Latest Updates
-
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव
21 दिसंबर राशिफल: पैसों के मामले आज इन राशियों को रहना होगा सावधान
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जहां तक हो सके बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। साथ ही आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वरिष्ठ आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको मनचाही जगह मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि कुछ समय से आपके पिता के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी कोशिश रंग लाएगी और आपके पिता की नाराजगी दूर होगी। शाम को संगी साथियों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और उत्साह बना रहेगा। अपने प्रिय को कोई खूबसूरत सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा लेकिन आपके जीवनसाथी आज हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इससे न केवल आपका बोझ कम होगा बल्कि एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। आज निवेश से आपको बचना होगा। अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उस पर अड़े रहें। अपने निर्णय लेने की क्षमता पर संदेह न करें। यात्रा के लिए दिन शुभ है। आज की गई यात्रा फायदेमंद और मनोरंजक रहेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के बीच प्रेम और अपनापन देखकर आपको संतुष्टि मिलेगी। यदि माता या पिता की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी बेहतर देखभाल के कारण उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना चाहिए। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको आय के नए स्रोत ढूंढने की जरूरत है। यदि आज आपके बड़े आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर आप गौर जरूर करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 18
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सेहत अच्छी रहने से आप अपने सभी कार्य तेजी से और समय पर पूरे कर पाएंगे। हालांकि बेवजह की बातों में पड़कर आप अपनी एकाग्रता भंग न करें। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे। आज आपका ज्यादा ध्यान पैसों की तरफ रह सकता है। यदि कुछ समय से आपको अपने आर्थिक प्रयासों में सफलता नहीं मिल रही है तो हो सकता है आज आपको कोई खुशखबरी मिले। घर परिवार में भी कुछ अच्छी बातें हो सकती है जिससे माहौल खुशनुमा हो जाएगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। वाद विवाद से दूर रहें क्योंकि आज ग्रहों की स्थिति किसी बड़ी मुसीबत की ओर इशारा कर रही है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपकी रोमांटिक लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। उग्र होकर ऐसा कोई काम न करें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी आज संभलकर रहना होगा। अपने जीवनसाथी को दुखी न करें बल्कि उनका पक्ष भी समझने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते है तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप आराम पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को आज पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। आपके बीच की अनबन का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति अच्छा रहेगा और आज आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा वक़्त बिताएंगे। सेहत का मामला आज ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज की बात करें तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जल्द तरक्की पाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें। आज दोस्तों की ओर से कुछ खास सहयोग नहीं मिल पाएगा लेकिन उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है। जहां तक हो सके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के सदस्यों का प्रेम और स्नेह मिलेगा। यदि आपके किसी सरकारी काम में कोई रुकावट आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है और आपका बिगड़ा हुआ काम बनने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 9:40 से शाम 5:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप काफी परेशान रहेंगे। अगर किसी बात पर आप दोनों के विचार न मिलते हों तो ऐसी परिस्थिति में आपको शांत रहना चाहिए। बेवजह बहस करके आप अपनी मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। साथ ही आपके रिश्ते में भी कड़वाहट आएगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा लेकिन हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। सफलता प्राप्त के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगी। आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा जिससे न सिर्फ आपकी प्रसन्नता बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आय से ज्यादा व्यय होने की संभावना है। आज आपको लेन देन से भी बचना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घर के अन्य सदस्यों का भी समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है। आज अपना हर कदम बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ाएं अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी गैरकानूनी काम न करें फिर चाहे वो ट्रैफिक के नियम ही क्यों न हो। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी कड़ी मेहनत आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। व्यापारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप झगड़े झंझट से दूर रहें और गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप अपना ही नुकसान कर बैठें। पैसों की बात करें तो अचानक धन लाभ की संभावना है। घर परिवार से जुड़ा हुआ कोई मसला सुलझ सकता है जिससे आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अपने प्रिय के सहयोग से आप कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आज अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है तो आप समय पर उसे पूरा कर पाएंगे जिससे आपकी खूब तारीफ होगी। आज लोग आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे जिससे घर के माहौल में बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











