Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
21 फरवरी राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा आज किस्मत का साथ, खुलेंगे तरक्की के द्वार
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यदि आपको फेफड़ों से जुड़ा कोई रोग है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपने कर्ज लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। वे आपके द्वारा किए हुए काम में कुछ कमियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर ध्यान दें और भविष्य में ऐसी गलतियां न दोहराएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक रूप से आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं जिससे आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। व्यापारियों को अपने जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है। आज किसी जरूरी कागजात के गुम होने की आशंका है जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका कोई कठिन कार्य आज सरलता से पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही कड़वाहट को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले अपने प्रिय पर भरोसा मजबूत करना होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और विपरीत परिस्थितियों का सामना आप पूरी हिम्मत से करेंगे। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो तेज गति से आप अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारियों को सोचे हुए मुनाफे से कुछ कम की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इससे आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों मिलकर अपने घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। दफ्तर में स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से किसी कानूनी मामले को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज के दिन आपको इससे छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है ताकि आपका काम प्रभावित न हो। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। इसके अलावा कानूनी दांवपेच में फंसने से बचें अन्यथा आज आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को समय पर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपके बॉस आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप कड़ी मेहनत करें और उनका दिल जीतने की कोशिश करें ताकि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो जाए। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में चल रहे कलह के कारण यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आपको इस तरह की बातों से अपना ध्यान हटाकर अपने काम पर फोकस करना चाहिए। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। अतीत में किए हुए निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इससे आपकी पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। वहीं दूसरी ओर आज आपको उधार देने से बचना होगा अन्यथा लंबे समय के लिए आपका पैसा अटक सकता है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। शारीरिक थकान मानसिक तनाव की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
परिजनों के साथ अपना बर्ताव आप ठीक रखें अन्यथा आपका गुस्सा अपनों से आपको दूर कर सकता है, विशेष रुप से घर के छोटे सदस्यों के साथ प्यार से पेश आने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन की खुशखबरी आपको मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने प्रिय की सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 5:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका तनाव कम होगा और आपके अंदर एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। इसके अलावा दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो काफी कड़े संघर्ष के बाद आज धन लाभ होगा। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो आज आप अपने जीवनसाथी की सभी शिकायतें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान भी कर सकते हैं। पैसों की कमी के कारण रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। साथ ही अपने खाने पीने की आदतों में भी आपको बदलाव करना होगा। इससे आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े संपर्कों की मदद से अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो आपको ठीक ठाक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो अनावश्यक खर्च करने से बचें और जितना ज्यादा हो सके बचत पर ध्यान दें। याद रखें बूंद बूंद से ही घड़ा भरता है। घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। दूर कहीं से आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर के सभी सदस्य बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने पिता के दिशा निर्देश पर चलेंगे तो इसका फायदा जल्द ही आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और आपका कोई काम काफी दिनों से अधूरा है तो आज उसे पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन लाभप्रद रहेगा। अगर आपका काम लोहा, लकड़ी, डेयरी, सोना-चांदी, स्टेशनरी का है तो आज आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ बहसबाजी या टकराव से बचें। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के मार्ग में कोई बड़ी रुकावट आ सकती है। पैसों के मामले में आपको अधिक सावधान रहना होगा। आज सोच समझकर खर्च करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आपका तनाव कम होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। बेहतर होगा आप भी अपनी ओर से पूरा सहयोग दें। स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आलस्य का त्याग कर पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपना काम करें। कामचोरी आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। पैसों को लेकर पिता के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपके पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। शाम को किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











