Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
21 अप्रैल राशिफल: पैसों के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा संभलकर
आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। आप पर कार्यभार अधिक रह सकता है। ऐसे में आपको काफी शांत दिमाग और धैर्य से काम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ऊंचे स्वर में बात करने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो ससुराल पक्ष से तनाव संभव है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत के प्रति आपको अधिक गंभीर रहना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। हालांकि दफ्तर में कंपटीशन बढ़ने से आप पर दबाव भी रहेगा। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। ऐसे मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप पूरी मेहनत से अपने सभी काम पूरे करेंगे। आपको अपनी इस मेहनत का अच्छा फल जल्द ही पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। व्यापार में अगर आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते तो अपने फैसले सोच समझ कर लें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आपका मनचाहा काम सौंपा जा सकता है। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आप शांत रहकर बात को खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको बचत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है ताकि आपके भविष्य की योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा न आए। यदि आप दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे तो आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। व्यापारियों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। फैशन से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपके संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज मन में कई तरह के बुरे ख्याल आ सकते हैं। ऐसे में आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको ईश्वर का ध्यान करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। यदि कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज को लेकर अनावश्यक तनाव लेने से बचें। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर चीजें अपने आप ही आप के पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक खर्च होने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपने तय बजट के अनुसार ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही मुसीबत खड़ी कर सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप क्रोध और तनाव से बचें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मित्रों की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। दफ्तर में अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें अन्यथा आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। इससे वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। व्यापारियों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा रुखा व्यवहार न करें। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं जिसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। आप सतर्क रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आपकी छोटी सी भूल के कारण बड़ा नुकसान होने की आशंका है। व्यापारियों को बड़े धन निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ी नरमी लानी होगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण घर में कलह बढ़ सकता है। पैसों की बात करें तो आज उधार लेन-देन से बचें। आज आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दूसरों के मामले में बोलने से बचें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। काम के प्रति आपकी ईमानदारी और लगन को देखते हुए आपके बॉस आपको टीम को लीड करने का मौका दे सकते हैं। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते हुए मौसम के कारण सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा और अपनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। भाई या बहन को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनों के साथ आप जमकर खुशियां मनाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। हालांकि ऐसे मामलों में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर की सुख सुविधा पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में बेवजह सहकर्मियों के साथ उलझने से बचें। आपको अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ऐसी बातें आपकी तरक्की रोक सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि आपको शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ने से तनाव रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आप पर कर्ज का दबाव बढ़ने की आशंका है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो बेवजह घर के सदस्यों के साथ कहासुनी से बचें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने में ही आपकी भलाई है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आप एक दूसरे को फिर से समझने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications