समझकर खर्च करने में आपकी भलाई है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपके बिगड़े हुए बोल आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। अगर आप बेकार की चीजों से दूर रहना चाहते हैं तो अपनी जुबान पर लगाम लगाकर रखें अन्यथा आपका आज का दिन झगड़े झंझट में ही चला जाएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। अचानक आप पर एक साथ कई जिममेदारियां आ सकती हैं। अगर आप अपने सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल ठीक रखेंगे तो उनके सहयोग से आपके सभी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज धन हानि होने की संभावना है। पैसों के मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। यदि आपकी तबीयत गड़बड़ चल रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 43

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें बल्कि शांत दिमाग से सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाएं। माता पिता के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। पिछले कुछ समय से आपके बीच में दूरियां आ गई थी लेकिन आज आप अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगकर पुरानी सारी बातों को भूल जाएंगे। दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें, मुमकिन है किसी ऐसे मित्र से आपको धोखा मिले जिस पर आप काफी भरोसा करते हों। वैवाहिक जीवन अनुकूल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। इतना ही नहीं आप दोनों आज बहुत ही यादगार समय गुजारेंगे। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप दोनों का प्रेम और भी गहरा होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको खरीदारी करने मौका मिलेगा और इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है, बेहतर होगा आप अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखें ताकि यह मौका आपके हाथ से निकल ना जाए। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ अलग सोचने की जरूरत है। साथ ही जरूरत पड़ने पर आप अपनी आर्थिक योजनाओं में बदलाव भी करें। अपने बजट को संतुलित रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन खास रहेगा। अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना हैं। घर का कोई सदस्य यदि आपसे नाराज चल रहा है तो उन्हें मनाने के लिए यही सही समय है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 2:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 20 October 2019 Sunday

What does your Sunday, October 20, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion