Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
21 अप्रैल राशिफल: कामकाज के मोर्चे पर इन राशियों का दिन रहेगा शुभ
कैसा रहेगा आपके आज के दिन का हाल, क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और मिलेगी आपको सफलता या फिर किस्मत लेगी और इम्तिहान, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो बहुत ही समझदारी से अपना फैसला लें। जल्दबाजी से बचें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। व्यापारियों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आप आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि खुले दिल से खर्च करना इस समय आपके लिए ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज अगर आपके जीवनसाथी आप से रूठे हुए हैं तो उन्हें अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, मुमकिन है वे आपकी बात समझेंगे। रोमांटिक लाइफ में चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आ रही हैं। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज परिजनों के साथ इस विषय पर बात करने के लिए दिन अच्छा है। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए ठीक नहीं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में किसी भी बात को लेकर ज्यादा जल्दबाजी न करें। यदि आपके सामने कोई प्रतिकूल परिस्थिति हो तो ऐसे में आपको शांति से काम लेना होगा। हद से ज्यादा क्रोध करने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। दैनिक कार्यों का बोझ आज कुछ हल्का रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बेहतर होगा इसका लाभ उठाएं। दाम्पत्य जीवन में छोटी मोटी समस्या आ सकती है। हालांकि जीवनसाथी की समझदारी से आप दोनों के बीच जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आज आपके पिता आपसे कुछ नाराज रहेंगे। अगर आपसे कोई भूल हुई है तो खुले दिल से उसे स्वीकार कर क्षमा मांग लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज समय पर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अपनी अलग पहचान बनाने का आपका सपना आज पूरा हो सकता है। आज आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। यह सब आपकी लगातार मेहनत का फल है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ लाभ मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। अपने प्रेमी/ प्रेमिका से गलतफहमियां दूर करने का यही उचित समय है अन्यथा रिश्ता टूट सकता है। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। काफी दिनों बाद आज आप पैसों को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे। शाम को परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। यदि मन में कोई दुविधा है और आप किसी नतीजे पाए नहीं पहुंच पा रहे हैं तो ऐसे में अपने बड़ों से जरूर बात करें। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 6:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपने किसी नए कारोबार में पूंजी लगाई है तो आज उसका अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। अचानक कोई विवादित मुद्दा उभर सकता है जिसे लेकर परिजनों के बीच काफी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर संयम रखना होगा और परिस्थिति को संभालने की कोशिश करनी चाहिए। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। आप महसूस करेंगे कि वे अपने मार्ग से भटक रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल नहीं है। आप नौकरीपेशा हैं तो मानसिक चिंता बढ़ने से आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। आपको नकारात्मकता का अनुभव होगा। हालांकि इस समय आपको मेहनत से अपना काम करने की जरूरत है, नहीं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। अपनी मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आप पूरे आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ इन चुनौतियों का सामना करेंगे तो स्थिति से निपटना आसान होगा। अगर आप उदास और अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ दिन बिताने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। केवल जरूरत की चीज़ों पर ही खर्च करना आपके लिए ठीक होगा। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों की चिंता कुछ बढ़ सकती है। आज अचानक आपके सामने कोई उलझा हुआ व्यवसायिक मामला आ सकता है। इस समय आप व्यापार में कोई भी जोखिम न उठाएं तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आप सोच समझकर अपना फैसला लेते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। हालांकि वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहें अन्यथा हाथ में आया हुआ धन आपके हाथ से आसानी से निकल जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। हो सकता है किसी घरेलू मामले को लेकर आपके विचार आपस में न मिलते हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप खुद को ऊर्जावान और तरोताजा पाएंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो छोटी छोटी बातों पर अपने पार्टनर के साथ झगड़ने से बचें। आपको अपने साथी पर भरोसा करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई मामला घना हो सकता है जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। हालांकि आप भली भांति जानते हैं कि आपके परिजन आपसे कितना प्रेम करते हैं लेकिन बावजूद इसके आज आप काफी अकेला महसूस करेंगे। अचानक जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अधूरे कार्यों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले सोच समझ कर लें। दूसरों के कहने पर अगर आप खर्च करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। आपके स्वभाव में आज चिड़चिड़ापन रहेगा जिससे किसी करीबी से आपकी अनबन हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसी खूबसूरत जगह पर हो सकती है जहां कोई व्यवधान न हो। आप अपने पार्टनर के साथ काफी दिनों बाद ऐसा समय बिताकर बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। इतना ही नहीं, आपका प्रेम और भी गहरा हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन बढ़ सकती है। वे आप पर किसी बात को लेकर शक कर सकते हैं, ऐसे में आपको साफ और खुले दिल से अपनी बात कहनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। नौकरी हो या व्यापार, आप अपनी ज़िम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरे करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास आप कर रहे थे आज उसमें आपको खास सफलता नहीं मिल पाएगी। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आप जमकर मेहनत करेंगे और अपनी कार्यकुशलता से उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। आज आप साबित कर देंगे कि आप अपने कार्यस्थल के एक ईमानदार और मेहनती कर्मचारी हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ राहत देने वाला रहेगा। आपके कारोबार में एक बार फिर रफ़्तार देखने को मिलेगी और आज आपको कुछ फायदा मिलने का भी योग बन रहा है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लाएगा। आज आप आसानी से अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो आज आपके जीवनसाथी आपकी वजह से उदास रहेंगे। बेहतर होगा आप उन्हें नज़रअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें। साथ ही बेहतर योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। इससे आपका तनाव और दबाव दोनों ही कम हो जाएगा। आपके दाम्पत्य जीवन की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव सामान्य रहेगा लेकिन आप दोनों ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। आज आप अपने अपने कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखने होंगे अन्यथा यह अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर आप बोरियत महसूस कर रहे हैं तो कुछ दिलचस्प करने के लिए दिन अच्छा है। सेहत आपकी ठीक ठाक रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 41
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आज आपका आत्मविश्वास और बल दोनों ही ऊंचा रहेगा। आप किसी भी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापारी हैं तो आप किसी नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं। आपको अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी आय में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदरियों को बखूबी निभाएंगे और परिजनों का स्नेह भी आपको मिलेगा। अगर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं हैं तो आपसी रिश्ते में रोमांस बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। आज की मुलाकात काफी यादगार रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 46
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। इस तरह के पुण्य के कार्यों का अच्छा फल जल्द ही आपको मिलेगा। आप बस निस्वार्थ भाव से ऐसे काम करते रहें। कामकाज की बात करें तो कुछ समय से काम का बोझ अचानक बढ़ने से आपको अपने निजी जीवन पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज चीजें कुछ बेहतर नज़र आ रही हैं। आज आप काम के साथ परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका लाजवाब प्रदर्शन आपके प्रतिद्वंदियों का मुंह बंद कर देगा। आपकी तारीफ होगी और मान सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। पैसों को तंगी दूर होगी। सेहत की बात करें तो आज छोटी मोटी दिक्कत आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 3:05 तक



Click it and Unblock the Notifications