Latest Updates
-
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई
20 सितंबर राशिफल: इतवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और मिलेगी अपार सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप अपने परिवार से दूर रहते हैं तो लंबे समय बाद आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यह पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार संभव है। पिछले कुछ समय से यदि आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आज उनके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलने की संभावना है। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा छोड़ दें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। पैसों की बात करें तो आज आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इससे पैसों से जुड़ी आपकी चिंता दूर होगी। इस समय आपको अपने आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। एक शांत और मजेदार दिन बिताने के लिए आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। दूसरों की आलोचना और तानेबाजी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप स्वयं में सुधार लाने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने पार्टनर के साथ काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आप डेट पर भी जा सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। अपने जीवनसाथी का साथ पाकर आप खुद को बहुत ही भाग्यशाली समझेंगे। इतना ही नहीं, आप दोनों आज अपने सुन्दर भविष्य के सपने को पूरा करने के लिए कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 5:55 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके जीवन में अनावश्यक तनाव लेकर आएगा। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज छोटी से बात पर परिजनों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। घरेलू कलह आपकी मानसिक शांति को भंग कर देगा। बेहतर होगा आप बात को संभालने की कोशिश करें। ऐसा न हो की बहुत देर हो जाए। मानसिक परेशानियां आप पर हावी हो सकती हैं और आप काफी बेचैन रहेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना होगा। अगर आप भावनाओं में बहकर फैसले लेंगे तो भविष्य में यह आप पर बहुत भारी पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा खर्च न करें अन्यथा आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज अचानक आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। पहली मुलाकात में आप उनसे बेहद प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बिना रूकावट आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको इच्छित परिणाम मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। लंबे समय से अटके हुए आर्थिक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप बिना किसी दबाव के काम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ अच्छे अनुभव होंगे। अगर आप लग्जरी वस्तुओं का व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज परिजनों के साथ आप शांत भरा बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में अचानक कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके जीवनसाथी के बिगड़े हुए बोल आपके बीच तनाव बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें और अपने प्रिय को समझाने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आपकी पढ़ाई में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप बेकार की बातों पर ध्यान न देकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। इस समय आपको अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है जिससे घर का माहौल खराब हो जाएगा। क्रोध और अहंकार आपके किसी भी रिश्ते के लिए ठीक नहीं है इसलिए इससे आपको बचना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। अपने सहकर्मियों के मामले में टांग अड़ाने से आपको बचना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आप सोच समझकर ही खर्च करें। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि पारिवारिक जीवन में किसी तरह की समस्या चल रही है तो आज आपको कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आज घर में आपके खिलाफ विरोध के स्वर सुनाई दे सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार तय हैं। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। दफ्तर में आज कोई सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकता है। ऐसे में काम पर ध्यान लगाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। इस तरह के लोगों को आप नजरअंदाज करना सीखें और अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक उथल पुथल रहेगी जिससे आपको बेचैनी महसूस होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपके मार्ग में कई बाधाएं आएंगी लेकिन मुश्किल की घड़ी में आप समझदारी का परिचय देंगे और सभी परेशानियों का सामना आप पूरी हिम्मत से करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे और आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। वहीं दूसरी ओर समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से आज आपकी मुलाकात संभव है। मुमकिन है उनसे मिली तारीफें आपका जोश और उत्साह बढ़ाएगी। अगर आप स्टेशनरी का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार में खुशियां रहेगी। परिजनों साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि बीते कुछ समय से आप अपने पिता की सेहत को लेकर चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। उन्हें समझाना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें। अपने जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहसबाजी न करें। हर बात के लिए अपने प्रिय को दोषी न ठहराएं। यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आप दोनों को मिलकर उसका समाधान ढूंढना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप ज्यादा बचत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। वरिष्ठों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम और भी आसान हो जाएगा। आज आपका कोई लंबित कार्य भी पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो कोई कठिन काम वरिष्ठों की मदद से आसानी से पूरा हो जाएगा। वहीं व्यापारियों का कोई उलझा हुआ व्यवसायिक मामला आज सुलझ सकता है और आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप दोनों झगड़े झंझट से दूर कुछ अच्छा समय बिताएंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको दिल की गहराईयों से प्रेम करते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पैसों की तंगी दूर होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप गैस या अपच की समस्या से परेशान रहेंगे। बेहतर होगा अपने खान पान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपका बेपरवाह रवैया आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। वरिष्ठ आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा जो भी जिम्मेदारियां आपको दी जाएं उसे ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। वाद विवाद से बचें, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको निराश कर सकता है। बेहतर होगा आप खुलकर एक दूसरे से बात करें। घरेलू जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आपको सबके साथ मिलकर रहना होगा। साथ ही उनकी भावनाओं का भी आदर करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप खुद पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और एक साथ कई काम निपटाने में सफल रहेंगे। घर हो या दफ्तर आप काफी फुर्तीले रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज जल्दबाजी में कोई व्यवसायिक निर्णय न लें तो बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो इस समय कोई बड़ा निवेश करने से बचें। आपको उम्मीद के अनुसार फायदा नहीं मिल सकेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आप घूमने फिरने का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने प्रिय के सामने आज आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











