For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

21 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल, खुलेंगे तरक्की के द्वार

|

Aaj Ka Rashifal 21 December 2019 DAINIK RASHIFAL | Daily Bhavishyafal | Today's Horoscope | Boldsky

जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं ऐसे में इनसे घबराने की जगह हर परिस्थिति का सामना हमें डटकर करना चाहिए। अगर आपको पहले ही इस बात की जानकारी मिल जाए कि आपको किसी तरह की परेशानी से दो चार होना पड़ेगा तो आप अपनी समस्या का समाधान आसानी से कर सकते हैं और इसका सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

ग्रहों के शुभ संयोग से आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। काफी दिनों के बाद आज आप शारीरिक और मासनिक रूप से काफी बढ़िया महसूस करेंगे। आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपके करियर के लिए ये बहुत ही अच्छा संकेत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया है। आपकी लगातार कोशिशें आज कुछ रंग ला सकती हैं। आज आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होने से आज आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज आप अपने पार्टनर को बता पाएंगे कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप काफी संभलकर रहें। यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान की अतिरिक्त देखभाल करें, उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आप चाहें तो अपने प्यार भरे बर्ताव से अपने प्रिय का गुस्सा शांत कर सकते हैं। हो सकता है वे किसी कठिन दौर से गुजर रहे हों। ऐसे में आपको उनका साथ देना चाहिए। कामकाज के क्षेत्र में अपना जोश ठंडा होने ना दें और मेहनत करते रहें। यदि आज आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पाया है तो आने वाले समय में आपका परिश्रम जरूर सफल होगा। आपको शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा समस्या गंभीर हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है जिसे आप दिल से स्वीकार करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 31

शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज परिस्थिति प्रतिकूल रहेगी। आर्थिक तंगी के कारण आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है। यह सब आपके खर्चीले स्वभाव का नतीजा है। रिश्तेदारों के साथ आर्थिक लेन देन करने से आपको बचना होगा। गलतफहमियों के कारण उनसे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आज पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप इस समय उन्हें किसी भी तरह के तनाव से दूर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज कम समय में आपको एक साथ कई काम पूरे करने होंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर का अनियंत्रित क्रोध आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद करा सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपका मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा और बिना वजह आपको गुस्सा भी आएगा। आपके आस पास के लोगों से आपका झगड़ा भी हो सकता है, ऐसे में आपको कुछ समय अकेले रहने की सलाह दी जाती है। आप कुछ समय शांति से बिताएं और अपनी परेशानी का हल ढूंढें। यदि जरूरत पड़े तो अपने बड़ों से भी इस विषय पर चर्चा करें। इस समय आपको उनके मार्गदरशन की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आज कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय ना लें। आप नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज सभी के सहयोग से आप कोई कठिन काम सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको ध्यान का सहारा लेना चाहिए।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। आपके कार्य प्रदर्शन में सुधार तथा आपके नवीन तरीके से उच्च अधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि इसी तरह काम करते रहे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज भाई बहनों का पूरा साथ आपको मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिलने के आसार हैं। आज आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। आज आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भी शामिल रहेंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपके किसी करीबी दोस्त से आपकी अनबन हो सकती है, बहसबाजी करके अपना समय बर्बाद ना करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज परिजनों के साथ समय बिताकर आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी। माता पिता का प्रेम और स्नेह मिलने से आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी और आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। दफ्तर में आप अपने लंबित कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। आप काफी तरोताजा और अच्छे मूड में रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और इसका परिणाम आपके हित में ही आएगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसे लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिलने के आसार हैं। आज आप अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में कोई भी जोखिम भरा फैसला ना लें तो अच्छा होगा अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। सेहत में सुधार लाने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करते रहना होगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज छोटी मोटी मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन कुलमिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज काम से जुड़ी चिंता दूर होने से आपको काफी बेहतर महसूस होगा। आपका अटका हुआ कोई काम दोबारा शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मियों के काम में कमियां निकालने की गलती ना करें वरना आप विवादों में घिर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घरेलू सुख सुविधा पर आज आप कुछ खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता रहेगी। आज आप अपने माता पिता से अपनी कोई महत्वपूर्ण बात शेयर कर सकते हैं। मुमकिन है आपको उनका समर्थन मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। काफी समय बाद आज आप घूमने फिरने का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में आपका कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था तो आज उसकी भरपाई हो सकती है। आप बेरोजगार हैं और नौकरी के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मुलाकात आपके जीवनसाथी से हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में प्यार, जोश और ढेर सारा मनोरंजन रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ काफी खुश रहेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:45 से दोपहर 3:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रोमांटिक लाइफ में आज कलह रहेगी। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप बहुत ही संयम से काम लें। यदि आप सच्चे दिल से अपने पार्टनर को चाहते हैं तो बात को संभालने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको समझना होगा जहां प्यार होता है वहीं तकरार भी होती है। वैवाहिक जीवन में अचानक आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति आकर खड़ी हो सकती है जहां आपको निर्णय लेने में काफी दिक्कत हो। आज आपके जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करने में आज आपका अधिक ध्यान रहेगा। व्यापारियों को आज इच्छित परिणाम मिलने के आसार हैं। फिट रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने होंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:35 से दोपहर 3:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

शारीरिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपना कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका गरम मिजाज आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद करा सकता है। एक दूसरे पर आरोप लगाने से बेहतर है कि आप खुद में बदलाव लाएं। आपका ऐसा व्यवहार आपके रिश्ते के लिए भी ठीक नहीं है। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने रिश्ते को लेकर दुविधा में रहेंगे। पार्टनर के रहस्मयी बर्ताव के कारण आपके मन में कई तरह के सवाल उठ सकते हैं। आप उनसे इस बारे में बातचीत करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपके बढ़ते हुए खर्च आपके बजट को असंतुलित कर देंगे। आज आप खास बचत नहीं कर पाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ तालमेल बिगड़ने से घर में वाद विवाद होने की संभावना है। घरेलू कलह आपका तनाव बढ़ा सकता है, ऐसे में आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। कामकाज की बात करें तो मानसिक परेशानियों का प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। आप मानसिक शांति चाहते हैं तो सबसे पहले समस्या की जड़ तक पहुंचने का प्रयास करें। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस पर आप काफी पैसा भी खर्च कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं होगी लेकिन आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 21 December 2019 Saturday

What does your Saturday, December 21, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, December 20, 2019, 15:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion