Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
20 सितंबर राशिफल: मकर राशि वालों का हो सकता है आज आर्थिक नुकसान, इन राशि वालों को भी रहना होगा संभलकर
आज ग्रहों की चाल का आप पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, यह जानने के लिए आप उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल जहां आपके आर्थिक, पारिवारिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी आपको मिलेगी। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज किसी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे। किसी की सहमति हो या न हो, आप समझौते के लिए तैयार नहीं होंगे। आपको कोई ऐसा रास्ता निकालना होगा जिससे किसी की भावनाएं आहत ना हो और आप अपना पक्ष खुलकर रख सकें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का फायदा उठाते हैं तो जल्द ही आप कामयाबी के शिखर पर होंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहासुनी हो सकती है। हो सकता है आप कामकाज में इतने मशगूल हो जाएं कि घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में असफल रहें। ऐसे में आपके प्रिय का गुस्सा भड़क सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज जोखिम भरे काम करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा मोटा ही सही लेकिन मुनाफा मिलने की संभावना है। बड़ा लाभ मिलने में विलंब हो सकता है लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप बस अपनी योजनाओं के अनुसार चलते रहें। नौकरीपेशा जातक आज अपने गुस्से पर काबू रखें। दफ्तर में आज अधिकारियों के साथ आपकी बहस हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी गलती स्वीकार करें और समय पर ध्यानपूर्वक अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ मिलकर इस समय का आनंद उठाएंगे। पैसों की बात करें तो आज धन लाभ होगा लेकिन कुछ बड़े खर्चे भी हो सकते हैं। सेहत के मामले में थोड़ा सावधान रहें। शारीरिक थकावट आपको मानसिक तनाव भी दे सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य टालते आ रहे हैं तो आज उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने काम खुद ही निपटाने की कोशिश करें। दूसरों के भरोसे ना बैठें, निराशा हाथ लगेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास बीतेगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है लेकिन आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें जल्दबाजी करने से बचें। पैसों के मामले आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। पिता की ओर से वित्तीय सहायता मिलने के आसार हैं जिससे पैसों को लेकर आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती और मनोरंजन से भरा रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ बहुत बढ़िया समय बिताऐंगे। कामकाज के क्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा खासा मुनाफा मिलने के आसार हैं। इस समय शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी। घर में उत्सव-सा माहौल रहेगा और आप अपने परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे। शाम को कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार और बातचीत में कुशलता से वे काफी प्रभावित होंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आपका तनाव भी बढ़ सकता है। आपको आराम पर खास ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके वरिष्ठ दोपहर तक कोई काम पूरा करने का दबाव आप पर बना सकते हैं। इससे आपको थोड़ी झुंझलाहट भी हो सकती है। अगर आप शांत और ठंडे दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो आपको जरूर फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। घर का कोई सदस्य भावनात्मक रूप से आपको चोट पहुंचा सकता है। हो सकता है आपकी कोई राय उन्हें दखलंदाजी लगे। ऐसे में आपके लिए यह जरूरी है कि आप वहीं बोलें जहां जरूरी हो और जहां आपकी बातों को महत्व दिया जाता हो। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आर्थिक अस्थिरता के कारण आपके कई काम अटक सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो उच्च शिक्षा हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं। आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज दफ्तर में काम अधिक रहेगा। एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आप दबाव और तनाव महसूस करेंगे। इस समय आपको थोड़ी हिम्मत दिखाने की जरूरत है। यदि आप थोड़ी सी कोशिश करते हैं तो आपको इसका उचित परिणाम जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आज आप अपने पुराने कुछ बिलों का भुगतान कर पाएंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। रोमांटिक लाइफ में आज एक खूबसूरत मोड़ आएगा। आज आपके पार्टनर आपके सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं और आप भी फौरन हां कर देंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 33
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत फलीभूत हो सकती है क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इससे आपका काफी नाम होगा और आपका काम भी आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी का प्रेम और साथ मिलेगा और आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। पैसों के मामले में आप काफी समझदारी से काम लेंगे और बजट अनुसार ही चलेंगे जिससे आप अच्छा खासा बचत कर पाने में सफल रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही विवादास्पद रहेगा। आज आपके प्रेमी/प्रेमिका आकारण ही आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे इसमें ज्यादा चिंता करने की बात नहीं है। प्यार में रूठना मनाना तो लगा ही रहता है। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारने से आपका प्रेम और गहरा होता जाएगा। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर आज आप किसी मीटिंग की तैयारी में लगे रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आज ज्यादा मेहनत के कारण आप थोड़ा बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आज सारे काम समय पर पूरे होंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। आप खुद के लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पारिवारिक जीवन में आज आप परिजनों के साथ कुछ वक़्त बिताएंगे। अपनों के साथ सुख दुख साझा करके आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अपने माता पिता का आशीर्वाद पाकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के मामले आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आर्थिक फैसलों में किसी तरह की लापरवाही या जल्दबाजी करने से बचें। आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करके ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन महत्वपूर्ण है। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने समय का सदुपयोग करें और मन लगाकर पढ़ाई करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपकी लापरवाही से दफ्तर में कोई बड़ा नुकसान हो जाए। इससे आपके बॉस और अन्य उच्च अधिकारियों की तरफ से नकारात्मक प्रतिक्रिया आ सकती है। बेहतर होगा आप सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में आज गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ेगी। यदि हाल ही में आपने किसी नए व्यापार में धन निवेश किया है तो आज आपको कुछ नुकसान हो सकता है लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, व्यापार में उतार चढ़ाव लगा रहता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल हो सकती है। हालांकि आप परिस्थिति को संभालने में कामयाब रहेंगे लेकिन भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा ना उत्पन्न हो इसके लिए आपको कोई महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है। आज वे आपसे कोई मांग कर सकते हैं जिसे पूरा करने में अभी आप असमर्थ हों। आपको उन्हें प्यार और शांति से समझाने का प्रयास करना चाहिए। मुमकिन है वे आपकी बात समझें। पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप व्यापार करते हैं तो आज आर्थिक लेन देन बहुत सोच समझकर करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज अपने प्रेमी/प्रेमिका से मुलाकात करने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। इससे आपको काफी निराशा होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को यदि आज निवेश का मौका मिलता है तो इस अवसर को हाथ से जाने ना दें क्योंकि आपकी किस्मत के सितारे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस निवेश का आपको आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलने वाला है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत का मामला थोड़ा नरम गरम रहेगा। सर्दी ज़ुकाम या बुखार होने से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











