21 मार्च राशिफल: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकता है बड़ा उछाल

अपने दिन भर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल, आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। मुमकिन है आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। इस राशि के कारोबारियों ने अगर अपना काम आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने के लिए अप्लाई किया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। हालांकि आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपके प्रिय को अधिक सतर्क रहना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। मन शांत रहेगा और आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। यदि कुछ समय से आपको पैसों से जुड़ी चिंता सता रही है तो आज के दिन आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचें। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके बड़ों की सलाह से आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:15 से शाम 5:10 तक

21 March 2021 Rashifal | आज का राशिफल 21 मार्च 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के बुजुर्गों को अपनी सेहत के प्रति अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आज आप अपना रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। दफ्तर में यदि कुछ समय से आप पर कार्यभार अधिक था तो आज के दिन आपको कुछ राहत मिल सकती है। काम का बोझ कुछ कम होगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। भूमि-मकान आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ उनकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई से आपका ध्यान कुछ भटक सकता है। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं और आप चाहकर भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप बेकार की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट न करें और अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दें। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापारी आर्थिक लेन देन में पूरी सतर्कता बरतें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज के दिन आपको काफी संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप नजरअंदाज न करें। काम के साथ आपका परिवार भी आपके लिए जरूरी है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खान-पान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मामलों में आपको यदि सफलता नहीं मिल रही है तो निराश और हताश होने की जगह आपको पूरी सकारात्मकता के साथ अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है जिसकी वजह से आप काफी झुंझलाहट महसूस करेंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप धैर्य से काम लें। जरूरत पड़ने पर आप वरिष्ठ अधिकारियों की मदद भी ले सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों को आज छोटा-मोटा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर हो सकता है। खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते तो आपको अपने ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर करने का प्रयास करना होगा। अपने व्यापारिक मामलों में आपको बेहद सजगता रखने की सलाह दी जाती है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए ज्यादा जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। यदि वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट नहीं हैं और आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों को महत्व देना चाहिए। इसमें आपकी ही भलाई है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। बड़ा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कुछ दिनों से यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अच्छे खान-पान के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें। टारगेट बेस्ड काम करने वालों को अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं व्यापारियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज आपको उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर लगाने से बचें अन्यथा आज किसी के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विदेशी कंपनी में कार्य करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों का कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई भी गैरकानूनी काम करते हैं तो आपको गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो भाई या बहन के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो डॉक्टर से सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको कंबाइन स्टडी करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको अच्छा फायदा होगा। आपके बेहतरीन प्रदर्शन को दफ्तर में काफी सराहा जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी आज आपकी खूब तारीफ करेंगे। साथ ही सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सब कुछ भूल कर सारे गिले शिकवे दूर करने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपके घर की शांति बनी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह यात्रा काफी खर्चीली और थकान भरी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज अचानक कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। अपनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। हालांकि आपको जोश में आकर ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करें। यदि आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारी आर्थिक लेनदेन करते समय पूरी पारदर्शिता रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। आपके सोचे विचारे सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों कोई अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में अगर तनाव चल रहा है तो आपको बात ज्यादा बढ़ाने से बचना होगा। जितनी जल्दी हो सके आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप स्वयं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion